BREAKING NEWS

Big story

News

सुरक्षा मानकों के साथ आतिशबाजी कारोबार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : ब्रजेश पाठक

सुरक्षा मानकों के साथ आतिशबाजी कारोबार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : ब्रजेश पाठक

फायर वर्क्स डीलर्स एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में डिप्टी सीएम ने व्यापारियों से किया संवाद

सुरक्षा मानकों के साथ आतिशबाजी कारोबार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 10 सितंबर : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षित, जिम्मेदार और नियमसम्मत आतिशबाजी कारोबार को बढ़ावा देने के साथ व्यापारियों के हितों और जनसुरक्षा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी कारोबार से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। 



डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गुरुवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश फायर वर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आत्मीय संवाद किया और उनके सुझावों, अपेक्षाओं एवं विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आतिशबाजी उद्योग से जुड़े व्यापारियों के हितों का संरक्षण महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ जनसुरक्षा और निर्धारित नियमों का पालन भी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि संबंधित सभी पक्षों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से कारोबार को आगे बढ़ाया जाए।

उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों को वार्षिक अधिवेशन के सफल आयोजन पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में अध्यक्ष, राज्य अल्पसंख्यक आयोग मोहसिन रजा, सदस्य, विधान परिषद रजनीकांत माहेश्वरी, सदस्य, विधान परिषद डॉ० सुधीर गुप्ता, फायर वर्क्स डीलर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हेमंत चांदना, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, एसोसिएशन के महासचिव महेश गुप्ता, पार्षद राजीव वाजपेयी, समाजसेवी नारायण शुक्ला, सतीश चंद्र मिश्र, अमरीश अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी : ब्रजेश पाठक

सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी : ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ, लोहिया संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों का इलाज

कहा- मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता 

सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी : ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 10 सितंबर : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में मरीजों को अब सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल में न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और कार्डियोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी के साथ स्ट्रोक यूनिट, न्यूरोसर्जरी वार्ड एवं ऑपरेशन थिएटर का शुभारंभ किया। इन सेवाओं से गंभीर एवं जटिल रोगों से पीड़ित मरीजों को बेहतर और समयबद्ध उपचार मिल सकेगा।

सिविल अस्पताल और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के बीच हुए समझौते के तहत लोहिया संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सक सिविल अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे। इससे मरीजों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध होंगी और विशेष रूप से न्यूरोलॉजी एवं स्ट्रोक के मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।







उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं की इस व्यवस्था का विस्तार प्रदेश के अन्य सरकारी अस्पतालों तक भी किया जाएगा। मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों के बीच समझौते कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं जिला स्तर तक पहुंचाई जाएंगी। इससे गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों को बार-बार केजीएमयू, लोहिया संस्थान और एसजीपीजीआई जैसे बड़े संस्थानों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी। साथ ही बड़े चिकित्सा संस्थानों पर मरीजों का दबाव भी घटेगा।

सरकारी अस्पतालों में मिल रहा आधुनिक इलाज

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता लगातार बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मरीज सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं और आधुनिक उपचार सुविधाओं का लाभ उठाएं। 

स्वाइन फ्लू को लेकर पैनिक की जरूरत नहीं

स्वाइन फ्लू को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सावधानी अवश्य बरतनी चाहिए। उन्होंने लोगों से मास्क का इस्तेमाल करने, स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करने और बुखार अथवा फ्लू जैसे लक्षण होने पर तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जांच और आवश्यक दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

70 वर्ष के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं

डिप्टी सीएम ने कहा कि अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों के ज्ञान एवं अनुभव का लाभ मरीजों को निरंतर मिलता रहे, इसके लिए 70 वर्ष की आयु वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों को पुनर्नियुक्ति के माध्यम से सरकारी अस्पतालों में सेवाएं देने का अवसर दिया जाएगा। इससे विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने के साथ प्रदेश की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

वायरल संक्रमण से बचाव के लिए बरतें सावधानी

डिप्टी सीएम ने कहा कि वायरल संक्रमण से भी बचाव की आवश्यकता है। इसके लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करें। संक्रमित होने पर स्वयं को आइसोलेट रखें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करें। बुखार या फ्लू जैसे लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। जांच एवं आवश्यक दवाओं की सुविधा सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित कुमार घोष, सचिव रितु माहेश्वरी, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण, लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह, सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता, सीएमएस डॉ. देवेश चंद्र पांडेय, लोहिया संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह, सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. एसआर सिंह, डॉ. आशुतोष दुबे सहित अन्य चिकित्सक एवं अधिकारी मौजूद रहे।


डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय, लखनऊ में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिक व डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए *ई-हॉस्पिटल (E-Hospital) परियोजना* के  साथ डिजिटल प्रणाली से लैस सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी, न्यूरोसर्जरी वार्ड, न्यूरोसर्जरी ओटी एवं स्ट्रोक यूनिट का भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी द्वारा किया गया।

बिजनौर : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा ने की जनसुनवाई

बिजनौर : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा ने की जनसुनवाई 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर 10 सितंबर। राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्षा श्रीमती विजय रहाटकर ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई की। उन्होंने महिलाओं से कहा कि महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जाएगा और राष्ट्रीय महिला आयोग हर कदम पर उनके साथ है। जनसुनवाई के दौरान पूर्व की चिन्हित 30 व नई 90 सहित कुल 120 शिकायते प्राप्त हुई जिनके गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए।

राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वह महिलाओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुने तथा नियम अनुसार गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपना आर्थिक व सामाजिक उत्थान करें।

