बिजनौर : डॉल्फिन संरक्षण और संवर्धन हेतु वन विभाग और WWF के तत्वावधान में इंदिरा पार्क में हुआ कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने बनाई पेंटिंग
रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर
डॉल्फिन संरक्षण और संवर्धन हेतु वन विभाग और WWF के तत्वावधान में इंदिरा पार्क में भव्य कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने पेंटिंग से बनाया मोहक
बिजनौर। राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस के अवसर पर डॉल्फिन के संरक्षण और संवर्धन हेतु वन विभाग और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (WWF) के तत्वावधान में इंदिरा पार्क में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने *पेंटिंग / चित्रकला प्रतियोगिता* में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर कार्यक्रम को और भी मोहक बना दिया। बच्चों ने अपनी चित्रकला के माध्यम से गंगा डॉल्फिन के संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में *डीडीपीएस और कंपोजिट विद्यालय* के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया और डॉल्फिन डे को महान बनाया। बच्चों की बनाई पेंटिंग्स में गंगा, डॉल्फिन और पर्यावरण संरक्षण की सुंदर झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर *रेंजर महेश कुमार* ने कहा कि "राष्ट्रीय डॉल्फिन डे डॉल्फिन के संरक्षण और संवर्धन हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें DDPS और कंपोजिट विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर डॉल्फिन डे को महान बनाया है।"
उन्होंने कहा कि गंगा डॉल्फिन हमारी राष्ट्रीय जलीय जीव है और नदी के स्वस्थ होने का प्रतीक है। इसका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। लोगों को नदियों में प्लास्टिक और पॉलिथीन न फेंकने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट चित्रकला बनाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
बाइट महेश कुमार रेंजर बिजनौर







Post a Comment