बिजनौर : माध्यमिक विद्यालयों का 70वाँ जनपदीय क्रीड़ा समारोह धूमधाम के साथ समाप्त
रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, बिजनौर में माध्यमिक विद्यालयों के 70वें जनपदीय क्रीड़ा समारोह के समापन अवसर पर श्री कृष्ण कुमार, पुलिस अधीक्षक, बिजनौर द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। खेलकूद से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और हार-जीत को सकारात्मक रूप से स्वीकार करने की भावना विकसित होती है।
पुलिस अधीक्षक, बिजनौर द्वारा खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों, उनके शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया गया। साथ ही बच्चों को भविष्य में भी खेलकूद के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने तथा अपनी प्रतिभा से विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए पुलिस अधीक्षक के के बिश्नोई ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलने के लिए भी पर्याप्त समय दें। उन्हें केवल मोबाइल और घर की चारदीवारी तक सीमित न रखें, बल्कि सुरक्षित स्थानों पर बाहर खेलने, दौड़ने और विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। खेलकूद बच्चों के स्वस्थ शरीर, प्रसन्न मन और उज्ज्वल भविष्य की नींव है। खेलों से बच्चों में न केवल शारीरिक क्षमता, बल्कि मानसिक दृढ़ता, सामाजिक समन्वय, आत्मविश्वास और जीवन की चुनौतियों का सामना करने का साहस भी विकसित होता है।








Post a Comment