लखनऊ: केजीएमयू में डॉ. नरेंद्र सिंह कुशवाहा द्वारा बुजुर्ग दंपति की एक साथ में घुटने प्रत्यारोपण की सफल सर्जरी
लखनऊ, : पति-पत्नी का रिश्ता समाज में एक अनोखा स्थान रखता है। यह रिश्ता सिर्फ एक उम्र या समय तक सीमित नहीं होता, बल्कि सात जन्मों का बंधन माना जाता है।
लखनऊ में 8वीं मोहर्रम का जुलूस
लापरवाह चिकित्सकों पर गिरी गाज, रोकीं वेतन वृद्धियां
प्रदेश बन रहा देश का नया मेडिकल हबः ब्रजेश पाठक
डाटा खपत में रिलायंस जियो नंबर वन नेटवर्क
Microsoft Cloud Outage: माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज
RIL Q1 FY25 Results Highlights
Anant-Radhika-Wedding-Kanyadaan
EVM को लेकर एलन मस्क का बड़ा दावा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस योजना
जियोभारत : 1 हजार से कम कीमत वाले मोबाइल सेगमेंट में जियोभारत की 50% हिस्सेदारी
जियोफोन प्राइमा 2 : जियो ने लॉन्च किया किफायती दाम और दमदार फीचर्स वाला जियोफोन प्राइमा 2
टीरा (Tira) ब्यूटी : प्राइवेट लेबल ब्रांड ‘नेल्स अवर वे’
रिलायंस ने भरा 1 लाख 86 हजार करोड़ से अधिक का टैक्स
रिलायंस दो पायदान चढ़कर फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 86वें स्थान पर
2036 ओलंपिक गेम्स - भारतीय दावेदारी को पंख दे रही हैं नीता अंबानी
जियोगेम्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर गूगल गेमस्नैक्स का इंटीग्रेशन किया
जियो एयरफाइबर का ‘फ्रीडम ऑफर’ नहीं लगेगा इंस्टालेशन चार्ज
रिलायंस रिटेल के यूस्टा ने उत्तर भारत में किया अपना विस्तार, लखनऊ में नया स्टोर
नीता अंबानी ‘अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी’ की सदस्या चुनी गई
दिल के धोखे से बचे... दिल नहीं देगा धोखा...डॉक्टर संतोष अग्रवाल हैं ना..
स्वास्थ्य विभाग में नए पद, उपकरणों की होगी स्थापना, चिकित्सकों पर गाज
उत्तर प्रदेश में अब ऑनकॉल आएंगे डॉक्टर
उत्तर प्रदेश में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएंः ब्रजेश पाठक
ड्यूटी से गायब 15 चिकित्सकों पर गाज
ऑस्टियोअर्थराइटिस का इलाज
ऐसी ही एक कहानी है एक बुजुर्ग दंपति की। दोनों को उम्र के साथ ऑस्टियोअर्थराइटिस ने घेर लिया था, जिससे चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया। पर देखिए इस रिश्ते का समर्पण—पत्नी चाहती थीं कि पहले पति का इलाज हो, ताकि वह उनकी देखभाल कर सकें। वहीं पति का मानना था कि पहले पत्नी का दर्द दूर किया जाए। इस दुविधा में सालों बीत गए और हालात और बिगड़ते चले गए।
ऑर्थोपेडिक सर्जरी विभाग
अंततः, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ऑर्थोपेडिक सर्जरी विभाग के डॉक्टर डॉ. नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने दोनों को एक साथ घुटने की प्रत्यारोपण सर्जरी कराने का सुझाव दिया। दोनों ने यह कहते हुए सहमति दी, "जैसे हम जीवन के हर उतार-चढ़ाव में साथ रहे हैं, इस कष्ट का भी सामना साथ करेंगे।
डॉ. कुशवाहा ने दी सलाह
दंपति, मरीज जय करन एवम् पत्नी कृष्णा देवी लंबे समय से घुटने के दर्द से पीड़ित थे। उनकी स्थिति के कारण सामान्य दैनिक गतिविधियां करना भी कठिन हो गया था। डॉ. कुशवाहा ने दोनों की स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन करने के बाद उन्हें घुटने के जोड़ों की प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए सलाह दी।
सफलतापूर्वक की गई सर्जरी
यह सर्जरी डॉ. नरेंद्र सिंह कुशवाहा की अगुवाई में सफलतापूर्वक की गई। सर्जरी के बाद जय करन और कृष्णा देवी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "अब हम बिना किसी दर्द के चल सकते हैं। यह हमारे लिए एक नई शुरुआत है।" डॉ. कुशवाहा ने कहा, "हमने बुजुर्ग दंपति की स्वास्थ्य स्थिति का ध्यान रखते हुए नवीनतम तकनीकी का प्रयोग करते हुए सर्जरी की, और हमें खुशी है कि यह सफल रही।"
चिकित्सा विज्ञान की प्रगति
इस सर्जरी के जरिए केजीएमयू ने एक बार फिर साबित किया है कि यहाँ पर चिकित्सा सेवाएं उच्चतम मानकों पर उपलब्ध हैं। डॉ. कुशवाहा का कहना है कि इस तरह की सर्जरी से बुजुर्गों की जीवन गुणवत्ता में सुधार होता है और वे फिर से सक्रिय जीवन जीने में सक्षम होते हैं। डॉ. कुशवाहा ने आगे कहा, "हमारे पास ऐसे कई केस हैं जहाँ हम बुजुर्गों के लिए इस प्रकार की सर्जरी कर रहे हैं। यह न केवल चिकित्सा विज्ञान की प्रगति है, बल्कि समाज के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है।"

Post a Comment