महिला जनसुनवाई के दौरान पोक्सो एक्ट, दहेज उत्पीड़न, पेंशन की मांग आवास की मांग, ससुराल में उत्पीड़न आदि से संबंधित कुल 120  शिकायतें प्राप्त हुई जिनके 15 दिन में जांच कर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान तीन दंपतियों ने आपसी मन मुटाव को सुलझाते हुए साथ-साथ रहने पर सहमति दी।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता ने जिलाधिकारी जसजीत कौर के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे हैं उत्पीड़न को बर्दाश्त ना करें इसकी शिकायतें आयोग में करें। आयोग उनकी शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


जियोफाइनेंस ऐप बताएगा आपके पैसों का 'फाइनेंशियल हेल्थ स्कोर', ट्रांजैक्शन पर मिलेंगे ज्यादा फायदे

जियोफाइनेंस ऐप बताएगा आपके पैसों का 'फाइनेंशियल हेल्थ स्कोर', ट्रांजैक्शन पर मिलेंगे ज्यादा फायदे

जियोफाइनेंस+ में लोन, क्रेडिट कार्ड और गोल्ड खरीद पर अतिरिक्त फायदे

जियोफाइनेंस360 देगा खर्च, कर्ज, निवेश, बीमा और टैक्स का रिपोर्ट कार्ड

मुंबई, 10 सितंबर 2026: जियोफाइनेंस ऐप इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अब एक ही जगह यह जान सकेंगे कि उनकी पैसों की सेहत कैसी है, साथ ही चुनिंदा वित्तीय सेवाओं पर अतिरिक्त फायदे भी मिलेंगे। कंपनी ने ऐप पर जियोफाइनेंस+ और जियोफाइनेंस360 नाम के दो नए फीचर शुरू किए हैं।

जियोफाइनेंस+ एक मेंबरशिप प्रोग्राम है, जिसे शुरुआती ऑफर के तहत पहले 365 दिनों के लिए मुफ्त रखा गया है। इसके तहत पात्र पर्सनल लोन पर ₹5,000 तक और क्रेडिट कार्ड पर ₹1,000 तक का कैश वैल्यूबैक मिल सकता है। ₹2,500 या इससे ज्यादा की एकमुश्त जियोगोल्ड खरीद पर 1% अतिरिक्त गोल्ड और पात्र ट्रांजैक्शन पर 25% ज्यादा जियोपॉइंट्स भी मिलेंगे।

दूसरा फीचर जियोफाइनेंस360 ग्राहक की बैंकिंग, निवेश, लोन, बीमा और दूसरी वित्तीय जानकारी को जोड़कर 0 से 100 के बीच फाइनेंशियल हेल्थ स्कोर देगा। आसान शब्दों में, यह बताएगा कि खर्च और बचत का संतुलन कैसा है, कर्ज कितना है, निवेश सही दिशा में है या नहीं, बीमा पर्याप्त है या नहीं और टैक्स बचाने की कोई गुंजाइश बची है। यह रिपोर्ट मुफ्त मिलेगी और जरूरत के मुताबिक सुधार के सुझाव भी देगी।

जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड की CEO सुरभे एस. शर्मा ने कहा कि नए फीचर्स का मकसद ग्राहकों को उनकी वित्तीय स्थिति की साफ तस्वीर देना और हर पात्र ट्रांजैक्शन पर ज्यादा फायदा पहुंचाना है।

बिजनौर : 14 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में फैसला, एक और दोषी को आजीवन कारावास

बिजनौर : 14 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में फैसला, एक और दोषी को आजीवन कारावास

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर / नजीबाबाद: 14 साल पहले हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में अदालत ने एक और दोषी को सजा सुनाई है। अपर जिला जज डॉ. शहजाद अली ने आरोपी रफीक को आजीवन कारावास और 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

क्या था मामला:

यह मामला नजीबाबाद थाना क्षेत्र के साहनपुर इलाके का है। 15 फरवरी 2012 को बुन्दु ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनका बड़ा बेटा सलमान बर्तनों की दुकान करता था और दूसरा बेटा जाकिर नगीना देहात में बर्तनों की दुकान करता था। 15 फरवरी 2012 को जाकिर दुकान बंद करके घर आया, फिर बाइक लेकर घर से निकल गया। उसने अपने छोटे भाई सलमान को भी फोन कर बुला लिया। जब दोनों भाई रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की।

अगले दिन जाकिर की बाइक एक इंटर कॉलेज के पास पड़ी मिली। तलाश करने पर गन्ने के खेत में जाकिर का गर्दन कटा शव मिला और कुछ दूरी पर ही सलमान का भी गर्दन कटा शव मिला। दोनों की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। तहरीर में बुन्दु ने बताया था कि हत्या से करीब 9 महीने पहले जाकिर का नद्दीफन निवासी माजिद से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जांच में चारों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस के मुताबिक रफीक ने पुलिस के सामने जाकिर और सलमान की हत्या का जुर्म कबूल किया था। इस मामले में दो अन्य दोषी सलाहुद्दीन और गुड्डू को 4 साल पहले ही उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है, जबकि चौथा आरोपी शाहिद अभी भी फरार है।

बाइट : अजीत पवार






डिप्टी सीएम ने यूपी टेक्स-2026 के समापन समारोह को किया संबोधित

बहुत तेजी से तरक्की कर रहा उत्तर प्रदेश का वस्त्र उद्योग: ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ने यूपी टेक्स-2026 के समापन समारोह को किया संबोधित 

