जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2026, त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम अंतर्गत कृषि मेला एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर 18 जून, 2026 : मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री (व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग) तथा जनपद प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान (बॉबी), वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी की गरिमामयी उपस्थित में जनपद बिजनौर में कृषि क्षेत्र के समग्र विकास, किसानों की आय वृद्धि तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंदिरा बाल भवन, बिजनौर में जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2026, त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम अंतर्गत जनपद स्तरीय कृषि मेला एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का शुभारंभ फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से मक्का उत्पादन एवं मक्का बीज उत्पादन को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि मक्का की खेती गन्ने के प्रभावी विकल्प के रूप में उभर सकती है तथा इससे किसानों को बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। उन्हींने किसानों को रासायनिक खेती पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों से फसल चक्र अपनाने, सहफसली खेती को बढ़ावा देने तथा अपनी भूमि की प्रकृति के अनुसार फसलों का चयन करने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों को मिट्टी परीक्षण के उपरांत ही उर्वरकों एवं कीटनाशकों का प्रयोग करने तथा जैविक खेती अपनाने की सलाह दी।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने, गन्ने के साथ दलहन एवं तिलहन की सहफसली खेती करने तथा कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कृषि विभाग एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोष्ठियों में सफल एवं प्रगतिशील किसानों को आमंत्रित कर उनके अनुभव अन्य किसानों तक पहुंचाए जाएं, जिससे अधिकाधिक कृषक लाभान्वित हो सकें।
कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. शिवांगी एवं डॉ. प्रतिमा गुप्ता ने किसानों को ड्रैगन फ्रूट, मशरूम उत्पादन, बागवानी, खरीफ फसलों में कीट एवं रोग प्रबंधन सहित कृषि की नवीनतम तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सेवानिवृत्त विषय-वस्तु विशेषज्ञ योगेंद्र पाल सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, कृषि विज्ञान केंद्र एवं निजी क्षेत्र द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं एवं तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के प्रगतिशील कृषकों ओम प्रकाश सिंह, शूरवीर सिंह, समरपाल सिंह, शैलेश राणा, इरफान अहमद, योगेश कुमार, राहुल जवान, कुलबीर सिंह, श्रीमती अनीता एवं प्रवेश कुमार सहित अन्य किसानों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ. घनश्याम वर्मा, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया तथा कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विभाग के वैज्ञानिक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद के लगभग 950 कृषकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
Read More
# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि
# लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश
# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी
# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक


Post a Comment