BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : नागरिक अधिकार एवं विकास समिति ने गाँधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती को शांति, अहिंसा व सदभाव का सन्देश देकर मनाया

बिजनौर : नागरिक अधिकार एवं विकास समिति ने गाँधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती को शांति, अहिंसा व सदभाव का सन्देश देकर मनाया 

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को नागरिक अधिकार एवं विकास समिति, बिजनौर के अध्यक्ष प्रशांत कुमार गोयल, एड0 के नेतृत्व में प्रमुख संयोजक फारूक बिजनौरी एवं सह प्रमुख संयोजक भूदेव सिंह चंदेल के संयोजन में प्रिय बापू एवं शास्त्री जी की मनमोहक झांकी के साथ शास्त्री चौक से सिविल  लाइन्स बाजार  से होते हुए,बुल्ला के चौराहे से जानी के चौराहे से होकर गाँधी पार्क में पहुँच कर महात्मा गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और पदयात्रा व प्रभात फेरी करके शांति अहिंसा का सन्देश दिया। 

भूदेव चंदेल जी के कॉलेज के बच्चों ने अनुशासन के साथ प्रभात फेरी को आकर्षक बना दिया। रामधुन व देशभक्ति के गीतों ने प्रभात फेरी को देशप्रेम के रंगों से ओत प्रोत कर दिया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक सदस्य अवधेश कुमार, सचिव नवदीप सिंह, एड0, कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह,एड0, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार कपूर, हरदीप सिंह, एड0, प्रवीण गंभीर, अनिल गंभीर, प्रदीप सेठी,शिव प्रकाश वाल्मिकी, राजीव चौहान,एड0, पूर्व अध्यक्ष, ज़िला बार एसोसिएशन,मौह0 तालिब, कमाल सफ़दर, एड0, नवीन चंद्र अग्रवाल, लक्की चोपडा, अली शान, एड0, शिवा पाराशर, एड0, यशस्वी गोयल, एड0, दिलेराम मेमोरियल इंटर कॉलेज के अध्यापक संजय कुमार, अध्यापिकायें कुसुम दीक्षित, चीनू जी, अर्जुन जी, वंशिका अलीना आदि ने भाग लिया।

Post a Comment