BREAKING NEWS

Big story

News

जनाक्रोश महिला पदयात्रा में डिप्टी सीएम ने मातृ शक्ति का किया आह्वान

माता दुर्गा बनकर बेटियां कराएं शक्ति का अहसासः ब्रजेश पाठक

जनाक्रोश महिला पदयात्रा में डिप्टी सीएम ने मातृ शक्ति का किया आह्वान 

कहा- हर क्षेत्र में आगे है देश की बहन-बेटी, विपक्षियों को सिखाएंगी सबक 

जनाक्रोश महिला पदयात्रा में डिप्टी सीएम ने मातृ शक्ति का किया आह्वान


लखनऊ, 21 अप्रैल : कांग्रेस-सपा और उनके सहयोगी दलों को माता दुर्गा बन कर बहन-बेटियां महिला शक्ति का अहसास कराएं। अगर हमारी बहन-बेटियां घर के कामकाज में दक्ष हैं तो फाइटर प्लेन भी उड़ाती हैं। देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान हैं। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। 

मंगलवार को जनाक्रोश महिला पदयात्रा में सम्मिलित होकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी प्रदेश में सपा की सरकार आई है तो महिलाओं का सड़क पर निकलना दूभर हो जाता है। गुंडे उन्हें परेशान करते हैं। प्रदेश में माफियाराज स्थापित हो जाता है। उन्होंने उपस्थित मातृ शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि बहन-बेटियां मां दुर्गा, मां काली बन कर विपक्षियों को अपने शक्ति का अहसास कराएं। हमारी नारी शक्ति अगर सरहद पर दुश्मनों को धूल चटा सकती है तो देश के अंदर विपक्षियों की भी ईंट से ईंट बजा सकती हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा देश के यशस्वी मा० प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लिए ‘आतंकवादी’ जैसे शब्दों के प्रयोग की कड़ी भर्त्सना करता हूं। यह कांग्रेस की गिरती हुई राजनीति और उनके नेताओं की नकारात्मक विचारधारा की पराकाष्ठा है। 

यह टिप्पणी आदरणीय प्रधानमंत्री जी पर नहीं बल्कि जनादेश के माध्यम से अपने प्रिय प्रधानमंत्री को चुनने वाले हमारे देश के करोड़ों नागरिकों का भी अनादर है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जब देश की नारी शक्ति उनसे जवाब मांग रही है, तब इस तरह का बयान कांग्रेस के नेताओं की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे बयान के लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।

ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

Read More

# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश 

# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक



Post a Comment