बिजनौर : BJP नेता और राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल सिंह अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर भारतीय जनता पार्टी के नेता और राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार को भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की साइकिल का हैंडल थाम लिया.....
यानी कि अब राहुल राहुल चौधरी साइकिल पर सवार हो गए हैं और सपा का दामन थाम लिया है। राहुल सिंह ने बिजनौर पहुंचकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब मन की नही जन की बात होगी और 2027 में अखिलेश यादव यूपी के सीएम होंगे।
दरअसल बिजनौर जिले के रहने वाले राहुल सिंह ने करीब दो दर्जन से अधिक लोगों के साथ रविवार को लखनऊ में हुए कार्यक्रम में रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्ष 2017 में बिजनौर सीट से चुनाव लड़ चुके राहुल सिंह भी सपा में शामिल हो गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें सपा की सदस्यता दिलाई।
सोमवार को बिजनौर पहुंचने पर राहुल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कल उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद जी को यह आश्वासन देकर आए हैं कि जो पीडीए फार्मूला और जो पीडीए की बात राष्ट्रीय अध्यक्ष करते हैं उस पीडीए को मजबूत करने का काम हम जनपद में करेंगे....और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के लिए दिन रात तन और मन धन से मेहनत करेंगे उन्होंने कहा कि अब मन की बात को छोड़कर जन की बात करने का समय आ गया है। क्योंकि अखिलेश जी जन की बात करते हैं। वहीं विधानसभा चुनाव में बिजनौर सदस्य सीट से विधायक की का टिकट लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक व्यक्ति की चुनाव लड़ने की इच्छा रहती है उन्होंने कहा कि मैं तो चुनाव लड़ भी चुका हूं दुर्भाग्य से 2022 में मेरा टिकट काट दिया गया था उन्होंने कहा कि वह भी चुनाव लड़ना चाहते हैं
बाइट- राहुल चौधरी, सपा नेता


Post a Comment