डिप्टी सीएम ने यूपी टेक्स-2026 के समापन समारोह को किया संबोधित

लखनऊ, 09 सितंबर : आज का उत्तर प्रदेश बहुत तेजी से तरक्की कर रहा है। वस्त्र उद्योग भी पीछे नहीं है। एक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताओं में रोटी, कपड़ा और मकान होता है। आज वस्त्र उद्योग ने भी बहुत तरक्की की है। नई तकनीक के आधार पर वस्त्रो का उत्पादन हो रहा है। 



यह कहना है प्रदेश की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। वे बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय “यूपी टेक्स-2026” के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

हमारी सरकार ने दिया वस्त्र उद्योग को मार्केट

डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य में वस्त्र पहले से स्थापित है लेकिन उसे मार्केट नहीं मिल पाता था। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने वस्त्र को मार्केट दिया और आज उत्तर प्रदेश का वस्त्र देश और दुनिया में जा रहा है। उत्तर प्रदेश में वस्त्र उद्योग को लेकर काफी निवेश भी आ रहा है। 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हथकरघा और वस्त्र क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।

समृद्ध हथकरघा एवं वस्त्र परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की समृद्ध हथकरघा एवं वस्त्र परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ लाखों कारीगरों, बुनकरों एवं उद्यमियों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। यह आयोजन प्रदेश की पारंपरिक कला, आधुनिक तकनीक, नवाचार और उद्यमिता को एक मंच पर लाने का सराहनीय कार्य है।हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को सशक्त बनाते हुए उनके हुनर को वैश्विक बाजार तक पहुंचाया जाए, ताकि ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को और मजबूती मिले।

इस अवसर पर मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार राकेश सचान, प्रमुख सचिव, हथकरघा अनिल कुमार सागर, आयुक्त एवं निदेशक, हथकरघा के. विजेंद्र पांडियन, विशेष सचिव, हथकरघा शेषमणि पांडेय, महासचिव, सी०आई०टी०आई चंद्रिमा चटर्जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, शिक्षा को नई दिशा देने का माध्यम : ब्रजेश पाठक

एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, शिक्षा को नई दिशा देने का माध्यम : ब्रजेश पाठक

इंस्पिरेशन एकेडमिक कंसल्टेंट्स के शिक्षण संवाद कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने रखे विचार 

कहा- शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा उत्तर प्रदेश

एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, शिक्षा को नई दिशा देने का माध्यम : ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 09 सितंबर : इंस्पिरेशन एकेडमिक कंसल्टेंट्स की ओर से लखनऊ में आयोजित ‘शिक्षक संवाद’ कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर रोजगार समाप्त होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन तकनीक के विकास के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। एआई को चुनौती के बजाय अवसर के रूप में स्वीकार करने की जरूरत है।





उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की शिक्षा परंपरा अत्यंत समृद्ध रही है। तक्षशिला और नालंदा जैसे विश्वविद्यालय हमारी गौरवशाली शैक्षिक विरासत के प्रतीक हैं। आज बदलते तकनीकी दौर में शिक्षा व्यवस्था को भी समय की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करना जरूरी है। एआई और आधुनिक तकनीक का बेहतर उपयोग शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 

शिक्षक भावी पीढ़ी के निर्माण और संस्कारों के संवाहक

उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के निर्माण और संस्कारों के संवाहक हैं। बदलते शिक्षा परिवेश में शिक्षकों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। शिक्षा से जुड़े अभियानों के माध्यम से प्रदेश में बड़ी संख्या में बच्चे विद्यालयों से जुड़ रहे हैं।

83 मेडिकल कॉलेज पूरी क्षमता से कर रहे काम

डिप्टी सीएम ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में 83 मेडिकल कॉलेज पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में करीब 40 मेडिकल कॉलेज थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कौशल विकास के क्षेत्र में भी लगातार कार्य किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।

ओडीओपी से पूरी दुनिया में मिली पहचान

उन्होंने ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में पहचान मिल रही है। स्थानीय हुनर और उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

शिक्षकों के सवालों का दिया जवाब

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों के साथ शिक्षा की गुणवत्ता, तकनीकी बदलाव, एआई, नवाचार और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े विषयों पर विस्तार से संवाद किया। शिक्षकों ने विभिन्न मुद्दों पर सवाल और सुझाव रखे, जिनका उपमुख्यमंत्री ने जवाब दिया। कार्यक्रम में इंस्पिरेशन एकेडमिक कंसल्टेंट्स की प्रेरणा त्रिपाठी सहित लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के सम्मानित एवं प्रतिष्ठित शिक्षण समुदाय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

लाओस में हाथियों के इलाज के लिए वनतारा का खास इंतजाम

लाओस में हाथियों के इलाज के लिए वनतारा का खास इंतजाम

•  मोबाइल वेटरनरी यूनिट से बीमार-घायल हाथियों का होगा इलाज, विशेष अस्पताल भी बनेगा

लाओस में हाथियों के इलाज के लिए वनतारा का खास इंतजाम •  मोबाइल वेटरनरी यूनिट से बीमार-घायल हाथियों का होगा इलाज, विशेष अस्पताल भी बनेगा

लुआंग प्रबांग, 9 सितंबर 2026: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर नया कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत हाथियों के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीम बनाई गई है और वनतारा ने पूरी तरह सुसज्जित मोबाइल वेटरनरी यूनिट उपलब्ध कराई है। गंभीर और लंबे इलाज की जरूरत वाले हाथियों के लिए एक विशेष अस्पताल भी बनाया जाएगा।

लाओस में फिलहाल करीब 400 जंगली और 400 से ज्यादा पालतू हाथी हैं और दोनों की संख्या लगातार घट रही है। कार्यक्रम के तहत जंगली और देखरेख में रह रहे, दोनों तरह के हाथियों के इलाज और संरक्षण पर काम किया जाएगा।

