BREAKING NEWS

Big story

News

आयतुल्लाह अली खामेनेई की हत्या मुसलमानों के लिए गहरा आघात- मौलाना यासूब अब्बास

आयतुल्लाह अली खामेनेई की हत्या मुसलमानों के लिए गहरा आघात- मौलाना यासूब अब्बास

इज़राइल ने सौ से अधिक निर्दोष स्कूली बच्चियों को मार डाला, जबरन युद्ध शुरू किया - यासूब अब्बास

गाज़ा, फिलिस्तीन के बाद अब ईरान पर जबरन हमले और हत्याएं करने का आरोप 

अमेरिका, इज़राइल, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की मिलीभगत से साजिश - मौलाना यासूब अब्बास

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हिंसा के लिए जिम्मेदार- मौलाना यासूब अब्बास

आयतुल्लाह अली खामेनेई की हत्या मुसलमानों के लिए गहरा आघात- मौलाना यासूब अब्बास इज़राइल ने सौ से अधिक निर्दोष स्कूली बच्चियों को मार डाला, जबरन युद्ध शुरू किया - यासूब अब्बास  गाज़ा, फिलिस्तीन के बाद अब ईरान पर जबरन हमले और हत्याएं करने का आरोप   अमेरिका, इज़राइल, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की मिलीभगत से साजिश - मौलाना यासूब अब्बास  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हिंसा के लिए जिम्मेदार- मौलाना यासूब अब्बास

लखनऊ : मौलाना यासूब अब्बास, महासचिव ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए इसे पूरी दुनिया के शिया मुसलमानों के लिए गहरा आघात बताया है। उन्होंने आयतुल्लाह खामेनेई को “शहीद” करार देते हुए कहा कि यह घटना केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि इस्लामी दुनिया के नेतृत्व पर सीधा हमला है।

मौलाना यासूब अब्बास ने आरोप लगाया कि आयतुल्लाह खामेनेई की शहादत में संयुक्त राज्य अमेरिका, इज़राइल, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि विश्व के शीर्ष शिया नेता की हत्या एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पश्चिम एशिया और मध्य-पूर्व में अस्थिरता फैलाना है।

उन्होंने विशेष रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को क्षेत्र में अशांति और हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया। मौलाना ने कहा कि इन नेताओं की नीतियों के कारण पश्चिम एशिया लगातार युद्ध और तनाव की आग में जल रहा है।

मौलाना ने पवित्र माह रमज़ान में ईरान पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अमेरिका और इज़राइल ने एक मुस्लिम देश पर हमला कर न केवल आयतुल्लाह खामेनेई की हत्या की, बल्कि सौ से अधिक निर्दोष स्कूली बच्चियों को भी मार डाला। उन्होंने इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

इस घटना के विरोध में मौलाना यासूब अब्बास के नेतृत्व में ऐतिहासिक छोटा इमामबाड़ा पर अमेरिका, इज़राइल, सऊदी अरब और यूएई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में आयतुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर वाली तख्तियां लेकर विरोध दर्ज कराया और अमेरिका, इज़राइल, सऊदी अरब व यूएई, नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मौलाना ने कहा कि जिस प्रकार कर्बला में इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत के जरिए यज़ीद इस्लाम को मिटाना चाहता था, लेकिन इमाम हुसैन की कुर्बानी ने इस्लाम को और अधिक मजबूत कर दिया। उसी तरह आयतुल्लाह खामेनेई की शहादत भी ईरान और शिया समुदाय को कमजोर नहीं करेगी, बल्कि और अधिक संगठित व सशक्त बनाएगी।

उन्होंने कहा कि अमेरिका, इज़राइल और उनके सहयोगी देश सऊदी अरब व यूएई, ईरान को कमजोर करना चाहते हैं, किंतु वे अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे। मौलाना ने विश्वास जताया कि ईरान इस संकट से और अधिक मजबूती के साथ उभरेगा।

मौलाना यासूब अब्बास ने आयतुल्लाह खामेनेई की शहादत पर तीन दिन के शोक का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों की छतों पर काले झंडे फहराएं और शोक के प्रतीक के रूप में काले कपड़े पहनें।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि लखनऊ के ऐतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा को अगले तीन दिनों तक पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा। मौलाना ने कहा कि यह समय शोक और एकजुटता प्रदर्शित करने का है, ताकि दुनिया को यह संदेश दिया जा सके कि शिया समुदाय अपने नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ा है।

Chota Imambada Husainabad Lucknow......

Ehtijaji Muzahira Chota Imambada Sey Bada Imambada Husainabad Lucknow 

1 March 2026


Read More

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक

Post a Comment