मुरादाबाद:-जनपद के बिलारी में गांव के बाहर लगी भीषण आग के चलते ग्रामीणों को घर खाली करने पड़ गए, दरअसल तेज हवाओं के चलने से उड़ी चिंगारी ने गांव के बाहर रखे उपलों और कबाड़ को चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग गांव की तरफ बढ़ने लगी, आग के लगातार विकराल होते देख ग्रामीणों ने घरों के पास रखा सामान हटवाया ओर बमुश्किल आग पर काबू पाया
बिलारी थाना क्षेत्र के नगलिया जट गांव में लगी आग में दो कच्चे घर जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गए, तेज हवाओं के चलते उड़ी चिंगारी से फैली आग ने पहले गांव के बाहर रखे उपलों को चपेट में लिया और देखते ही देखते घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया, जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश करते तब तक आग की विकराल होती लपटें गांव के बाहर बने कच्चे मकानों को जलाने के बाद गांव में दाखिल होने लगी, आग पर काबू पाने में नाकाम रहने पर ग्रामीणों ने घरो में रखा कीमती सामान समेटना शुरू कर दिया। इस दौरान दर्जनों ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश भी करते रहे लेकिन तेज हवाओं के चलते उनकी कोशिश नाकामयाब ही रही स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई, करीब दो घण्टे की मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया गया, इस दौरान गांव में बने दो कच्चे घर और ग्रामीणों द्वारा बनाये गए उपले बड़ी संख्या में आग की चपेट में आने से राख हो गए, ग्रामीणों के मुताबिक आग पर काबू तब पाया जा सका जब तेज हवा चलनी बन्द हुई, आग के ख़ौफ़ से दहशत में आये ग्रामीणों ने आग बुझने पर वापस घरों का रुख किया ।
रिपोर्ट
राजकुमार सिंह
मुरादाबाद
Post a Comment