BREAKING NEWS

Big story

News

लापरवाही : तबादला आदेश न मानने पर डिप्टी सीएम खफा, होगी कार्रवाई

तबादला आदेश न मानने पर डिप्टी सीएम खफा, होगी कार्रवाई

डॉक्टर के निलंबन की कार्रवाई शुरू, लिंग परीक्षण केंद्र के संचालन में स्वास्थ्य विभाग की स्थानीय भूमिका की भी होगी जांच 

तबादला आदेश न मानने पर डिप्टी सीएम खफा, होगी कार्रवाई  डॉक्टर के निलंबन की कार्रवाई शुरू, लिंग परीक्षण केंद्र के संचालन में स्वास्थ्य विभाग की स्थानीय भूमिका की भी होगी जांच

Read More ........

लापरवाह चिकित्सकों पर गिरी गाज, रोकीं वेतन वृद्धियां

प्रदेश बन रहा देश का नया मेडिकल हबः ब्रजेश पाठक

डाटा खपत में रिलायंस जियो नंबर वन नेटवर्क

Microsoft Cloud Outage: माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज

RIL Q1 FY25 Results Highlight

Anant-Radhika-Wedding-Kanyadaan

India house at Peris olympic 

EVM को लेकर एलन मस्क का बड़ा दावा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस योजना

जियोभारत : 1 हजार से कम कीमत वाले मोबाइल सेगमेंट में जियोभारत की 50% हिस्सेदारी

जियोफोन प्राइमा 2 : जियो ने लॉन्च किया किफायती दाम और दमदार  फीचर्स वाला जियोफोन प्राइमा 2

टीरा (Tira) ब्यूटी : प्राइवेट लेबल ब्रांड ‘नेल्स अवर वे’

रिलायंस ने भरा 1 लाख 86 हजार करोड़ से अधिक का टैक्स

रिलायंस दो पायदान चढ़कर फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 86वें स्थान पर 

2036 ओलंपिक गेम्स - भारतीय दावेदारी को पंख दे रही हैं नीता अंबानी

जियोगेम्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर गूगल गेमस्नैक्स का इंटीग्रेशन किया

जियो एयरफाइबर का ‘फ्रीडम ऑफर’ नहीं लगेगा इंस्टालेशन चार्ज

जियो थिंग्स और मीडियाटेक ने टू-व्हीलर बाजार में लॉन्च किए 4G स्मार्ट एंड्रॉइड क्लस्टर और 4G स्मार्ट मॉड्यूल

रिलायंस रिटेल के यूस्टा ने उत्तर भारत में किया अपना विस्तार, लखनऊ में नया स्टोर

नीता अंबानी ‘अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी’ की सदस्या चुनी गई

दिल के धोखे से बचे... दिल नहीं देगा धोखा...डॉक्टर संतोष अग्रवाल हैं ना..

स्वास्थ्य विभाग में नए पद, उपकरणों की होगी स्थापना, चिकित्सकों पर गाज

उत्तर प्रदेश में अब ऑनकॉल आएंगे डॉक्टर

उत्तर प्रदेश में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएंः ब्रजेश पाठक

ड्यूटी से गायब 15 चिकित्सकों पर गाज

लखनऊ 25 नवम्बर : तबादला आदेश और उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करना डॉक्टर को भारी पड़ा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव ने डॉक्टर को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। डॉक्टर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

निर्देशों की अवहेलना

चन्दौली के पण्डित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त चिकित्सालय के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. श्यामधर बिन्द का शासन ने स्थानान्तरण कर दिया। डॉ. श्यामधर बिन्द ने स्थानान्तरण आदेश का अनुपालन न करने तथा उच्चादेशों की अवहेलना की। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना को गंभीरता से लिया। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को तत्काल प्रभाव से आरोपी डॉक्टर को निलम्बित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्हें  बलिया के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध करने के आदेश दिए हैं। आरोप-पत्र दिये जाने के निर्देश भी दिए हैं।

कैसे चल रहा था लिंग परीक्षण केंद्र, जाँच होगी?

हापुड़ के राजीव नगर गढ़मुक्तेश्वर में अवैध रूप से संचालित लिंग परीक्षण केन्द्र का हरियाणा राज्य द्वारा गठित टीम ने पर्दाफाश किया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगे। मीडिया में खबर प्रकाशित हुई। इसका संज्ञान डिप्टी सीएम ने लिया है। उन्होंने  स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय प्रशासन की लापरवाही, कर्तव्यहीनता तथा भूमिका के संबंध में जॉच के आदेश दिये हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव एक सप्ताह के अन्दर जाँच आख्या प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।

डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

फतेहपुर के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके गुप्ता द्वारा सरकार, शासन-प्रशासन के विरूद्ध अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के गंभीर आरोप लगे हैं। डिप्टी सीएम ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये हैं।

Post a Comment