BREAKING NEWS

Big story

News

डिप्टी सीएम का एक्शन मोड, बैठाई जांच, होगी कार्रवाई

डिप्टी सीएम का एक्शन मोड, बैठाई जांच, होगी कार्रवाई

केजीएमयू के प्रकरण का लिया संज्ञान, सीएमओ केडी अस्पताल की भूमिका की करेंगे जांच 

अन्य जिलों के प्रकरणों पर भी सख्त हुए उप मुख्यमंत्री, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं 

डिप्टी सीएम का एक्शन मोड, बैठाई जांच, होगी कार्रवाई  केजीएमयू के प्रकरण का लिया संज्ञान, सीएमओ केडी अस्पताल की भूमिका की करेंगे जांच   अन्य जिलों के प्रकरणों पर भी सख्त हुए उप मुख्यमंत्री, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

लखनऊ। 11 नवम्बर : किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ईएनटी विभाग के रेजिडेंट डॉ. रमेश कुमार द्वारा प्राइवेट प्रैक्टिस करने के प्रकरण को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है। डिप्टी सीएम ने मरीज की मौत और प्राइवेट प्रैक्टिस प्रकरण की जांच के आदेश दिये हैं। 

ईएनटी विभाग के डॉ. रमेश कुमार पर आरोप

केजीएमयू ईएनटी विभाग के डॉ. रमेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने प्राईवेट प्रैक्टिस एवं इलाज के दौरान खदरा स्थित केडी अस्पताल में मरीज को भर्ती कराया था। इलाज के दौरान मरीज की मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से संस्थान, विभाग तथा सरकार की छवि धूमिल होती है। प्रकरण की जांच के निर्देश देते हुए उन्होंने सीएमओ को खदरा स्थित केडी अस्पताल की भूमिका एवं वहां की व्यवस्थाओं को परखने के लिए भी कहा है। एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट प्रेषित करनी है। 

पूर्व स्टोनो के प्रकरण पर मांगी रिपोर्ट

सिप्सा के पूर्व स्टेनो राजेन्द्र कुमार जोशी द्वारा आत्महत्या के प्रकरण पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट तलब की है। 

Read More ........

लखनऊ में 8वीं मोहर्रम का जुलूस

लापरवाह चिकित्सकों पर गिरी गाज, रोकीं वेतन वृद्धियां

प्रदेश बन रहा देश का नया मेडिकल हबः ब्रजेश पाठक

डाटा खपत में रिलायंस जियो नंबर वन नेटवर्क

Microsoft Cloud Outage: माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज

RIL Q1 FY25 Results Highlights

लखनऊ में 11 मोहर्रम पर सबील 

Anant-Radhika-Wedding-Kanyadaan

India house at Peris olympic 

EVM को लेकर एलन मस्क का बड़ा दावा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस योजना

जियोभारत : 1 हजार से कम कीमत वाले मोबाइल सेगमेंट में जियोभारत की 50% हिस्सेदारी

जियोफोन प्राइमा 2 : जियो ने लॉन्च किया किफायती दाम और दमदार  फीचर्स वाला जियोफोन प्राइमा 2

टीरा (Tira) ब्यूटी : प्राइवेट लेबल ब्रांड ‘नेल्स अवर वे’

रिलायंस ने भरा 1 लाख 86 हजार करोड़ से अधिक का टैक्स

रिलायंस दो पायदान चढ़कर फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 86वें स्थान पर 

2036 ओलंपिक गेम्स - भारतीय दावेदारी को पंख दे रही हैं नीता अंबानी

जियोगेम्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर गूगल गेमस्नैक्स का इंटीग्रेशन किया

जियो एयरफाइबर का ‘फ्रीडम ऑफर’ नहीं लगेगा इंस्टालेशन चार्ज

जियो थिंग्स और मीडियाटेक ने टू-व्हीलर बाजार में लॉन्च किए 4G स्मार्ट एंड्रॉइड क्लस्टर और 4G स्मार्ट मॉड्यूल

रिलायंस रिटेल के यूस्टा ने उत्तर भारत में किया अपना विस्तार, लखनऊ में नया स्टोर

नीता अंबानी ‘अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी’ की सदस्या चुनी गई

दिल के धोखे से बचे... दिल नहीं देगा धोखा...डॉक्टर संतोष अग्रवाल हैं ना..

सबका साथ, सबका विकास वाला बजट

स्वास्थ्य विभाग में नए पद, उपकरणों की होगी स्थापना, चिकित्सकों पर गाज

उत्तर प्रदेश में अब ऑनकॉल आएंगे डॉक्टर

उत्तर प्रदेश में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएंः ब्रजेश पाठक

ड्यूटी से गायब 15 चिकित्सकों पर गाज

मीडिया में पूर्व स्टोनो राजेंद्र कुमार जोशी को अफसरों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की खबर प्रकाशित हुई थी। डिप्टी सीएम ने कार्यकारी निदेशक, राज्य परिवार नियोजन सेवा नवाचार परियोजना एजेन्सी (सिफ़्सा) को उक्त प्रकरण की रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। 

प्राइवेट सेंटर पर एक्सरे की होगी जांच

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट सेंटर पर एक्सरे कराने एवं अन्य कतिपय अनियमितताओं के संबंध में प्रकाशित समाचार का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई करने एवं स्पष्टीकरण सहित एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को उच्चस्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चिकित्सक के खिलाफ जांच

जिला चिकित्सालय, गोरखपुर में तैनात रेडियोलॉजिस्ट/कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार के विरुद्ध लगातार भ्रष्टाचार किए जाने, गलत तरीके से  मेडिकोलीगल करने एवं अन्य कतिपय गंभीर शिकायतें प्राप्त होने पर उनके खिलाफ जांच बैठाई गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उप मुख्य चिकित्साधिकारी/उपजिला क्षय रोग अधिकारी, हमीरपुर डॉ. दीपक मणि नायक द्वारा स्वास्थ्य संबंधित राष्ट्रीय कार्यक्रमों में रुचि न लेने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अव्हेलना करने की प्रारंभिक जांच जिलाधिकारी द्वारा कराई गई थी। जांच में दोषी पाए जाने पर डीएम द्वारा शासन को अवगत कराया गया है। चिकित्साधिकारी के विरुद्ध प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य को भी जांच कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Post a Comment