BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का हल्ला बोल, लगे नारे, पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से हुई नोकझोंक

बिजनौर कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का हल्ला बोल, लगे नारे, पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से हुई नोकझोंक

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

बिजनौर : जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बिजनौर कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का हल्ला बोल, लगे नारे, पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से हुई नोकझोंक

प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब कांग्रेसी पुतला जलाने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें पुतला जलाने से रोकने की कोशिश की, जिसको लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हो गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता आज दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार वोट चोरी कर और चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र की हत्या कर रही। बिहार में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी (SIR) और वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने यह प्रदर्शन किया।

Read More 







कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर जनादेश का अपमान किया है। इसी के विरोध में उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम रखा था। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने से भी रोक रही। काफी देर तक चली नोकझोंक के बाद पुलिस ने पुतला कब्जे में ले लिया।

बाद में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि देश में निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग की भूमिका की जांच हो और वोट चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जाए। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



Post a Comment