BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : रतनगढ़ गांव के एक घर में आग लगी, घर का सामान जला, दमकल ने आग पर पाया काबू

बिजनौर : रतनगढ़ गांव के एक घर में आग लगी, घर का सामान जला, दमकल ने आग पर पाया काबू 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : रतनगढ़ गांव के एक घर में शार्ट सर्किट से आग लगने से अफरा तफरी मच गई आग में घर का सारा सामान जल कर राख बन गया... बताया जाता है कि आजमगढ़ उर्फ रतनगढ़ में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से भारी नुकसान हुआ

बिजनौर : रतनगढ़ गांव के एक घर में आग लगी, घर का सामान जला, दमकल ने आग पर पाया काबू

बिजनौर के थाना शिवाला कला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आजमगढ़ उर्फ रतनगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ के निवासी सतनाम सिंह के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला।



आग की इस घटना में घर के अंदर रखा सारा कीमती सामान, जिसमें अनाज, कपड़े, नकदी और फर्नीचर शामिल था, पूरी तरह जलकर राख हो गया है। पीड़ित सतनाम सिंह के अनुसार, इस अग्निकांड में उन्हें लगभग ढाई लाख रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की गुहार लगाई है ताकि वे इस भारी नुकसान से उबर सकें।

बाइट ग्रामीण


Post a Comment