BREAKING NEWS

Big story

News

लखनऊ : घर में घुसे चोर को लगी इतनी गर्मी, वही AC की ठंडी हवा में सो गया

लखनऊ : घर में घुसे चोर को लगी इतनी गर्मी, वही AC की ठंडी हवा में सो गया 


Lucknow: लखनऊ में चोरी का एक अजीब किस्सा सामने आया है आप जानेंगे तो हसेंगे भी और हैरान भी होंगे  दरअसल राजधानी में गर्मी की वजह से एक चोर के साथ एक अजीब वाकया हो गया।लखनऊ में घर में घुसे चोर को लगी इतनी गर्मी, वही AC की ठंडी हवा में सो गया, बताया जा रहा है वह चोर नशे में धुत होकर चोरी करने तो आया लेकिन उसे नशे में इतनी गर्मी लगी की चोरी को भूलकर उसी मकान में लगी एसी की ठंडी हवा में गहरी नींद में सो गया उसे वहीं नींद आ गयी। जब नींद खुली तो सामने पुलिस खड़ी थी उसे पकड़ लिया गया 

चोर को लगी गर्मी, वही AC की हवा में सो गया 


ये मामला लखनऊ के इंदिरानगर का है जहाँ शनिवार रात डॉक्टर के घर में नशे में धुत चोर ताला तोड़कर घुस गया। सामान इकट्ठा किया और फिर घर में घुसे चोर को लगी इतनी गर्मी, वही AC की ठंडी हवा में सो गया। सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस पहुंची तो चोर की नींद खुली। उसी वक्त उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
लखनऊ : घर में घुसे चोर को लगी इतनी गर्मी, वही AC की ठंडी हवा में सो गया
आरोपी पर चोरी के छह केस दर्ज हैं। एसीपी गाजीपुर विकास जायसवाल ने बताया कि इंदिरानगर बी ब्लॉक में डॉक्टर सुनील पांडेय का मकान है। ये मकान बंद रहता है। डॉक्टर सुनील इंदिरानगर सेक्टर-10 में स्थित अपने दूसरे मकान में रहते हैं। रविवार सुबह पड़ोसियों की नजर पड़ी तो देखा कि सुनील के घर का दरवाजा खुला है। ताला टूटा पड़ा है। जब वह भीतर गए तो देखा कि एक लड़का सो रहा है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसीपी के मुताबिक चोरी के इरादे से घुसे समद्दीपुर गांव निवासी कपिल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है।


पूछताछ बोला कि नींद आ गई थी 

इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि आधी रात को आरोपी कपिल घर में घुसा था। उसने गीजर खोला था। तमाम सामान जुटाया था। साथ ही एसी आदि निकालने के लिए तोड़फोड़ भी की थी। नकदी आदि उसको नहीं मिल सकी थी।
आरोपी स्मैक का लती है। नशे में होने की वजह से वह वहीं सो गया। पूछताछ में वह बोला कि उसको नींद आ गई थी। कुछ देर सोने के बाद जाने की सोचा था लेकिन सुबह हो गई। तब तक पड़ोसी और पुलिसकर्मी पहुंच चुके थे।

इसको लेकर थाना गाजीपुर क्षेत्रान्तर्गत घटित चोरी की घटना के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त उत्तरी द्वारा जानकारी दी गई बताया जा रहा है यह युवक नशा करता था 
https://x.com/lkopolice/status/1797553461267194056?t=mEx9ck9GycR0W7idCsgQLQ&s=08

Read more : 

Reliance Jio Q4 Results

Reliance jio 

IPL 2024 FINAL

कही गर्मी, कही बारिश 

British Fashion Company : ब्रिटिश फैशन कंपनी ASOS के प्रोडक्ट भारत में बेचेगा रिलायंस रिटेल

गर्ल्स इन इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी  इंडिया – 2024

Rain in Brasil

विकसित भारत एंबेसडर


Rilance का मुंबई में 'बिल्डिंग फ़्लोरिशिंग फ़्यूचर्स' सम्मेलन

Vvpat and evm 

jio : biggest mobile operator

hindi radio in kuwait

cctv of china 

covishield side effect

cold drink campa cola of reliance

Post a Comment