BREAKING NEWS

Big story

News

झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड : प्रधानाचार्य हटाए गए , तीन निलंबित

झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड : प्रधानाचार्य हटाए गए , तीन निलंबित

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की कार्रवाई, 10 बच्चो की हुई थी मौत 

झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड : प्रधानाचार्य हटाए गए , तीन निलंबित डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की कार्रवाई, 10 बच्चो की हुई थी मौत

Read More ........

लापरवाह चिकित्सकों पर गिरी गाज, रोकीं वेतन वृद्धियां

प्रदेश बन रहा देश का नया मेडिकल हबः ब्रजेश पाठक

डाटा खपत में रिलायंस जियो नंबर वन नेटवर्क

Microsoft Cloud Outage: माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज

RIL Q1 FY25 Results Highlight

Anant-Radhika-Wedding-Kanyadaan

India house at Peris olympic 

EVM को लेकर एलन मस्क का बड़ा दावा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस योजना

जियोभारत : 1 हजार से कम कीमत वाले मोबाइल सेगमेंट में जियोभारत की 50% हिस्सेदारी

जियोफोन प्राइमा 2 : जियो ने लॉन्च किया किफायती दाम और दमदार  फीचर्स वाला जियोफोन प्राइमा 2

टीरा (Tira) ब्यूटी : प्राइवेट लेबल ब्रांड ‘नेल्स अवर वे’

रिलायंस ने भरा 1 लाख 86 हजार करोड़ से अधिक का टैक्स

रिलायंस दो पायदान चढ़कर फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 86वें स्थान पर 

2036 ओलंपिक गेम्स - भारतीय दावेदारी को पंख दे रही हैं नीता अंबानी

जियोगेम्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर गूगल गेमस्नैक्स का इंटीग्रेशन किया

जियो एयरफाइबर का ‘फ्रीडम ऑफर’ नहीं लगेगा इंस्टालेशन चार्ज

जियो थिंग्स और मीडियाटेक ने टू-व्हीलर बाजार में लॉन्च किए 4G स्मार्ट एंड्रॉइड क्लस्टर और 4G स्मार्ट मॉड्यूल

रिलायंस रिटेल के यूस्टा ने उत्तर भारत में किया अपना विस्तार, लखनऊ में नया स्टोर

नीता अंबानी ‘अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी’ की सदस्या चुनी गई

दिल के धोखे से बचे... दिल नहीं देगा धोखा...डॉक्टर संतोष अग्रवाल हैं ना..

स्वास्थ्य विभाग में नए पद, उपकरणों की होगी स्थापना, चिकित्सकों पर गाज

उत्तर प्रदेश में अब ऑनकॉल आएंगे डॉक्टर

उत्तर प्रदेश में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएंः ब्रजेश पाठक

ड्यूटी से गायब 15 चिकित्सकों पर गाज

लखनऊ 27 नवम्बर : झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड में दस बच्चों की मृत्यु के मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ी कार्यवाही की है। डिप्टी सीएम के निर्देश पर गठित चार सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज के प्रधानाचार्य को हटा दिया है। साथ ही कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को आरोप पत्र एवं तीन अन्य को निलंबित किया गया है।

प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर को हटाया 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई ह्रदय विदायक घटना को लेकर सरकार बेहद संवेदनशील है। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक जांच कमेटी का गठन किया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर को पद से हटा दिया गया है। उन्हें चिकित्सा शिक्षा विभाग के महानिदेशालय से संबद्ध किया गया है। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन माहुर को आरोप पत्र दिया गया है। वहीं, कॉलेज के अवर अभियन्ता (विद्युत) संजीत कुमार, एनआईसीयू वार्ड की नर्सिंग सिस्टर इंचार्ज संध्या राय एवं मेडिकल कॉलेज की प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर को तत्काल निलम्बित करते हुए आरोप पत्र दिया गया।

कमिश्नरी जांच के निर्देश

कॉलेज में बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओम शंकर चौरसिया, सर्जरी विभाग के सह-आचार्य डॉ. कुलदीप चंदेल व विद्युत प्रभारी अधिकारी को आरोप पत्र देकर उनकी भूमिका की जांच के लिए मण्डलायुक्त झांसी को जांच अधिकारी बनाया गया।

यह थी घटना

15 नवम्बर को झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू वार्ड में आग लगने से दस बच्चों की मृत्यु हो गई थी। हादसे के तुरंत बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक घटनास्थल पर पहुंचे थे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी थी। साथ ही दोषियों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया था। डिप्टी सीएम ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को महानिदेशक की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित करने के आदेश दिए थे। कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद समीक्षा कर घटना में दोषियों के खिलाफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा कार्रवाई की गई है।

Post a Comment