बिजनौर के 5 छात्र-छात्राओं ने यूपीएससी में पाई सफलता
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर के छात्र छात्राओं ने रचा इतिहास एक साथ पांच छात्र छात्राओं ने यूपीएससी एक्जाम को क्रैक कर बिजनौर का नाम रोशन कर दिया है...
सच्ची लगन और कड़ी मेहनत के बल पर यूपीएससी की परीक्षा पास कर बिजनौर का नाम पूरे उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में रोशन कर दिया है
जी हां बिजनौर जिले के पांच होनहारो ने यूपीएससी में शानदार सफलता हासिल कर जीत का परचम लहरा दिया है यह कहना उचित होगा कि लगन और कड़ी मेहनत से मंजिल को हासिल किया जा सकता है नगीना के मोहल्ला छिपीपाडा के रहने वाले असद अकील ने 321 वी रैंक और गांव जट नगला उर्फ गढ़ी के रहने वाले अजीम अहमद ने 588 रैंक हासिल कर नगीना और बिजनौर जनपद का नाम रोशन किया है
आपको बता दें कि असद अकील ने अपनी इंटरमिडिएट की शिक्षा नगीना के सेंट मैरी स्कूल से की है और बाद में दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से बीएससी ऑनर्स की पढ़ाई की है बाद में दिल्ली की अतिया फाउंडेशन से यूपीएससी की कोचिंग की थी
पिछले साली नगीना के असद अखिल की लखनऊ के केंद्रीय विज्ञान रिसर्च सेंटर में सेक्शन ऑफिसर के पद पर नियुक्ति हुई थी और वह वर्तमान में इसी पद पर अपनी सेवाएं देकर देश का नाम ऊंचा कर रहे हैं यह भी उल्लेखनीय है कि असद अकील का यह पांचवा प्रयास था जिसे उन्होंने 321वीं रैंक प्राप्त की है
असद अकील की शानदार सफलता पर परिजनों में खुशी की लहर है असदअकील के पिता दिल्ली के लक्ष्मी नगर में बेकरी का कारोबार करते हैं और उनकी माता ग्रहणी है
दूसरी तरफ नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव जट नगला उर्फ गढ़ी के जलीस अहमद ने बताया कि उनके भतीजे अजीम अहमद ने यूपीएससी की 588 रैंक हासिल की है
अजीम अहमद के पिता गांव में ही गुड का कोल्हू चलाते हैं और खेती-बाड़ी का काम करते हैं अपने भाई बहनों में सबसे बड़े अजीम अहमद ने यूपीएससी में तीसरी बार में यह सफलता हासिल की है अजीम अहमद ने फोन पर बताया कि उन्होंने अपनी शिक्षा मोरारका पब्लिक स्कूल और इंटरमीडिएट कोटा से किया है अजीम अहमद ने बीटेक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से किया है
वही नजीबाबाद के शगुन कौशल ने यूपीएससी की परीक्षा में 145वीं रैंक हासिल कर बिजनौर जनपद का नाम रोशन कर दिया है शगुन कौशल ने अपनी सफलता का आशीर्वाद अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है
वही बिजनौर के नहटौर इलाके की रहने वाली चंद्र वाहिनी में यूपीएससी 2025 की परीक्षा में 662 वी रैंक हासिल कर बिजनौर जिले का नाम रोशन कर दिया है
नेटवर्क निवासी चंद्र वाहिनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कड़ी मेहनत को दिया है उनका उनका कहना है कि कड़ी मेहनत और लगन से अपनी मंजिल को आसानी से पाया जा सकता है .....नगीना थाना क्षेत्र के ही नयागांव के अर्पित सिंह ने भी यूपीएससी क्रैक कर बिजनौर की शानदार सफलता में अपना नाम जोड़ दिया है
बाइट अफ़्फ़ान
Read More
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी


Post a Comment