इसी दौरान 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को भी बचाया गया है। वर्षों तक लकड़ी ढुलाई और बाद में पर्यटकों के लिए इस्तेमाल की गई इस हथिनी को अब मांडलाओ में देखभाल और इलाज के साथ सुरक्षित जीवन मिलेगा।

विदेश से पेमेंट लेना होगा आसान, जियो पेमेंट सॉल्यूशंस ने शुरू की क्रॉस-बॉर्डर सर्विस

विदेश से पेमेंट लेना होगा आसान, जियो पेमेंट सॉल्यूशंस ने शुरू की क्रॉस-बॉर्डर सर्विस

एक्सपोर्टर्स, फ्रीलांसर्स, क्रिएटर्स और डिजिटल कंपनियों को मिलेगी सुविधा

RBI की मंजूरी एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट दोनों तरह के क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजैक्शन के लिए

विदेश से पेमेंट लेना होगा आसान, जियो पेमेंट सॉल्यूशंस ने शुरू की क्रॉस-बॉर्डर सर्विस •	एक्सपोर्टर्स, फ्रीलांसर्स, क्रिएटर्स और डिजिटल कंपनियों को मिलेगी सुविधा  •	RBI की मंजूरी एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट दोनों तरह के क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजैक्शन के लिए

मुंबई, 9 सितंबर 2026: विदेश में सामान या सेवाएं बेचने वाले भारतीय कारोबारियों के लिए पेमेंट लेना आसान होगा। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की कंपनी जियो पेमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड (JPSL) ने क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट सर्विस शुरू की है। इसके जरिए भारतीय एक्सपोर्टर्स दुनिया भर के ग्राहकों से वर्चुअल अकाउंट, इंटरनेशनल कार्ड और स्थानीय पेमेंट नेटवर्क के जरिए पैसा ले सकेंगे। JPSL को RBI से क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट एग्रीगेटर की मंजूरी मिली है, जो एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट दोनों तरह के ट्रांजैक्शन को कवर करती है। हालांकि लॉन्च की गई सर्विस का मुख्य फोकस फिलहाल विदेश से पेमेंट लेने को आसान बनाने पर है।

इस सर्विस का फायदा ऑनलाइन सेलर्स, डिजिटल बिजनेस, फ्रीलांसर्स, क्रिएटर्स और सॉफ्टवेअर सर्विस देने वाली कंपनियों को भी मिल सकता है। अभी विदेशी ग्राहकों से पेमेंट लेने में अलग-अलग करेंसी, कई पार्टनर्स, कागजी काम और पेमेंट मिलान जैसी दिक्कतें आती हैं। कंपनी का कहना है कि नया प्लेटफॉर्म इन प्रक्रियाओं को आसान करेगा और कारोबारियों को विदेशी ग्राहकों से उनकी स्थानीय पेमेंट व्यवस्था के जरिए पैसा लेने की सुविधा देगा।

JPSL के मुताबिक उसकी क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट सर्विस भारत के करीब 50 फीसदी एक्सपोर्ट फुटप्रिंट को कवर करती है। अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, UAE, सिंगापुर, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में भारतीय कारोबारी खरीदार की स्थानीय करेंसी में कीमत बता सकेंगे और पेमेंट ले सकेंगे। आने वाले महीनों में लैटिन अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया और मिडिल ईस्ट में भी नए लोकल पेमेंट तरीके जोड़ने की योजना है।

कंपनी के मुताबिक कारोबारियों को भुगतान का सेटलमेंट ट्रांजेक्शन के दो कार्यदिवस के भीतर मिल सकेगा और रकम का कोई हिस्सा रोककर नहीं रखा जाएगा। विदेशी भुगतान से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी उसी कार्यदिवस में उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। इस सेवा के लिए JPSL ने सिटी (Citi) के साथ साझेदारी की है।

बिजनौर : प्रशासन की मानवीय पहल, जेल में महिला बंदियों के लिए स्पेशल PCO

बिजनौर : प्रशासन की मानवीय पहल, जेल में महिला बंदियों के लिए स्पेशल PCO

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर से एक अच्छी खबर, जिला जेल में बंद महिला बंदियों के लिए प्रशासन ने मानवीय पहल की है। अब महिला बैरक में उनके लिए स्पेशल टेलीफोन बूथ यानी PCO लगाया गया है, ताकि वो अपने परिवार और वकील से खुलकर बात कर सकें।

बिजनौर : प्रशासन की मानवीय पहल, जेल में महिला बंदियों के लिए स्पेशल PCO

दरअसल पहले जेल में कुल 5 PCO लगे थे, जहाँ सभी बंदियों को एक साथ लाइन में लगना पड़ता था। महिला बंदियों को घंटों वेटिंग में खड़ा रहना पड़ता था, और कई बार अपने पति या परिवार से निजी बात भी सबके सामने करनी पड़ती थी। अब इस दिक्कत को खत्म कर दिया गया है। महिला बैरक के अंदर ही अलग PCO लगा दिया गया है।

सबसे खास बात ये है कि ये पूरी व्यवस्था बायोमेट्रिक है। महिला बंदी के अंगूठा लगाने पर ही फोन चालू होगा और बात सिर्फ उसी नंबर पर होगी जो पहले से पुलिस वेरिफिकेशन के बाद रजिस्टर किया गया है। किसी दूसरे नंबर पर बात नहीं हो सकती।

