बिजनौर के विदुर कुटी इलाके में नदी में बहकर आए मिले दो शव
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर : पुलिस के गोताखोर 11 सितंबर को बिजनौर बैराज में छलांग लगाने वाले जितेंद्र कुमार का शर्मा की तलाश कर रही थी तभी गोताखोरों को नदी में एक पुरुष और एक महिला का शव मिला
सूचना मिलते ही सीओ सिटी अभय पांडे और शहर कोतवाल अवनीत मौके पर पहुंचे गंगा के बीच बने टापू पर जाने का जब कोई रास्ता ना था तो ट्रैक्टर के सहारे से पुलिस मौके पर पहुंची महिला और पुरुष दोनों की उम्र लगभग 45 वर्ष के करीब है पुलिस ने दोनों की पहचान कराई जाने की काफी कोशिश की लेकिन दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी
सीओ सिटी अभय कुमार पांडे ने बताया कि दोनों की पहचान कराए जाने की कोशिश की जा रही है और आसपास के क्षेत्र में जो लोग लापता है उनकी भी जानकारी ली जा रही है आसपास के जो जिले हैं जहां से गंगा चलती है उन जिलों से भी बातचीत की गई है और दोनों शवों को देखने के बाद यह लगता है कि दोनों लाशे पीछे से बहकर आई है
फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है देखने के बाद यह लग रहा है कि दोनों शव लगभग 5 से 6 दिन पुराने हैं पुलिस दोनों शवों को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है

Post a Comment