BREAKING NEWS

Big story

News

High Temperature : गर्मी का सितम

High Temperature : गर्मी का सितम

उत्तर प्रदेश समेत भारत के कई राज्यों में गर्मी अपनी चरम सीमा पर है उत्तर प्रदेश के झांसी में पारा सबसे गर्म रहा, यहां का पारा 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। High Temperature : गर्मी का सितम के चलते यहां इतना पारा 132 साल पहले दर्ज हुआ था।

High Temperature : गर्मी का सितम

Read more : 

Reliance Jio Q4 Results

Reliance jio 

IPL 2024 FINAL

कही गर्मी, कही बारिश 

British Fashion Company : ब्रिटिश फैशन कंपनी ASOS के प्रोडक्ट भारत में बेचेगा रिलायंस रिटेल

गर्ल्स इन इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी  इंडिया – 2024

Rain in Brasil

विकसित भारत एंबेसडर


Rilance का मुंबई में 'बिल्डिंग फ़्लोरिशिंग फ़्यूचर्स' सम्मेलन

Vvpat and evm 

jio : biggest mobile operator

hindi radio in kuwait

cctv of china 

covishield side effect

cold drink campa cola of reliance

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी में उत्तर प्रदेश के आगरा ने भी गर्मी का 26 साल का रिकॉर्ड पार कर दिया। यहां का पारा सोमवार को 47.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर था। इससे पहले 27 मई 1998 में आगरा का अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।

High Temperature : जिलों में पारा हाई 

गर्मी के चलते 47 डिग्री के साथ उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन व एटा भी दूसरे स्थान पर रहे। एटा में तेज़ गर्मी के चलते पीआरडी जवान बेहोश होकर गिरा जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी जिलों का भी बुरा हाल है यूपी के कासगंज में 45.6 डिग्री, आगरा के पास फिरोजाबाद में तापमान 45 व मैनपुरी का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रहा। तपते बुदेलखंड में भीषण गर्मी की चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन चित्रकूट, दो महोबा और एक-एक हमीरपुर और औरैया के हैं।

High Temperature : रातें भी गर्म

कई शहरों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के पार हो गया। हरदोई, लखीमपुर खीरी, वाराणसी बहराइच, प्रयागराज और लखनऊ में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री से 31.8 डिग्री के बीच रहा। गर्मी को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी 29 मई तक फिलहाल मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा और गर्मी अपना सितम बरसाती रहेगी, इस महीने के अंत 30 मई से गर्मी के तापमान में बदलाव शुरू हो सकता है।

High Temperature : सबसे गर्म शहर

शहर           तापमान

कानपुर   47.6

वाराणसी   43.2

मेरठ            43.7

बरेली           43.8

फुरसतगंज    44.4

हरदोई    44.5

प्रयागराज    44.6

अलीगढ़    44.8

इटावा    45

High Temperature : गर्मी का रेड अलर्ट 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, गौतमबद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाके में भीषण लू चलने के आसार हैं। गर्मी के चलते हीट स्ट्रोक के खतरे बढ़ जाते हैं। जो कि जानलेवा हो सकता है गर्मी में देर तक धूप में रहने से बचें।

High Temperature : रात में भी राहत नहीं 

गर्मी के चलते उत्तर प्रदेश के सीतापुर, हरदोई, फरूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देात, कानपुर नगर, उन्नाव, राजधानी लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर  कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुरHigh Temperature : गर्मी का सितम

गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, इटावा, औरैया, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और पास के जिलों में दिन की धूप के अलावा रात में भी गर्म रहेगा, गर्मी में बच्चो का रखे ध्यान

लखनऊ का पारा हाई 

उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों की तरह राजधानी लखनऊ में भी भीषण गर्मी है। घनी आबादी, ट्रैफिक जाम से लखनऊ में गर्मी को और गर्म किया है सोमवार को इस सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का पारा 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 18 मई को दिन का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ था। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के मुताबिक, फिलहाल दो दिन गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं। मई के अंतिम दिन में पारे में गिरावट शुरू होगी। लखनऊ में इससे अधिक गर्मी वर्ष 2019 की मई में पड़ी थी। उस समय पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।

40 पार तापमान, लोग परेशान 

23 मई तक राजधानी का अधिकतम तापमान 40 से नीचे था। 24 से इसमें बढ़ोतरी शुरू हुई। दिन का तापमान 40.2 डिग्री से 44.3 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 को 28.6 डिग्री था, जो लगातार बढ़ते हुए 31.2 डिग्री पहुंचा। 25 मई को रात का पारा 31.3 डिग्री दर्ज हुआ था।

Post a Comment