नियम के मुताबिक विचाराधीन महिला बंदी हफ्ते में दो बार, जबकि सजायाफ्ता कैदी हफ्ते में तीन बार बात कर सकती हैं। आमजन  का कहना है कि इस सुविधा से महिला बंदियों का मानसिक तनाव कम होगा और वो अपने केस और परिवार से बेहतर जुड़ाव महसूस कर सकेंगी, जिससे उनके सुधार की उम्मीद भी बढ़ेगी।

बिजनौर : पानी की निकासी की शिकायत पर एसडीएम सदर कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर

बिजनौर : पानी की निकासी की शिकायत पर  एसडीएम सदर कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

एस डी एम स्मृति मिश्रा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि उदयवीर सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह नवभारत सिंह पुत्र भरत सिंह सतीश चौधरी पुत्र रामपाल सिंह और हिमालय पुत्र ना मालूम निवासी जनक विहार बिजनौर द्वारा अवैध निर्माण कर रैम बनाए गए थे जिससे सई कॉलोनी की पानी की निकासी नहीं हो रही थी पानी की निकासी को जनक विहार और अनुपम विहार से होते हुए मैन नाले तक कराने के आदेश दिए हैं इसी क्रम में तहसील प्रशासन की कार्यवाही हुई

बिजनौर : पानी की निकासी की शिकायत पर  एसडीएम सदर कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर

पानी की निकासी को लेकर दो कॉलोनियों में विवाद चला आ रहा था इसी को लेकर प्रशासन ने रैंप तोड़े, अतिक्रमण की कार्यवाही होते ही महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया बिजनौर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र की जनक विहार और साइ कॉलोनी में तहसील प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर कॉलोनी में पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि जनक विहार और साइ कॉलोनी में पानी की निकासी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। नाली का पानी निकासी न होने से जलभराव की समस्या बनी हुई थी, जिसकी शिकायत प्रशासन तक पहुंची थी। शिकायत के बाद नायब तहसीलदार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने कार्रवाई करते हुए घरों के आगे बने अवैध रैंप और अतिक्रमण को तहस-नहस कर तोड़ डाला।

प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से कॉलोनी की महिलाओं ने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध भी किया। मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। तहसील प्रशासन का कहना है कि नाली के ऊपर बने रैंप की वजह से पानी की निकासी बाधित हो रही थी, इसलिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।









अब सरकारी डॉक्टर 70 वर्ष की उम्र तक दे सकेंगे सेवाएं : ब्रजेश पाठक

अब सरकारी डॉक्टर 70 वर्ष की उम्र तक दे सकेंगे सेवाएं : ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की पुनर्नियुक्ति संबंधी आदेश जारी करने की प्रक्रिया

अनुभवी चिकित्सकों की विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा मरीजों को, अस्पतालों को भी मिलेगी बड़ी राहत

अब सरकारी डॉक्टर 70 वर्ष की उम्र तक दे सकेंगे सेवाएं : ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 8 सितंबर : उत्तर प्रदेश की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। अब सरकारी चिकित्सक सेवानिवृत्ति के बाद 70 वर्ष की आयु तक पुनर्नियुक्ति के माध्यम से अपनी सेवाएं दे सकेंगे। वर्तमान व्यवस्था के तहत सरकारी डॉक्टर 65 वर्ष की आयु तक सेवाएं दे रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव स्तर से इस संबंध में आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अनुभवी चिकित्सकों की सेवाएं लंबे समय तक उपलब्ध होने से मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श और बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को भी इस पहल से राहत मिलेगी। 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग स्वास्थ्य विभाग का प्रमुख चिकित्सकीय संवर्ग है। इसमें चिकित्सा अधिकारी एवं विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं, जो प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालते हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद योग्य एवं अनुभवी चिकित्सकों को 70 वर्ष की आयु तक सेवाएं देने का अवसर मिलने से उनके लंबे अनुभव का सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा। 

अधिक सक्षम बनेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि इस निर्णय से विशेष रूप से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी वाले चिकित्सकीय विभागों में यह व्यवस्था प्रभावी साबित होगी। ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में भी अनुभवी डॉक्टरों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति के बाद 70 वर्ष की आयु तक पुनर्नियुक्ति संबंधी आदेश जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का उद्देश्य अनुभवी चिकित्सकों की विशेषज्ञता का अधिकतम उपयोग करते हुए प्रदेश की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सक्षम, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना है।

JIO-BIRTHDAY : जियो का 10वां बर्थडे : सोशल मीडिया पर ब्रांड्स ने जमकर की पार्टी

JIO-BIRTHDAY : जियो का 10वां बर्थडे : सोशल मीडिया पर ब्रांड्स ने जमकर की पार्टी

•  “भाई, पार्टी?” - स्विगी ने पूछा, जियो ने कहा “अब तो सीन ऑन है” 

•  “Besh bhalo innings” - KKR ने दी बधाई, जियो बोला “even better innings ahead”

•  “लौकी नहीं लाए हैं... but 10 साल की wishes जरूर लाए हैं” - प्राइम वीडियो

JIO-BIRTHDAY : जियो का 10वां बर्थडे : सोशल मीडिया पर ब्रांड्स ने जमकर की पार्टी

मुंबई, 8 सितंबर, 2026 : जियो के 10 साल पूरे हुए तो सोशल मीडिया पर बर्थडे विशेज देने के लिए दिग्गज ब्रांड्स की लाइन लग गई। लेकिन यहां मामला सिर्फ ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखकर आगे बढ़ जाने का नहीं था। कोई लौकी लेकर पहुंचा, किसी ने केक भेजा, किसी ने 10 साल पुराने रिश्ते की याद दिलाई तो क्रिकेट टीमों ने पूरे दशक को एक लंबी इनिंग्स बना दिया। टेक्नोलॉजी से लेकर OTT, फूड डिलीवरी, पेमेंट और क्रिकेट तक कई बड़े ब्रांड्स ने जियो को अपने ही अंदाज में बधाई दी।

