बिजनौर : वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जनपद की पांचो तहसीलों में मॉक ड्रिल हुआ
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर 18 सितंबर : वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जनपद की समस्त पांचो तहसीलों में भूकंप, औद्योगिक रासायनिक एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। आमजन व विद्यार्थियों आदि को जागरूक भी किया गया।
जनपद की समस्त पांचो तहसीलों में प्रातः 10:00 बजे से मॉक ड्रिल आयोजित की गई। बिजनौर तहसील में विवेक विश्वविद्यालय नूरपुर रोड बिजनौर में, धामपुर में 100 शैया युक्त संयुक्त चिकित्सालय धामपुर में, चांदपुर में गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर, नगीना में एम एम इंटर कॉलेज नगीना तथा नजीबाबाद में इंडियन ऑयल डिपो आदर्श नगर नजीबाबाद में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। मॉडल के दौरान एसडीआरएफ, होम गार्ड,एनसीसी, पीएससी, आपदा मित्र जिला अग्निशमन विभाग, विभिन्न विद्यालय, हॉस्पिटल, आपदा विशेषज्ञ, सूचना विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों व संस्थाओं का सहयोग रहा। राजस्व टीम मौके पर मौजूद रही।
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व, पुलिस व राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।











Post a Comment