अंबानी परिवार का शादी समारोह, गरीब कन्याओं के विवाह के साथ शुरू हुआ समारोह
मुंबई, 2 जुलाई 2024 : अम्बानी परिवार में शादी समारोह की शुरुआत हो गई है मुकेश अम्बानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्मों की शुरुआत गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह के साथ शुरू हुई। वंचित और ज़रूरतमंद परिवारों से जुड़े 50 से अधिक महिलाओ और पुरुषों के जोड़े मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर स्तिथ पालघर से शामिल होने आए थे।
सामूहिक विवाह का आयोजन
सामूहिक विवाह में अंबानी परिवार की ओर से हर विवाहित जोड़े को मंगलसूत्र, शादी की अंगूठी और नाक की लोंग सहित सोने-चांदी के कई आभूषण विवाह के दौरान किए।
प्रत्येक दुल्हन को 'स्त्रीधन' के रूप में 1 लाख 1 हजार रुपये का चेक भी दिया गया। प्रत्येक जोड़े को एक वर्ष के लिए पर्याप्त किराने और घरेलू सामान भी उपहार में दिए गए, जिसमें 36 प्रकार की नए जीवन में आवश्यक वस्तुएं जैसे बर्तन, गैस स्टोव, मिक्सर, गद्दे, तकिए आदि अन्य सामान शामिल थे। सामूहिक विवाह के वक़्त उपस्थित लोगों के लिए एक भव्य भोज का आयोजन अम्बानी परिवार की तरफ से किया गया। समारोह में शाम को हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में वारली जनजाति द्वारा पारंपरिक तरपा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।
अंबानी परिवार की मानव सेवा
हम आपको बताते चलें कि अंबानी परिवार हर बड़े पारिवारिक कार्यक्रम की शुरूआत आम लोगों की मानव सेवा से करता है। पहले भी अम्बानी परिवार में शादियों के मौके पर, अंबानी परिवार ने आस-पास के समुदायों और गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर लोगों के लिए भोजन सेवा या अन्न सेवा चलाई थी, जिसमे बहुत लोगों को भोज कराया गया था।
Read more :
घर में घुसे चोर को लगी इतनी गर्मी, वही AC की ठंडी हवा में सो गया
ब्रिटिश फैशन कंपनी ASOS के प्रोडक्ट भारत में बेचेगा रिलायंस रिटेल
गर्ल्स इन इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी इंडिया – 2024
Rilance का मुंबई में 'बिल्डिंग फ़्लोरिशिंग फ़्यूचर्स' सम्मेलन
Post a Comment