BREAKING NEWS

Big story

News

लखनऊ, निगोहां में पसमांदा मुस्लिम समाज का कार्यकर्ता सम्मेलन

लखनऊ, निगोहां में पसमांदा मुस्लिम समाज का कार्यकर्ता सम्मेलन

निगोहां, लखनऊ : पसमांदा मुस्लिम समाज संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को दुन्दपुर रोड, भगवानपुर, निगोहां में उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। "समान हक, समान अवसर, मजबूत समाज" और "शिक्षित पसमांदा, सशक्त पसमांदा, मजबूत भारत" के नारों के साथ पिछड़े-दलित मुसलमानों की आवाज बुलंद की गई। सम्मेलन में लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ और बहराइच सहित कई जिलों से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

लखनऊ, निगोहां में पसमांदा मुस्लिम समाज का कार्यकर्ता सम्मेलन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईनी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईनी ने की। सम्मेलन का आयोजन मंडल मीडिया प्रभारी मो. आरिफ मंसूरी और जिला मंडल मीडिया प्रभारी मो. इश्तियाक उर्फ शेर खान के नेतृत्व में किया गया।

मंच पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रदेश महामंत्री शेख सलाहुद्दीन, प्रदेश सचिव अबू बकर इदरीसी, समाजसेवी शहजाद कुरैशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सबीहा सुल्ताना, प्रदेश संगठन मंत्री हसनैन मंसूरी, प्रदेश महामंत्री मो. ताहिर मंसूरी, रायबरेली जिलाध्यक्ष मो. इसराईल, मानिकपुर नगर पालिका के भावी प्रत्याशी मो. तारिक अंसारी और बहराइच से साहिर मंसूरी मौजूद रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं सबीहा सुल्ताना, शेख सलाहुद्दीन, ताहिर मंसूरी, शहजाद कुरैशी, मो. आफाक, सना परवीन, आमीर मंसूरी ने कहा कि पसमांदा समाज की आबादी 80 प्रतिशत से अधिक है, लेकिन आज भी उसे हक, सम्मान और हिस्सेदारी नहीं मिल रही है। "शिक्षा हमारा अधिकार, रोजगार-सामाजिक न्याय हमारा अधिकार" जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि अनीस मंसूरी ने कहा कि पसमांदा समाज को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत होना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाज के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन मौलाना इलियास मंसूरी ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र शुक्ला, पूर्व प्रधान निशू मिश्रा, अब्दुल्लाह, मो. इब्राहिम, मो. ताहिर, मेराज,इमरान, इरफान, सलमान, असगर अली इदरीसी, हयात मंसूरी, शमीम, शकील सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment