BREAKING NEWS

Big story

News

पर्यावरण के लिए समर्पित हमारी सरकार : ब्रजेश पाठक

पर्यावरण के लिए समर्पित हमारी सरकार : ब्रजेश पाठक

सुबह सात से शाम सात बजे तक चला एक पेड़ मां के नाम विशेष अभियान 

चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने भी लगाए 16 लाख पौधे

पर्यावरण के लिए समर्पित हमारी सरकार : ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 12 जुलाई : हमारी सरकार पर्यावरण के लिए समर्पित है। प्रदेश में व्यापक स्तर पर एक पेड़ मां के नाम विशेष अभियान के अंतर्गत 35 करोड़ रौधों का रोपण किया गया। चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा भी 16 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। 

रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ- 2026 के अंतर्गत बाराबंकी के रफी अहमद किदवई स्मारक जिला चिकित्सालय परिसर, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विवि एवं कुकरैल के वन क्षेत्र में पौधारोपण कर डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारी सरकार पूरी तरह से पर्यावरण के लिए समर्पित है। डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद से व्यापक स्तर पर हरियाली क्षेत्र को बढ़ाने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक प्रदेश भर में वृहद वृक्षारोपण अभियान का संचालन हुआ। 




डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के इस विशेष अभियान के अंतर्गत युवाओं, महिलाओं, सीनियर सिटीजन सहित हर वर्ग के लोगों ने अपने सहभागिता दर्ज की। उन्होंने बताया कि इस मेगा ड्राइव का मुख्य उद्देश्य राज्य के हरित आवरण को बढ़ाना और जनभागीदारी के जरिए पर्यावरण को संरक्षित करना है। वन विभाग सहित तमाम सरकारी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, छात्रों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लिया। मुख्य रूप से पीपल, बरगद, नीम, शीशम, जामुन, आम और सहजन जैसे पर्यावरण और स्थानीय जलवायु के अनुकूल पौधे लगाए गए।

लखनऊ की धड़कन है कुकरैल

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कुकरैल क्षेत्र लखनऊ की धड़कन है। वर्ष 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में वन क्षेत्र बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के समय आबादी 34 करोड़ थी और आज 140 करोड़ से अधिक है, ऐसे में वृक्षों की महत्ता बहुत अधिक बढ़ जाती है। केंद्र और प्रदेश की सरकार द्वारा वृक्षारोपण के महत्व को समझा गया। यही कारण है कि करोड़ों की तादाद में पौधों का रोपण किया जा रहा है। 

पौधारोपण तक सीमित नहीं अभियान

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अतिमहत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 35 करोड़ पौधारोपण के सापेक्ष चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभागों द्वारा भी 16 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया है। इन पौधों के रोपण के साथ ही, उनकी देखभाल का जिम्मा भी संबंधित विभागों में नोडल अधिकारी को दिया गया है।

Read More

# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि

# लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन 

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश 

# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक



Post a Comment