बिजनौर : भगवान विश्वकर्मा पूजन समारोह का हुआ आयोजन
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर के मंडावर रोड पर स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में बड़ी धूमधाम के साथ विश्व के महान शिल्पकार विश्वकर्मा भगवान का पूजन दिवस समारोह बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया सबसे पहले भगवान विश्वकर्मा जी के मंदिर में पूजा अर्चना की गई और उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया इस कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए कार्यक्रम में बच्चों ने बड़ी कुशलता के साथ भाग लिया उसके बाद एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया
बिजनौर के समाजवादी पार्टी के कार्यालय में भी भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर सभी ने पुष्प अर्पित कर विश्वकर्मा जयंती का शुभारंभ किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर ट्रांसपोर्ट आयुक्त डॉ राजकुमार विश्वकर्मा ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
इस कार्यक्रम में सपा नेता अनुज चौधरी आशुतोष विश्वकर्मा नरेंद्र कुमार शर्मा देवेश कुमार शर्मा हितेश कुमार विश्वकर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद शर्मा ने की तथा खगेश कुमार शर्मा ओम प्रकाश शर्मा और के के धीमान तथा मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य समय दिया

Post a Comment