BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : शिक्षक नौशाद हत्याकांड में आरोपी ने किया सरेंडर, दो तमंचों समेत हथियार बरामद

बिजनौर : शिक्षक नौशाद हत्याकांड में आरोपी ने किया सरेंडर, दो तमंचों समेत हथियार बरामद

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : शिक्षक नौशाद हत्याकांड में आरोपी ने किया सरेंडर, दो तमंचों समेत हथियार बरामद

बिजनौर के नजीबाबाद में शिक्षक नौशाद अहमद हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने थाने पहुंचकर खुद सरेंडर किया और अपने साथ हत्या में इस्तेमाल किए गए अवैध तमंचे और कारतूस भी लेकर आया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही और घटनास्थल से कुल कई खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया।

नजीबाबाद थाना क्षेत्र में शिक्षक नौशाद अहमद की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 15 सितंबर को नौशाद अहमद की पत्नी खुर्शीदा की तहरीर पर पुलिस ने पूरनपुर गढ़ी निवासी गौरव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गौरव खुद नजीबाबाद थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी के पास से दो अवैध तमंचे, सात जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। वहीं, घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस को दो और खोखा कारतूस मिले। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि करीब चार महीने पहले उसने एक युवती को तालिब नाम के युवक के साथ बाइक पर देखा था। आरोपी के मुताबिक उसने इसकी जानकारी युवती के भाई को दी थी।

आरोपी को शक था कि तालिब और शिक्षक नौशाद के बीच संपर्क था और नौशाद ही तालिब को युवती से बातचीत के लिए प्रेरित करता था। पुलिस के अनुसार, करीब चार दिन पहले नौशाद ने आरोपी को इस मामले से दूर रहने के लिए कहा था। आरोपी का दावा है कि इसी दौरान दोनों के बीच मारपीट और धमकी हुई, जिसके बाद उसके मन में नौशाद के प्रति रंजिश हो गई। आरोपी ने बताया कि, 15 सितंबर को वह तमंचा और कारतूस लेकर नौशाद के स्कूल के बाहर पुलिया के पास पहुंचा। जैसे ही नौशाद स्कूल से बाहर निकले, आरोपी ने उन पर फायरिंग कर दी। नौशाद जान बचाने के लिए स्कूल के अंदर भागे, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

बाद में आरोपी ने नजीबाबाद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से हथियार और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। मामले में पुलिस की अन्य आवश्यक कार्रवाई जारी है।

बाईट-कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी बिजनौर


Post a Comment