दुनिया के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों में शामिल हुआ ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (NMACC)
• भारत के कला परिदृश्य को बदल रहा है NMACC- मैडम फिगारो
• NMACC के साथ न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस, एम्स्टर्डम, हांगकांग और बर्लिन के सेंटर भी शामिल
*नई दिल्ली, 26 सितंबर 2024:* प्रतिष्ठित इंटरनेशनल जापानी मैगजीन ‘मैडम फिगारो’ ने मुंबई के ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (NMACC) को दुनिया के बेहतरीन कल्चरल सेंटर्स की लिस्ट में जगह दी है। यह पहला मौका है जब भारत के किसी कल्चरल सेंटर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। देश के सबसे बड़ा कला केंद्रों में से एक, इस सेंटर को भारतीय संस्कृति के अनुरूप कमल के आकार में डिजाइन किया गया है। NMACC मुंबई शहर के बांद्रा कुर्ला में स्थित है।
NMACC
मैडम फिगारो मैगजीन लिखती है कि “दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कला को भारत में लाने और भारत की सर्वश्रेष्ठ कला को दुनिया में ले जाने, के विज़न के तहत, NMACC की स्थापना नीता मुकेश अंबानी द्वारा 2023 में की गई थी। यहां के कई थिएटर और आर्टहाउस में, भारतीय कलाकारों की प्रदर्शनियों से लेकर शास्त्रीय गायन-वादन-नृत्य, ब्रॉडवे संगीत और थिएटर प्रस्तुतियों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन किया जाता है। यह कला केंद्र भारत के कला परिदृश्य को बदल रहा है।“
NMACC के अलावा इस लिस्ट में न्यूयॉर्क का रिचर्ड गिल्डर सेंटर, लॉस एंजेलिस का इंट्यूट डोम, एम्स्टर्डम की डेड एंड गैलरी, हांगकांग का सोथबायस मैसन, बैंकॉक से बैंकॉक आर्ट बिएननेल और बर्लिन से डार्क मैटर शामिल हैं।
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर
बताते चलें कि भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा कुर्ला में स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) भारतीय कला के क्षेत्र में अपनी तरह का पहला सांस्कृतिक केंद्र है। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता अंबानी द्वारा परिकल्पित इस सेंटर का उद्देश्य भारत की समृद्ध कला, संस्कृति और विरासत को संरक्षित करना और बढ़ावा देना है।
Read More ........
लखनऊ में 8वीं मोहर्रम का जुलूस
लापरवाह चिकित्सकों पर गिरी गाज, रोकीं वेतन वृद्धियां
प्रदेश बन रहा देश का नया मेडिकल हबः ब्रजेश पाठक
डाटा खपत में रिलायंस जियो नंबर वन नेटवर्क
Microsoft Cloud Outage: माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज
RIL Q1 FY25 Results Highlights
Anant-Radhika-Wedding-Kanyadaan
EVM को लेकर एलन मस्क का बड़ा दावा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस योजना
जियोभारत : 1 हजार से कम कीमत वाले मोबाइल सेगमेंट में जियोभारत की 50% हिस्सेदारी
जियोफोन प्राइमा 2 : जियो ने लॉन्च किया किफायती दाम और दमदार फीचर्स वाला जियोफोन प्राइमा 2
रिलायंस ने भरा 1 लाख 86 हजार करोड़ से अधिक का टैक्स
रिलायंस दो पायदान चढ़कर फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 86वें स्थान पर
2036 ओलंपिक गेम्स - भारतीय दावेदारी को पंख दे रही हैं नीता अंबानी
जियोगेम्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर गूगल गेमस्नैक्स का इंटीग्रेशन किया
जियो एयरफाइबर का ‘फ्रीडम ऑफर’ नहीं लगेगा इंस्टालेशन चार्ज
रिलायंस रिटेल के यूस्टा ने उत्तर भारत में किया अपना विस्तार, लखनऊ में नया स्टोर
नीता अंबानी ‘अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी’ की सदस्या चुनी गई
दिल के धोखे से बचे... दिल नहीं देगा धोखा...डॉक्टर संतोष अग्रवाल हैं ना..
स्वास्थ्य विभाग में नए पद, उपकरणों की होगी स्थापना, चिकित्सकों पर गाज
उत्तर प्रदेश में अब ऑनकॉल आएंगे डॉक्टर
उत्तर प्रदेश में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएंः ब्रजेश पाठक
ड्यूटी से गायब 15 चिकित्सकों पर गाज
स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण का पांच साल का ब्लू प्रिंट
Post a Comment