पीलीभीत से सरताज सिद्दीक़ी की रिपोर्ट
पीलीभीत:-शादी में आई एक बच्ची के बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी घायल बच्ची को पुलिस ने सीएचसी भिजवाया डॉक्टरों ने मामला गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया बच्ची के परिजनों ने पीलीभीत से लेकर बरेली तक 6 अस्पताल बदल डाले मगर बच्ची को कोई रिलीफ नही मिला पीड़ित परिजनों का कहना है बच्ची के इलाज में हम लोगों ने जेवर तक बेंच दिया है लगभग तीन लाख रुपए लग चुके है।
बच्ची को बेहोशी की हालत में ठेली पर डालकर गांव के लोग हांथों में लाठी डंडा लेकर थाने के भीतर घुस आए और पुलिस पर आरोपियों को न पकड़ने का आरोप लगाने लगे पुलिस ने बच्ची को थाने से सीएचसी भिजवा दिया।
बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गयी बच्ची की मौत से परिजन भड़क गये और बच्ची का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया एसओ को जाम की सूचना मिलते ही सीओ और दूसरे थाने की फोर्स मंगवा ली और आनन फानन में पुलिसकर्मियों की मदद से बच्ची का शव बमुश्किल हटवाया गया
मामला पीलीभीत के बिलसंडा थाना इलाके के विहारीपुर गांव का है अट्ठाइस अप्रैल को मासूम बच्ची ज्योति अपनी बुआ के घर शादी निपटा कर अपने परिजनों संग घर जाने की तैयारी में सड़क किनारे खड़ी थी पीड़ित परिजनों का आरोप है कि बाइक चालक ने ज्योति के पीछे से टक्कर मारकर अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया
बच्ची के परिजन उसे थाने लेकर आये पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी सुबह बच्ची के परिजन एक ठेली पर बेहोशी की हालत में बच्ची को लादकर थाने लाये साथ ही गांव के लोग भी हांथों में लाठी डंडे लेकर थाने आ धमके और पुलिस पर आरोपियों को न पकड़ने का आरोप लगाने लगे गांव के लोगों का पारा हाई होता देख पुलिस ने आनन फानन में बच्ची को मैजिक से सीएचसी भिजवाया इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गयी बच्ची के परिजनों ने अस्पताल के सामने ज्योति का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया पुलिस को जाम की खबर लगते ही एसओ मय फोर्स से आ गए और उन्होंने जबरदस्ती शव को सड़क से हटवा दिया सूचना पर पहुँचे सीओ अनुराग दर्शन ने पीड़ित परिवार को काफी समझाया तब कही जाकर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा।
बाइट 1-ज्ञानदेवी / मृतक की बुआ
बाइट 2-ज्ञानदेवी / मृतक की बुआ
बाइट -डॉ रफीक अंसारी
Post a Comment