बिजनौर में राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर होली मिलन समारोह
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर में राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी .....इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के बिजनौर विधानसभा से प्रत्याशी रहे युवा दिलो की धड़कन मशहूर डॉक्टर नीरज चौधरी ने सभी को रंगों के त्यौहार होली की बधाई दी
रंगों के त्योहार होली के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता डॉ नीरज चौधरी ने कहा कि हम लोग आज यहां पर हमारे राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष ओमपाल सिंह कश्यप और पार्टी के पद अधिकारियों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया है जिसके लिए मैं उनको बहुत-बहुत बधाई देता हूं.....और समस्त क्षेत्रवासियों को रंगों के त्यौहार होली की बहुत-बहुत बधाई देता हूं उन्होंने आगे कहा कि होली का ये रंगों का खूबसूरत त्योहार हम सबको प्यार और एकता का संदेश देता है और आपस में भाईचारे के साथ होली मनाने का भी सुंदर संदेश भी देता है
राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर होली मिलन समारोह के अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे
होली मिलन समारोह के अवसर पर नागेंद्र पवार, अनिल चौधरी, इमरान कुरेशी, ताहिर अली, ओमपाल कश्यप, संजीव चौधरी, कल्लू सिंह सारंग, सरदार बुध सिंह, लव कुश फौजीआदि मौजूद रहे
बाइट- नीरज चौधरी

Post a Comment