BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए एमडी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राएं

बिजनौर : सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए एमडी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राएं

परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने का किया आह्वान

रिपोर्ट : शकील अहमद बिजनौर

बिजनौर। सेवा संकल्प अभियान के तहत परिवहन विभाग की ओर से एमडी इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया।

बिजनौर : सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए एमडी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राएं

कार्यक्रम में एआरटीओ प्रशासन महेश कुमार, मुन्ना लाल पीटीओ, एआरएम टीएसआई रवी नैण, भाजपा जिला सचिव विनोद राठी और भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर गौतम ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी।

वक्ताओं ने कहा कि जीवन अनमोल है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें और निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें तथा नशे की हालत में किसी भी वाहन को न चलाएं।

उन्होंने कहा कि कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाना भी उतना ही जरूरी है। मोबाइल फोन पर बात करते हुए या नशे की हालत में वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ दूसरे लोगों के जीवन को भी खतरे में डाल सकता है। सभी से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित परिवहन विभाग के अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।






Post a Comment