बिजनौर : वर्धमान डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति को लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना और रोवर्स रैंजर्स का जॉइंट कार्यक्रम
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर : वर्धमान डिग्री कॉलेज बिजनौर में मिशन शक्ति को लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना और रोवर्स रैंजर्स के जॉइंट तत्वाधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर शोभिता अग्रवाल ने स्टूडेंट्स को भावानात्मक संतुलन और तनाव प्रबंधन के टिप्स दिए...कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मेघना अरोड़ा ने अतिथि का परिचय देते हुए स्वागत किया।
अपने व्याख्यान में डॉ. शोभिता अग्रवाल ने बताया कि तनाव एक संकेत है, जो हमारी सोच, भावनाओं और जीवनशैली से जुड़ा होता है। उन्होंने तुलना, सोशल मीडिया, भविष्य की चिंता और स्वयं पर अत्यधिक दबाव को तनाव के प्रमुख कारण बताते हुए इसे “एक छिपा हुआ दुश्मन” कहा।
उन्होंने विद्यार्थियों को भावनाओं को दबाने के बजाय स्वीकार करने, वर्तमान क्षण में जीने तथा अपने विचारों को सही दिशा देने का महत्व समझाया। साथ ही उन्होंने RAS, Affirmation, Visualization और 3R Technique (Recognise, Release, Relax) जैसी प्रभावी तकनीकों के माध्यम से तनाव प्रबंधन के व्यावहारिक उपाय बताए।
Read More
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश
# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी
# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक
इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यार्थियों को “5-minute guided meditation session” भी करवाया, जिसमें छात्रों ने अपने मन को शांत करना, सांसों पर ध्यान केंद्रित करना और अपनी भावनाओं को जागरूक रूप से महसूस करना सीखा। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रभावशाली और अनुभवात्मक रहा।
प्रश्नोत्तर सत्र में उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. शशि प्रभा ने की, जिन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बबीता चौधरी, डॉ. मेघना अरोड़ा तथा रोवर्स-रेंजर्स के प्रभारी डॉ. कुलदीप, डॉ. टीना अग्रवाल, डॉ. चेतना शाक्या एवं डॉ. आयुष बघेल, डॉ. अंजू बंसल, डॉ. ओ. पी. सिंह एवं डॉ. रेणु चौहान आदि मौजूद रहे हैं मंच संचालन एनएसएस की स्वयंसेविकाओं श्रुति खन्ना एवं श्रुति शर्मा द्वारा किया गया तथा अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।





Post a Comment