जियो ने जोड़े सबसे अधिक 'एक्टिव सब्सक्राइबर'- ट्राई
एयरटेल ने 13 लाख तो वोडाफोन आइडिया ने 31 लाख 'एक्टिव सब्सक्राइबर' गंवाए
बीएसएनएल में मिले मंदी के संकेत
वायरलाइन ब्रॉडबैंड के ग्राहकों की संख्या हुई 4 करोड़ 36 लाख के पार
नई दिल्ली, 22 नवंबर, 2024: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, रिलायंस जियो 'एक्टिव सब्सक्राइबर' जोड़ने के मामले में सबसे आगे है। सितंबर महीने में जियो ने करीब 17 लाख 'एक्टिव सब्सक्राइबर' जोड़े।
Read More ........
लापरवाह चिकित्सकों पर गिरी गाज, रोकीं वेतन वृद्धियां
प्रदेश बन रहा देश का नया मेडिकल हबः ब्रजेश पाठक
डाटा खपत में रिलायंस जियो नंबर वन नेटवर्क
Microsoft Cloud Outage: माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज
Anant-Radhika-Wedding-Kanyadaan
EVM को लेकर एलन मस्क का बड़ा दावा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस योजना
जियोभारत : 1 हजार से कम कीमत वाले मोबाइल सेगमेंट में जियोभारत की 50% हिस्सेदारी
जियोफोन प्राइमा 2 : जियो ने लॉन्च किया किफायती दाम और दमदार फीचर्स वाला जियोफोन प्राइमा 2
टीरा (Tira) ब्यूटी : प्राइवेट लेबल ब्रांड ‘नेल्स अवर वे’
रिलायंस ने भरा 1 लाख 86 हजार करोड़ से अधिक का टैक्स
रिलायंस दो पायदान चढ़कर फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 86वें स्थान पर
2036 ओलंपिक गेम्स - भारतीय दावेदारी को पंख दे रही हैं नीता अंबानी
जियोगेम्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर गूगल गेमस्नैक्स का इंटीग्रेशन किया
जियो एयरफाइबर का ‘फ्रीडम ऑफर’ नहीं लगेगा इंस्टालेशन चार्ज
रिलायंस रिटेल के यूस्टा ने उत्तर भारत में किया अपना विस्तार, लखनऊ में नया स्टोर
नीता अंबानी ‘अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी’ की सदस्या चुनी गई
दिल के धोखे से बचे... दिल नहीं देगा धोखा...डॉक्टर संतोष अग्रवाल हैं ना..
स्वास्थ्य विभाग में नए पद, उपकरणों की होगी स्थापना, चिकित्सकों पर गाज
उत्तर प्रदेश में अब ऑनकॉल आएंगे डॉक्टर
उत्तर प्रदेश में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएंः ब्रजेश पाठक
ड्यूटी से गायब 15 चिकित्सकों पर गाज
समान अवधि में भारती एयरटेल ने 13 लाख तो वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने 31 लाख के करीब ग्राहक गंवा दिए। 'एक्टिव सब्सक्राइबर' जोड़ने के मामले में जियो लगातार दूसरे महीने नंबर वन बना हुआ है। एयरटेल और वोडाआइडिया के 'एक्टिव सब्सक्राइबर' नंबर गिरने के कारण पूरे उद्योग में सक्रिय ग्राहकों की संख्या में गिरावट देखी गई, सितंबर माह में यह 15 लाख घटकर 106 करोड़ के करीब आ गई।
1 करोड़ के आसपास सिम बंद हो गए
बताते चलें कि टेलीकॉम कंपनियों का परफॉर्मेंस उनके एक्टिव ग्राहकों की संख्या पर निर्भर करता है। क्योंकि एक्टिव ग्राहक ही कंपनियों के लिए राजस्व हासिल करने का सबसे महत्वपूर्ण जरिया है। हालांकि सितंबर माह में पूरी इंडस्ट्री को ही झटका लगा। जियो, एयरटेल और वीआई से करीब 1 करोड़ ग्राहक छिटक गए। मतलब 1 करोड़ के आसपास सिम बंद हो गए। ऐसा माना जा रहा है कि टैरिफ बढ़ने के बाद, उन ग्राहकों ने अपने नंबर बंद कर दिए, जिन्हें दो सिम की जरूरत नहीं थी।
बीएसएनएल की बाजार हिस्सेदारी में भी मामूली वृद्धि
बीएसएनएल की बाजार हिस्सेदारी में भी मामूली वृद्धि देखी गई। इस सरकारी कंपनी ने सितंबर में करीब 15 लाख वायरलेस डेटा ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़े, जो जुलाई और अगस्त के 56 लाख के औसत से काफी कम है। इसके अलावा, बीएसएनएल ने छह सर्किलों में ग्राहक खो दिए, जो हाल ही की वृद्धि के बाद मंदी के संकेत हैं।
सबसे अधिक ग्राहक रिलायंस जियो ने जोड़े
ट्राई के आंकड़े बताते हैं कि वायरलाइन ब्रॉडबैंड यानी फाइबर व अन्य वायरलाइन से जुड़े ग्राहकों की कुल संख्या 4 करोड़ 36 लाख पार कर गई है। सितंबर माह के दौरान इसमें 7 लाख 90 हजार नए ग्राहकों का इजाफा हुआ। सबसे अधिक ग्राहक रिलायंस जियो ने जोड़े। जियो ने सितंबर में 6 लाख 34 हजार ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ा तो वहीं एयरटेल मात्र 98 हजार ग्राहक ही जोड़ पाया। इसके बाद जियो और एयरटेल की बाजार हिस्सेदारी 32.5% और 19.4% हो गई। समान अवधि में बीएसएनएल ने 52 हजार वायरलाइन ब्राडबैंड ग्राहक खो दिए।

Post a Comment