BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : दुष्कर्म पीड़िता और परिजनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई

बिजनौर : दुष्कर्म पीड़िता और परिजनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई

कथित आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही नहीं होने का आरोप

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

आपको बता दें कि कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्रा के साथ एक छात्र भी पढ़ता है नाबालिक छात्रा को कथित आरोपी शिवम और दो साथियों पर आरोप है कि अकेले पाकर आरोपी खींचकर उसको जबरदस्ती कमरे में ले गया

बिजनौर : दुष्कर्म पीड़िता और परिजनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई  कथित आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही नहीं होने का आरोप


और उसकी फोटो खींच ली बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिक छात्रा को अपने साथ जंगल मपरिजनों का आरोप है कि जहां पर उसके दो दोस्त भी थे तीनों ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया बाद में पुलिस ने मां की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा तो दर्ज कर लिया बल्कि घटना के 10 दिन भी गुजर जाने  के बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की आरोपियों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही न होने से पीड़िता के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक बिजनौर से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनके ऊपर फैसले का दबाव बनाया जा रहा और उन्हें फैसले के लिए धमका रही है यह पूरी घटना बिजनौर के मंडावली की रहने वाली नाबालिक छात्रा के साथ हुई है थाने में पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है अभी कुछ दिन पहले जब वह स्कूल में थी उसी वक्त कथित आरोपी शिवम ने स्कूल के एक कमरे में नाबालिग को अकेले ले जाकर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश करते हुए उसके अश्लील फोटो बना लिए और उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए वायरल करने की धमकी देने लगा 

आरोप है कि इसी दौरान 26 मार्च को उसने नाबालिक छात्रा को फोन करके मिलने के लिए बुलाया जब छात्रा ने इनकार कर दिया तो 27 मार्च की शाम को उसने फिर से फोन कर घर के पीछे मिलने के लिए कहा जब छात्रा ने मना कर दिया तो उसके साथ खींचे गए अश्लील फोटो मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जिससे छात्रा दहशद में आ गई और घर के पीछे चली गई वहां पहले से मौजूद शिवम और उसके दो साथी कर्मेंद्र और रिकॉश मौजूद थे उन्होंने जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर छात्रा को जंगल में ले गए और उसके साथ गलत काम किया है बाद में कुछ लोगों के आने पर पास के एक मुर्गी फार्म पर छोड़कर आरोपी भाग गए जब परिजन अपनी बेटी को तलाशते हुए मुर्गी फार्म के पास पहुंचे तो वहां पर बदहवास हालत में छात्र पड़ी हुई मिली और वह कुछ बताने की हालत में नहीं थी घटना के दो दिन के बाद उसने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई और इसके बाद परिजन बेटी को लेकर थाना मंडावली पहुंचे जहां आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज  करने के लिए तहरीर दी गई ...लेकिन परिजनों का आरोप है कि मुकदमा लिखने से पहले पीड़िता की मां से तहरीर में से दुष्कर्म का मामला हटाने की बात की और दोबारा नई तहरीर देने को कहा ...वही पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी के साथ गलत काम हुआ है तब पुलिस ने कहा कि जांच के बाद और मेडिकल के बाद पता लगेगा 

पुलिस ने तहरीर लेकर बेटी के अपहरण की बी एन एस की धारा 137 के अंतर्गत अपहरण का मुकदमा तो दर्ज कर लिया है और 10 दिन समाप्त हो जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ना तो कोई कार्रवाई की है और ना ही उनकी गिरफ्तारी की है इसी मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाकात की है एसपी ने 10 अप्रैल को दोबारा से अपने ऑफिस में पेश होने के लिए बुलाया है ताकि घटना की जांच सही तरीके से की जा सके जबकि पीड़ित परिवार का आरोप है इसके उसके ऊपर थाना पुलिस और आरोपियों के परिजन फैसले के लिए दबाव दे रहे हैं वहीं एसपी बिजनौर में पूरे मामले की जांच नजीबाबाद सर्किल ऑफिसर अंजनी कुमार को दी है सी ओ ने बताया है कि वह इस मामले की जांच स्वयं कर रहे हैं जो सबूत सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी 


Post a Comment