सबसे मजेदार एंट्री प्राइम वीडियो की रही। उसने ‘पंचायत’ के प्रधान जी वाला अंदाज पकड़ा और लिखा, “लौकी नहीं लाए हैं... but 10 साल की wishes जरूर लाए हैं।” जियो भी पीछे नहीं रहा, जवाब आया, “Wishes accepted. Lauki optional.” नेटफ्लिक्स ने अपने अंदाज में 10 साल पुरानी जान-पहचान याद दिलाई। उसने लिखा, “Skip intro, we've known each other for 10 years.” जियो ने भी उसी अंदाज में 10 साल को ‘10 seasons’ में बदलते हुए लिखा, “Tudum! 10 seasons of being connected.” वनप्लस ने खुद को जियो का ‘Plus One’ बताया।

जियो के बर्थडे पर खाने-पीने की जिम्मेदारी जोमैटो ने संभाली, लिखा, “sending cake”, और जियो का जवाब था, “Now that was quick.” स्विगी ने तो सीधा ही पूछ लिया, “10 years already? bhai, party?” जवाब में जियो ने कहा, “Bhai, ab toh scene on hai.” यानी बर्थडे जियो का था, लेकिन बातचीत पूरी सोशल मीडिया वाली रही।

क्रिकेट आया तो भाषा भी बदल गई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इसे “Besh bhalo innings” कहा, दिल्ली कैपिटल्स ने लिखा, “Dilli se hai, toh dil se hai.” पंजाब किंग्स के लिए यह ‘King-sized innings’ थी, राजस्थान रॉयल्स ने ‘Halla Bol’ किया और RCB ने 10 साल को ‘playing bold, breaking barriers and setting benchmarks’ से जोड़ा। बर्थडे यहां देखते-देखते क्रिकेट की कमेंट्री में बदल गया।

दिलचस्प बात यह भी रही कि जश्न सिर्फ consumer brands तक नहीं रुका। सैमसंग नेटवर्क्स, सिस्को, एरिक्सन, क्वालकॉम और HFCL जैसे टेक्नोलॉजी और नेटवर्क से जुड़े नाम भी बातचीत में शामिल हुए। वहीं शाओमी, ओप्पो, वीवो और मोटोरोला जैसे स्मार्टफोन ब्रांड्स से लेकर पेटीएम, फोनपे और मोबिक्विक जैसे पेमेंट प्लेटफॉर्म और यात्रा से जुड़े ब्रांड्स तक ने अपने-अपने कारोबार की भाषा में 10 साल की कहानी जोड़ी। इससे सोशल मीडिया की यह महफिल जियो से जुड़े एक बड़े डिजिटल कारोबारी दायरे की झलक भी बन गई।

इन पोस्ट्स की खास बात शायद यही थी कि ब्रांड्स ने बधाई देते वक्त अपनी पहचान नहीं छोड़ी। प्राइम वीडियो ने अपना किरदार पकड़ा, नेटफ्लिक्स ने अपनी भाषा, फूड ऐप्स ने पार्टी और केक, ट्रैवल कंपनियों ने सफर और क्रिकेट टीमों ने इनिंग्स। सोशल मीडिया पर कंपनियां अब सिर्फ कॉरपोरेट संदेश नहीं देतीं, वे अपने ब्रांड की personality के साथ बातचीत करती हैं।

बिजनौर : बेईमानी की शिक्षा! 2 सरकारी कॉलेजों से सैलरी लेने वाले 3 शिक्षक गिरफ्तार

बिजनौर : बेईमानी की शिक्षा! 2 सरकारी कॉलेजों से सैलरी लेने वाले 3 शिक्षक गिरफ्तार

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : किसी के पास एक नौकरी भी नहीं कोई दो जगह से सैलरी ले रहा.....बिजनौर के धामपुर से बड़ी खबर सामने आई... एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन में धामपुर पुलिस ने दो कॉलेजों से कथित तौर पर डबल सैलरी लेने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बिजनौर : बेईमानी की शिक्षा! 2 सरकारी कॉलेजों से सैलरी लेने वाले 3 शिक्षक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, लोकेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार और पंकज कुमार पर आरोप है कि वे राधेलाल मेमोरियल डिग्री कॉलेज, अफजलगढ़ और सौभाग्यवती बाई महाविद्यालय, धामपुर—दोनों संस्थानों से वेतन ले रहे थे।

इस मामले की लिखित शिकायत कॉलेज की प्राचार्य ने दी थी। जांच के बाद मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

बाइट- के के विश्नोई SP, बिजनौर


बिजनौर : शिक्षक दिवस पर सखा क्रिएशंस की अनूठी पहल, विशिष्ट पहचान रखने वाले शिक्षक हुए सम्मानित

बिजनौर : शिक्षक दिवस पर सखा क्रिएशंस की अनूठी पहल, विशिष्ट पहचान रखने वाले शिक्षक हुए सम्मानित

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

कार्यक्रम का सफल संचालन रुचिता सिंह ने किया 

बिजनौर। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सखा क्रिएशंस की ओर से “शिक्षक वंदन उत्सव” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में अपने समर्पण, नवाचार एवं विशिष्ट कार्यों से अलग पहचान बनाने वाले 50 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

बिजनौर : शिक्षक दिवस पर सखा क्रिएशंस की अनूठी पहल, विशिष्ट पहचान रखने वाले शिक्षक हुए सम्मानित

