युवाओं को रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता: ब्रजेश पाठक
यूपी के 45 हजार लोगों को मिलेगा लाभ
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले कौशल विकास से बढ़ी युवाओं की क्षमता
विकसित भारत रोजगार योजना से मिलेगा प्रोत्साहन
लखनऊ, 19 जून : युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तर प्रदेश के करीब 45 हजार लोगों के खाते में प्रोत्साहन राशि भेजी जा रही है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि युवाओं की शक्ति किसी भी देश और समाज के विकास की सबसे बड़ी ताकत होती है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कई बड़े बदलाव किए हैं। युवाओं की जरूरतों को समझते हुए कौशल विकास को बढ़ावा दिया गया। जिससे सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। मिशन रोजगार के तहत बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवाओं से भी जोड़ा गया है।
निजी क्षेत्र में नई नौकरी शुरू करने वाले युवाओं को शुरुआती समय में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। पहले महीने की तनख्वाह मिलने से पहले रहने, खाने और अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था करना मुश्किल होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने रोजगार प्रोत्साहन योजना शुरू की है। डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचने में बिचौलियों की भूमिका रहती थी, लेकिन अब सीधे लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा जा रहा है। इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। गरीबों तक योजनाओं का लाभ सीधे पहुंच रहा है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत युवाओं को आर्थिक सहयोग देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रदेश के युवाओं को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिलेगा।
Read More
# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि
# लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश
# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी
# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक





Post a Comment