BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : दो शव मिलने के मामले में पुलिस ने शिकारियों को लिया हिरासत में

बिजनौर : दो शव मिलने के मामले में पुलिस ने शिकारियों को लिया हिरासत में

पुलिस एक उलझी हुई कहानी को सुलझाने की कोशिश में लगी हुई है

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर के जलालपुर में मिले पति पत्नी के शव का मामला अब गहराता जा रहा है क्योंकि मंगलवार को मिले दोनों शवों की पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी हासिल कर ली है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में देशराज उर्फ छोटे की मौत हैंगिंग आया है जबकि उसकी पत्नी सुषमा की मौत का कारण गला दबाकर मारना आया है अब पुलिस इस पूरे मामले को हत्या या आत्महत्या क्या समझे इसी को लेकर पुलिस जददोजहद में जुटी है 

बिजनौर : दो शव मिलने के मामले में पुलिस ने शिकारियों को लिया हिरासत में

सोमवार के दिन देशराज उर्फ छोटे और उसकी पत्नी सुषमा गंगा खादर में लकड़ी काटने के लिए गए थे और जब वह रात तक भी घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई तभी परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कोई नहीं मिला मंगलवार के दिन दोनों के शव अलग-अलग जगह पर मिले उल्लेखनीय है कि जब देशराज का शव पेड़ पर लटका मिला तो वह अपनी पत्नी की सलवार पहने हुए था 

यह सवाल पुलिस के लिए बड़ी चिंता का विषय है की देशराज सलवार क्यों पहने हुए था और देशराज के लोवर और शर्ट सारे कपड़े लापता थे जिसकी पुलिस आज तक तलाश कर रही है लेकिन मृतक देशराज के कपड़े बरामद नहीं हुए हैं

इस मामले को लेकर पुलिस बारीकी से हर पहलू की जांच कर रही है फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से बीटीएस डाटा उठा लिया और अब पुलिस गंगा पर जो लोग शिकार खेलने आते हैं उन बंगालियों को हिरासत में लेकर पूछताछ  कर रही है 

पुलिस की जांच टीम को बहुत ज्यादा उम्मीद है कि इन शिकारियों से कुछ ना कुछ किलु जरूर मिलेगा संभल से आई डॉग मेरी भी घटनास्थल पर से आरोपियों के सबूत ढूंढने में नाकाम हो गई है जिस दिन मंगलवार को पति-पत्नी के शौक गंगा खादर में मिले तो तभी ग्रामीणों की घटना स्थल पर पहुंच गई थी और उस दिन बारिश भी  हुई यह दोनों मुख्य कारण रहे जिससे आरोपियों के सबूत नष्ट हो गए




Post a Comment