कार्यक्रम का उद्देश्य उन शिक्षकों को पहचान और सम्मान प्रदान करना था, जो अपने दायित्व से आगे बढ़कर विद्यार्थियों के शैक्षिक, सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन सखा क्रिएशंस की जिला अध्यक्ष रुचिता सिंह ने किया। अपने सधे हुए एवं आकर्षक मंच संचालन से उन्होंने पूरे कार्यक्रम को गरिमा और जीवंतता प्रदान की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों एवं विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला हैं। एक शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषयगत ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान करता है।

वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय में शिक्षक की भूमिका और भी व्यापक हो गई है। आज शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी की प्रतिभा को पहचानना, उसमें आत्मविश्वास जगाना और उसे अपने सपनों को साकार करने के लिए उचित दिशा देना भी है।

सखा क्रिएशंस की इस पहल की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से न केवल सम्मानित शिक्षक का उत्साह बढ़ता है, बल्कि अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सखा क्रिएशंस के संगठन उपाध्यक्ष अनिल कुमार, भूपेंद्र सिंह एवं मोहित सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा। आयोजन की व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके सक्रिय सहयोग और समर्पण की उपस्थित अतिथियों एवं संस्था के पदाधिकारियों ने सराहना की।

कार्यक्रम के माध्यम से सखा क्रिएशंस ने यह संदेश दिया कि शिक्षक का सम्मान केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि समाज की निरंतर जिम्मेदारी और कृतज्ञता का भाव है।

इस अवसर पर सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सखा क्रिएशंस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान उन्हें अपने कार्य को और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ करने की प्रेरणा देता है। सखा क्रिएशंस की ओर से आयोजित “शिक्षक वंदन उत्सव” ने शिक्षक सम्मान की परंपरा को एक नई सोच और नई गरिमा प्रदान करते हुए समाज में शिक्षा एवं शिक्षकों के महत्व का सशक्त संदेश दिया।

बिजनौर : बिना परमिट लकड़ी का ट्रक छुड़ाने पहुंचे किसान नेता, रेंजर से नोकझोंक; 10 पर मुकदमा

बिजनौर : बिना परमिट लकड़ी का ट्रक छुड़ाने पहुंचे किसान नेता, रेंजर से नोकझोंक; 10 पर मुकदमा

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : सीज लकड़ी से भरा ट्रक छुड़ाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिला अध्यक्ष समेत 9 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बिजनौर : बिना परमिट लकड़ी का ट्रक छुड़ाने पहुंचे किसान नेता, रेंजर से नोकझोंक; 10 पर मुकदमा

वनरक्षक मोहित कुमार की तहरीर पर कोतवाली शहर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोप है कि 5 सितंबर को 20-25 लोग रेंज कार्यालय पहुंचे, ट्रक छुड़ाने का दबाव बनाया, धरना-नारेबाजी की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। इसी दौरान रेंजर महेश गौतम और किसान नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बताया गया है कि बाद में पकड़ी गई लकड़ी के संबंध में ₹25 हजार की रसीद काटी गई।

नामजद: अजय त्यागी, डॉ. सचिन गुप्ता, अमरकांत शर्मा, शादाब उर्फ सद्दू, जफर इकबाल उर्फ चिटर, अफसर, विशाल, फैसल और शमीम। एक आरोपी अज्ञात है। इस पूरे मामले में डीएफओ का कहना है कि रात में लकड़ी से भरा एक अवैध ट्रक पकड़ा गया था ड्राइवर से ट्रक  में भरी लकड़ी के कागज मांगे गए लेकिन उन्होंने कोई भी कागज नहीं दिखाया जिसको विभागीय रक्षा में लिया गया था 

यह अवैध लकड़ी अफजलगढ़ से भरकर लाई जा रही थी बाद में किसान नेताओं ने अनुचित रूप से परिसर में धरना प्रदर्शन किया जो की उचित नहीं था और किसान जबरदस्ती बिना अनुमति के ट्रक को अपने साथ ले गए सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई 

बाइट जय कुशवाहा फॉरेस्ट ऑफिसर




बिजनौर : झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार

बिजनौर : झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर और मुकदमा वापस लेने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। स्वाट, सर्विलांस और थाना कोतवाली शहर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बिजनौर : झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली शहर क्षेत्र निवासी मोहम्मद अहसान ने छह सितंबर को तहरीर देकर शिकायत की थी कि कुछ लोग उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और मुकदमा वापस लेने के नाम पर रुपये की मांग कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को एक संगठित गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का मुख्य आरोपी जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य आपसी विवाद, पुरानी रंजिश और अन्य मामलों की जानकारी जुटाकर लोगों पर दबाव बनाते थे।

पुलिस का दावा है कि आरोपी महिलाओं और अन्य सहयोगियों के माध्यम से अलग-अलग थानों और जनपदों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज करवाते थे। इसके बाद मुकदमा वापस कराने अथवा समझौता कराने के नाम पर पीड़ित पक्ष से आर्थिक लाभ लेने का दबाव बनाया जाता था।

पुलिस ने मामले में जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा, अफजाल, गुड्डी, कुंती और प्रीति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के खिलाफ बिजनौर और अमरोहा समेत कई जनपदों में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान जिन अन्य आरोपियों के नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बाइट : के के बिश्नोई, पुलिस अधीक्षक, बिजनौर


3,500 शो और 25 लाख दर्शक: भारतीय कला से ग्लोबल शो तक NMACC बना बड़ा सांस्कृतिक मंच

3,500 शो और 25 लाख दर्शक: भारतीय कला से ग्लोबल शो तक NMACC बना बड़ा सांस्कृतिक मंच

