BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : तीन लड़के नदी में बहे, एक को बचाया गया, दो की तलाश जारी

बिजनौर : तीन लड़के नदी में बहे, एक को बचाया गया, दो की तलाश जारी 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर के किरतपुर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब मंडावर रोड पर मालन नदी के पुल पर शुक्रवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया

बिजनौर के किरतपुर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब मंडावर रोड पर मालन नदी के पुल पर शुक्रवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया जब नदी में छलांग लगाकर नहाने गए तीन किशोर देखते ही देखते डूबने लगे और पानी के तेज बहाव में बहने लगे 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई राहत और बचाव कार्य के दौरान एक किशोर को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया जबकि दो अन्य किशोरी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाकर लापता किशोरों की तलाश शुरू कर दी है 

घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं बल्कि आज नगीना विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पारस भी मौके पर पहुंच गए हैं और उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर जल्द से जल्द नदी में लापता हुए बच्चों को तलाश करने की बात कही  

कीरतपुर थाना क्षेत्र के मालन नदी में तीन किशोर में नहाने के लिए छलाग लगा दी जिसमें शाबान पुत्र शादाब उम्र 15 साल, दूसरा अलीम पुत्र आजम उम्र 17 साल, और तीसरा सादिम पुत्र भोला शामिल है राहगीरो ने डूबते हुए किशोरों की वीडियो भी बना ली और इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया और एक किशोर को सुरक्षित बचा लिया है बाकी बचे दो किशोर लापता है किशोरों के परिजन का रो रो कर बुरा हाल है 

कीरतपुर नगर पालिका के अध्यक्ष अब्दुल मन्नान ने भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में सभी लोगों से मदद करने की अपील की

बाइट : आकांक्षा गौतम, सी ओ नजीबाबाद


Read More

# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि

# लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन 

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश 

# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक



Post a Comment