बिजनौर : बिना नोटिस के मजार के पिलर पर त्वरित बुलडोज़र एक्शन का आरोप, सांसद चंद्रशेखर आजाद भी पहुंचे मौके पर हुए नाराज़, लगाई क्लास
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर के धामपुर इलाके में देर रात नासिर बाबा के मजार के पिलर प्रशासन ने बुलडोजर चला कर गिरा दिए जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया
रात में प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ टीचर्स कॉलोनी में स्थित नासिर बाबा की मजार पर पहुंच गई और वहां पर मजार की रास्ते पर बने पिलर को ध्वस्त कर दिया गया जिसको लेकर आजाद समाज पार्टी के सांसद प्रतिनिधि विवेक सैन ने विरोध किया जिसके चलते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ काफी तीखी नोक-झोक हुई
वीडियो : नयाब तहसीलदार ने सांसद के सामने हाथ जोड़े!..कहा मेरी बात हो जाने के बाद भी आपको इतनी जल्दी क्यों थी ...मेरा फ़ोन भी काट दिया .....
पूरे घटनाक्रम की जानकारी होने पर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण सुबह धामपुर पहुंच गए जहां पर अधिकारियों के साथ एक मीटिंग में उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई दरअसल धामपुर थाना क्षेत्र की टीचर्स कॉलोनी में मजार के रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है जिसको लेकर पुलिस और तहसील प्रशासन ने देर रात ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर दी
वही इस मामले में समाज सेविका सुनीता नंदा का आरोप है कि हमारी यह 2600 वर्ग गज से भी ज्यादा जमीन है जिसको कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा लिया है हमने कई बार इस मामले को लेकर आवाज उठाई थी लेकिन हमारी आवाज को दबा दिया जाता था हमें न्याय मिल गया है
दूसरी और आजाद समाज पार्टी के सांसद प्रतिनिधि विवेक सैन का कहना है कि आज बहुत दुखद घटना हुई है यहां बहुत पुराना पीर बाबा का मजार है जिसके रास्ते को लेकर कुछ लोगों ने नाराजगी जताई थी उसी क्रम में प्रशासन ने रात में बुलडोजर लेकर मजार के पिलर को ध्वस्त कर दिया अगर कोई नक्शा हो तो दिखाए किसी को कोई नोटिस नहीं दिया गया आए लाइट बंद करके बुलडोजर लाया गया और ध्वस्तीकरण कर दिया गया
बाइट- विकास सैन सांसद प्रतिनिधि
बाइट- सुनीता
बाइट- एन पी सिंह
Read More
# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि
# लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश
# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी
# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक

Post a Comment