बिजनौर : पूर्व सांसद पर कथित हमले के विरोध में हुआ प्रदर्शन
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर में सैकड़ो की संख्या में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह पर हुए कथित हमले के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे भाजपा किसान संघ राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, अखिल भारतीय प्रधान संघ, हिंदू राष्ट सेना, और राष्ट्रीय जाट महासभा एक साथ मिलकर पूर्व सांसद राजा भारतेन्द्र सिंह पर हुए कथित हमले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए बिजनौर डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन दिया
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बिजनौर को देते हुए आक्रोशित लोगों का कहना था कि 1 अप्रैल 2026 को माफियाओं ने पूर्व सांसद के साथ दुर्व्यवहार कर हमला किया था इस कृत्य को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सभी संगठनों का आरोप है कि खालिद तालिब बंधुओं पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है ज्ञापन में मांग की गई है कि कारोबारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही और गैंगस्टर एक्ट लगाया जाए प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व रोहन कुमार, सचिन मलिक, सौरभ त्यागी, सोहनवीर सिंह, सचिन सरोहा आदि ने किया है
बाइट महाराज
बाइट महंत गिरी

Post a Comment