सोशल मीडिया पर हीरो बनने के प्रयास का ताजा मामला गुन्नौर थाना के क़स्बा बबराला का है l इन्द्राचौक पर रहने वाले एक युवक ने कनपटी पर तमंचा तानकर इमेज फेसबुक पर पोस्ट कर दी l पोस्ट को तमाम लोगों ने लाइक भी किया है l काफी लोगों ने कमेन्ट भी किया है l पोस्ट डालने वाले युवक ने तमंचे के बारे में फेसबुक पर इंगित किया है l
फेसबुक पर पोस्ट के अनुसार उक्त युवक की पोस्ट से पहले फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट हुआ जिसमें एक मूंछ्धारी ने कहा सभी भाइयों को जय भीम पहुंचे, कुछ जयभीम के कमेन्ट आए किसी ने विरोध भी किया l मूंछधारी के एक कंधे पर बन्दूक और दूसरे पर कारतूस की पेटी है l फेसबुक पर पोस्ट के अनुसार उसका नाम भी क्लीयर है l
अगली पोस्ट में बबराला के युवक का कनपटी पर तने तमंचे का फोटो आ गया l यूपी ख़बरें के अनुमान के अनुसार ये फोटो दिल्ली के एक थोक बाज़ार का भी हो सकता है जो पुराना है l परन्तु कनपटी पर तमंचा तानकर आखिर युवक क्या सन्देश देना चाह रहा था ? इस पर अभी पर्दा है !
सांप्रदायिक और जातीय विवाद की संभावनाओं और आरक्षण समर्थक और विरोधियों की सोशल मीडिया पर सक्रियता के बाद सोशल मीडिया की ख़ास मॉनीटरिंग भी संभल में केवल कम्पयूटरों तक मौजूद है l सोशल मीडिया सेल, एलआईयू और स्थानीय पुलिस को इस घटना के करीब अड़तालीस घंटे बाद भी मामले की खबर नहीं है l

Post a Comment