BREAKING NEWS

Big story

News

देश की तरक्की के लिए नई तकनीक को करें ग्रहण

देश की तरक्की के लिए नई तकनीक को करें ग्रहण

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 108वीं जन्म जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा देश की तरक्की के लिए नई तकनीक को करें ग्रहण पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 108वीं जन्म जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा





Read More ........

लखनऊ में 8वीं मोहर्रम का जुलूस

लापरवाह चिकित्सकों पर गिरी गाज, रोकीं वेतन वृद्धियां

प्रदेश बन रहा देश का नया मेडिकल हबः ब्रजेश पाठक

डाटा खपत में रिलायंस जियो नंबर वन नेटवर्क

Microsoft Cloud Outage: माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज

RIL Q1 FY25 Results Highlights

लखनऊ में 11 मोहर्रम पर सबील 

Anant-Radhika-Wedding-Kanyadaan

India house at Peris olympic 

EVM को लेकर एलन मस्क का बड़ा दावा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस योजना

जियोभारत : 1 हजार से कम कीमत वाले मोबाइल सेगमेंट में जियोभारत की 50% हिस्सेदारी

जियोफोन प्राइमा 2 : जियो ने लॉन्च किया किफायती दाम और दमदार  फीचर्स वाला जियोफोन प्राइमा 2

रिलायंस ने भरा 1 लाख 86 हजार करोड़ से अधिक का टैक्स

रिलायंस दो पायदान चढ़कर फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 86वें स्थान पर 

2036 ओलंपिक गेम्स - भारतीय दावेदारी को पंख दे रही हैं नीता अंबानी

जियोगेम्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर गूगल गेमस्नैक्स का इंटीग्रेशन किया

जियो एयरफाइबर का ‘फ्रीडम ऑफर’ नहीं लगेगा इंस्टालेशन चार्ज

जियो थिंग्स और मीडियाटेक ने टू-व्हीलर बाजार में लॉन्च किए 4G स्मार्ट एंड्रॉइड क्लस्टर और 4G स्मार्ट मॉड्यूल

रिलायंस रिटेल के यूस्टा ने उत्तर भारत में किया अपना विस्तार, लखनऊ में नया स्टोर

नीता अंबानी ‘अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी’ की सदस्या चुनी गई

दिल के धोखे से बचे... दिल नहीं देगा धोखा...डॉक्टर संतोष अग्रवाल हैं ना..

सबका साथ, सबका विकास वाला बजट

स्वास्थ्य विभाग में नए पद, उपकरणों की होगी स्थापना, चिकित्सकों पर गाज

उत्तर प्रदेश में अब ऑनकॉल आएंगे डॉक्टर

उत्तर प्रदेश में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएंः ब्रजेश पाठक

ड्यूटी से गायब 15 चिकित्सकों पर गाज

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण का पांच साल का ब्लू प्रिंट 

Budget 2024 

नई तकनीक को ग्रहण करें

लखनऊ। 25 सितंबर : भारत की तरक्की के लिए नई तकनीक को ग्रहण करें। उसे आगे बढ़ाएं। तकनीक को ग्रहण करने की क्षमता में वृद्धि करें। साथ ही पर्यावरण की चुनौतियों को भी स्वीकार करें। उसका डटकर मुकाबला करें। यह कहना है वरिष्ठ अर्थशास्त्री, पूर्व राज्यसभा सांसद व 15 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह का।

वे बुधवार को दीन दयाल उपाध्याय शोध संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। होटल क्लार्क अवध में दो सत्र में हुए कार्यक्रम की शुरुआत पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। 

उभरता भारत पर व्याख्यान

प्रथम सत्र में 15 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह ने विश्व पटल पर आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरता भारत पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडित दीन दयाल उपाध्याय की विचार धारा को आगे बढ़ाते हुए भारत को नई दिशा दी है। गरीबों के हितों में काम किया। यही नहीं प्रधानमंत्री ने मुझे फिजिकल रिस्पांसब्लिटी कमेटी का उत्तरदायित्व सौंपा था। जिसे मैंने पूरी क्षमता से पूरा किया। कमेटी की रिपोर्ट सदन के समक्ष पेश की गई। सदन ने उसे स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य मिलकर काम करें। गरीबी को खत्म करें। योजनाओं को लागू करें। तभी विकसित भारत की परिकल्पना पूरी होगी।

सबका साथ सबका विकास

द्वितीय सत्र में इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने विकसित भरत विजन 2047 पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जीवन सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। समाज के सबसे पीछे खड़े व्यक्ति का कल्याण करना है। ताकि सबका साथ सबका विकास का नारा पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि जब तक 140 करोड़ जनता का उत्थान नहीं होगा। तब तक भारत का उत्थान नहीं होगा।

सरकार गरीबों के लिए कर रही काम 

कार्यक्रम के संयोजक डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने आजाद भारत की जो परिकल्पना की थी, उसे मूर्त रूप देने में अपना पूरा जीवन लगा दिया। उनका मानना था कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उसे मुख्य धारा में लाना होगा, तभी आजाद भारत का सपना साकारा होगा। प्रधानमंत्री की नीतियां व गरीब कल्याण योजनाएं पंडित दीन दयाल उपाध्याय की सोच के मुताबिक आगे बढ़ाई जा रही हैं। सरकार गरीबों को मुख्यधारा में लाकर उनके जीवन को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। किसान सम्मान निधि, पांच लाख तक का मुफ्त इलाज, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि देश वासियों के लिए वरदान बन गई है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Post a Comment