डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
मंगेश यादव मामले पर बोले ब्रजेश पाठक
अखिलेश यादव के सवाल पर दिया जवाब
अखिलेश यादव अपराधियों को संरक्षण दे रहे
अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति
अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है
ढाई किलो सोना बरामद हुआ है
साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की गई
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की प्रेस कॉन्फ्रेंस
समाजवादी पार्टी के लोग अपराधियों को संरक्षण देते हैं
समाजवादी पार्टी पीड़ितों के साथ खड़े होने के बजाय अपराधियों का संरक्षण करती है
समाजवादी पार्टी जब भी सत्ता में आती है गुंडे अपराधी सक्रिय हो जाते हैं
समाजवादी पार्टी के dna में गुंडई है
सपा जाति के आधार पर अपराधियों का सरंक्षण करती है-ब्रजेश पाठक
समाजवादी पार्टी की सरकार में बहू बेटियों पर सबसे अधिक अत्याचार हुआ
भाजपा सरकार अपराधियों को सर्वाधिक सजा दिलाने वाली सरकार है
कन्नौज की घटना में कौन शामिल है ये जवाब अखिलेश नहीं दे पाएंगे
प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को माफ नहीं करेगी-ब्रजेश पाठक
समाजवादी पार्टी की सरकार में राम भक्तों पर गोली चलाई गई
सपा के शासनकाल में राम मंदिर के आसपास की गलियां खून से सनी हुई थी
सपा के नेता वोट के लिए घड़ियाली आंसू बहाते हैं-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
समाजवादी पार्टी के डीएनए में गुंडईः ब्रजेश पाठक
सुल्तानपुर की घटना में पुलिस ने दिखाई तत्परता, साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों पर हुई कार्रवाई
भाजपा सरकार में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति, भय मुक्त हुई प्रदेश की जनता
लखनऊ। 12 सितंबर : सुल्तानपुर की घटना में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की। इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों पर शिकंजा कसा। चाहे सुल्तानपुर की घटना हो या प्रदेश में कोई भी घटना घटे, समाजवादी पार्टी हमेशा अपराधियों के समर्थन में रहने का कार्य करती रही है। समाजवादी पार्टी के डीएनए में ही गुंडई है। उनकी सरकार में अपराधियों और माफियाओं का बोलबाला रहा था। आज हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी नेताओं को आड़े हाथ लिया
गुरुवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पिछली सरकार में जनता भय के वातावरण में रहती थी। एक जाति विशेष के लोग द्वेष भावना के आधार पर अन्य जातियों के लोगों के खिलाफ कुचक्र रचते थे। उन्हें डराते-धमकाते थे। फर्जी मुकदमों में फंसा कर जेल भेजते थे। जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त हुई है। अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं। आम जनता निष्पक्ष और भय मुक्त वातावरण में अपना जीवन यापन कर रही है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कारोबारी, उद्योगपति, बच्चे, युवा अपनी दैनिक दिनचर्या करने के साथ ही, प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। हमने प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। यह हमने अपने संकल्प पत्र में भी लिखा था। सुल्तानपुर में ज्वेलर्स के यहां दिनदहाड़े डकैती पड़ी। हमारी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की लेकिन सपा मुखिया पुलिस की कार्रवाई को ही कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के नेता डकैतों का संरक्षण करने का काम करते हैं। सपा मुखिया बदायूं, मथुरा का जवाहरबाग, मुजफ्फर नगर कांड पर आज भी कुछ बोलने से कतराते हैं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया सुल्तानपुर में पीड़ित पक्ष के साथ नहीं बल्कि अपराधियों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। उनकी तरफदारी कर रहे हैं। सुल्तानपुर में हुई घटना में वांछित अपराधियों को हमारी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया। अपराधी की कोई जाति नहीं होती। हमारी सरकार हर अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है। इस घटना में जो लोग वांछित थे, उनके घर से 2.5 किलो से अधिक सोना बरामद हुआ। समाजवादी पार्टी के नेता पत्रकार वार्ता कर जनता गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हम नहीं भूल सकते कि राजधानी लखनऊ में हजरतगंज क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी को लोहिया वाहिनी के गुंड़ों ने बोनट पर बैठा कर घुमाया था और अपनी गाड़ी जबरन एसएसपी के बंगले में घुसा दी थी।
Post a Comment