BREAKING NEWS

Big story

News

IPL, T-20 : मिचेल मार्श की शानदार पारी (38 गेंदों पर 90 रन) की बदौलत लखनऊ सुपरजायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया

IPL, T-20 : मिचेल मार्श की शानदार पारी (38 गेंदों पर 90 रन) की बदौलत लखनऊ सुपरजायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया 

Cricket : लखनऊ में खेले गए मैच में मिचेल मार्श की तूफानी पारी (38 गेंदों पर 90 रन) की बदौलत लखनऊ सुपरजायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया.... इस हार के साथ चेन्नई के प्लेऑफ में पहुंचने के दावे काे झटका लगा और फैंस में उदासी देखने को मिली। मुकाबले में चेन्नई के 188 रन के लक्ष्य को लखनऊ ने 16.4 ओवर में ही तीन विकेट खोकर हासिल किया। लखनऊ में हुए मुकाबले का अंत निकोलस पूरन ने धमाकेदार अंदाज में किया, उन्होंने अंशुल कम्बोज के 17वें ओवर में लगातार 4 छक्के लगाकर लखनऊ को लगातार दूसरी जीत दिलाई। 

IPL, T-20 : मिचेल मार्श की शानदार पारी (38 गेंदों पर 90 रन) की बदौलत लखनऊ सुपरजायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया

IPL, T-20 : मिचेल मार्श की शानदार पारी (38 गेंदों पर 90 रन) की बदौलत लखनऊ सुपरजायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया

IPL, T-20 : मिचेल मार्श की शानदार पारी (38 गेंदों पर 90 रन) की बदौलत लखनऊ सुपरजायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया

IPL, T-20 : मिचेल मार्श की शानदार पारी (38 गेंदों पर 90 रन) की बदौलत लखनऊ सुपरजायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया

जीत में तेज गेंदबाज आकाश सिंह का भी बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने सीजन का पहला मुकाबला खेलते हुए 26 रन देकर चेन्नई के शीर्षक्रम के तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इससे पहले 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ के लिए मार्श और जोश इंग्लिस ने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए पावरप्ले में 86 रन जोड़ डाले....

IPL, T-20 : मिचेल मार्श की शानदार पारी (38 गेंदों पर 90 रन) की बदौलत लखनऊ सुपरजायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया 

जिन्होंने 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। अंशुल कंबोज के पांचवें ओवर में उन्होंने चार छक्के और एक चौका जड़ा। 135 रन के योग पर इंग्लिस (36) के रूप में लखनऊ को पहला झटका लगा। अगली ही गेंद पर मार्श (90) दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए। आउट होने से पहले उन्होंने 38 गेंदों पर नौ चौके और सात गगनचुंबी छक्के जमाए।

इसके बाद पूरन (नाबाद 32) और मुकुल चौधरी (नाबाद 13) ने लखनऊ को आसान जीत दिलाई। इससे पहले तेज गेंदबाज आकाश सिंह के शुरुआती झटकों (26 पर तीन विकेट) से उबरते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स के सामने जीत के लिए 188 रन की चुनौती दी।

आकाश ने कप्तान ऋतुराज (13) के बाद संजू सैमसन (20) और उर्विल पटेल (6) को अपना शिकार बनाया। चेन्नई की ओर से युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 71 रन आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली। प्रिंस यादव के आखिरी ओवर में चेन्नई के बल्लेबाजों ने 23 रन बनाकर चेन्नई ने लखनऊ के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी। शिवम दुबे (नाबाद 32) ने प्रशांत वीर (नाबाद 13) ने पांचवें विकेट के लिए 24 गेंदों पर 45 रन जोड़कर चेन्नई को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया

लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच लखनऊ में आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला गया। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी और मैच अधिकारी काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे और मैच शुरू होने से पहले टीमों के सदस्यों और अंपायरों ने एक मिनट का मौन रखा। दरअसल, उत्तर प्रदेश में हाल ही में खराब मौसम के कारण 26 जिलों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली से 100 से ज्यादा लोगों की जनहानि हुईं, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। इसी कारण मैच से पहले श्रद्धांजलि दी गई। 

राष्ट्रपति पुतिन ने भी भेजा था शोक संदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश में आए आंधी तूफान से हुई तबाही पर दुख जताया था। उन्होंने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक शोक संदेश भेजा था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के कारण हुई जानमाल की हानि और तबाही पर मेरी गहरी संवेदनाएं स्वीकार करें।' 

Read More

# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि

# लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन 

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश 

# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक

Post a Comment