तीन साल में 10,500 से ज्यादा कलाकार, 15 से अधिक भाषाओं में कार्यक्रम

2,000 सीट के ग्रैंड थिएटर से चार मंजिला आर्ट हाउस तक, 

3,500 शो और 25 लाख दर्शक: भारतीय कला से ग्लोबल शो तक NMACC बना बड़ा सांस्कृतिक मंच

मुंबई, 07 सितंबर 2026 : भारतीय कला और दुनिया के बड़े सांस्कृतिक शो को एक मंच पर लाने की कोशिश ने तीन साल में बड़ा आकार ले लिया है। मार्च 2023 में शुरू हुए नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर यानी NMACC में अब तक 3,500 से ज्यादा शो हो चुके हैं, करीब 25 लाख लोग पहुंच चुके हैं और 10,500 से ज्यादा कलाकार 15 से अधिक भाषाओं में अपनी कला पेश कर चुके हैं।

NMACC के मंच पर भारतीय कहानियों को भी बड़े प्रोडक्शन और आधुनिक तकनीक के साथ पेश किया गया। मुगल-ए-आजम: द म्यूजिकल, राजाधिराज: लव. लाइफ. लीला और NMACC की अपनी प्रस्तुति द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइजेशन टू नेशन इसके बड़े उदाहरण हैं। वहीं स्टूडियो थिएटर और द क्यूब में हिंदी, गुजराती, मराठी और बंगाली समेत कई भाषाओं में थिएटर, संगीत, कॉमेडी और डांस के छोटे और प्रयोगधर्मी कार्यक्रम भी होते रहे हैं।

दूसरी ओर भारतीय दर्शकों को दुनिया के बड़े मंचों की चर्चित प्रस्तुतियां मुंबई में देखने को मिलीं। द साउंड ऑफ म्यूजिक, वेस्ट साइड स्टोरी, MAMMA MIA!, द फैंटम ऑफ द ओपेरा और Wicked जैसे अंतरराष्ट्रीय शो NMACC पहुंचे। यही वह सोच है जिसे NMACC की संस्थापक नीता अंबानी ने शुरुआत में इस तरह रखा था, “भारत का सर्वश्रेष्ठ दुनिया को दिखाना और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ भारत लाना।”

संस्कृति के इस बड़े पैमाने के पीछे इंफ्रास्ट्रक्चर भी अहम है। NMACC में 2,000 सीट का ग्रैंड थिएटर, 198 सीट का स्टूडियो थिएटर, 80 सीट का द क्यूब और चार मंजिला आर्ट हाउस है। यानी बड़े म्यूजिकल और थिएटर से लेकर छोटे प्रयोगों और विजुअल आर्ट तक, अलग-अलग तरह की प्रस्तुतियों के लिए सालभर इस्तेमाल होने वाले अलग मंच मौजूद हैं।

कला यहां सिर्फ थिएटर या गैलरी की दीवारों तक सीमित नहीं है। सेंटर के सार्वजनिक हिस्सों में 56 फुट का कमल कुंज, घुंघरुओं से बनाई गई मुंबई की स्काईलाइन और जापानी कलाकार यायोई कुसामा की ‘Clouds’ जैसी कलाकृतियां भी हैं। इसके साथ रिलायंस फाउंडेशन का स्वदेश भारतीय कारीगरी और पारंपरिक शिल्प को सामने लाता है। इस तरह आधुनिक और वैश्विक कला के बीच भारतीय शिल्प की अपनी जगह बनी रहती है।

NMACC की पहुंच अब मुंबई से बाहर भी बढ़ रही है। 61वें वेनिस बिएनाले में इंडिया पवेलियन की प्रस्तुति में उसकी भागीदारी भारत की कला को वैश्विक मंच तक ले जाने की इसी दिशा का हिस्सा है। चौथे साल में द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल की वापसी, Chicago और ऑस्कर-नामांकित संगीतकार मैक्स रिक्टर की भारत में पहली प्रस्तुति भी प्रस्तावित है।

तीन साल के ये आंकड़े केवल कार्यक्रमों की संख्या नहीं बताते। वे यह भी दिखाते हैं कि भारत में कला और संस्कृति के लिए अब ऐसा स्थायी मंच तैयार हुआ है, जहां भारतीय परंपरा, नई कला और दुनिया की बड़ी प्रस्तुतियां एक ही सांस्कृतिक छत के नीचे जगह पा रही हैं।

बिजनौर : मंडलायुक्त की अध्यक्षता में तहसील चांदपुर में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

बिजनौर : मंडलायुक्त की अध्यक्षता में तहसील चांदपुर में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर 5 सितंबर : मुरादाबाद मंडल की मंडलायुक्त संगीता सिंह की अध्यक्षता में तहसील चांदपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील परिसर पहुंचने पर मंडलायुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

बिजनौर : मंडलायुक्त की अध्यक्षता में तहसील चांदपुर में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 120 शिकायती एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मंडलायुक्त ने शेष शिकायतों के गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायत का स्थलीय परीक्षण एवं नियमानुसार प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता की संतुष्टि को निस्तारण की गुणवत्ता का महत्वपूर्ण आधार बनाया जाए।


मंडलायुक्त ने 25 शिकायती पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीमें गठित करने के निर्देश दिए, ताकि मौके पर जाकर प्रकरणों की जांच कर उनका गुणवत्तापरक समाधान कराया जा सके। इस अवसर पर मंडलायुक्त संगीता सिंह ने तहसील परिसर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए 8.97 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित रैंप का लोकार्पण भी किया।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को शासकीय कार्यालयों में सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।