BREAKING NEWS

Big story

News

बीजेपी जिला मंत्री और पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद राठी ने कांग्रेस पर लगाया आरोप - संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

बीजेपी जिला मंत्री और पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद राठी ने कांग्रेस पर लगाया आरोप - संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

बिजनौर : बीजेपी के जिला मंत्री और पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद राठी ने भी कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।विनोद राठी ने कांग्रेस पर देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का गंभीर आरोप लगाया है। न्यायपालिका और चुनाव आयोग पर सवाल उठाना कांग्रेस की पुरानी आदत - विनोद राठी

बीजेपी जिला मंत्री और पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद राठी ने कांग्रेस पर लगाया आरोप - संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

बीजेपी जिला मंत्री विनोद राठी ने कहा कि कांग्रेस की पुरानी और परंपरागत आदत रही है कि जब भी वह चुनाव हारती है तो वह न्यायपालिका, चुनाव   आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही है। इसलिए वह देश की सबसे पवित्र संस्थाओं को बदनाम करने का काम कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है।"

Read More 







जनता से माफी मांगनी चाहिए

विनोद राठी ने आगे कहा कि इन सब मामलों को लेकर नैतिकता के आधार पर कांग्रेस को बिना शर्त देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, "कांग्रेस झूठ बोलकर पूरे देश को गुमराह कर रही है। उसको झूठ बोलने की और तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने की पुरानी आदत है। कांग्रेस के ये 'वोट चोर, गद्दी छोड़' जैसे नारे खोखले हैं।"

कांग्रेस की आपसी फूट ही उसकी कमजोरी

विनोद राठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की आपसी फूट ही कांग्रेस की सबसे बड़ी कमजोरी है। > "कांग्रेस को दूसरों पर कीचड़ उछालने की बजाय अपने संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। आज हर जिले में कांग्रेस दो-तीन गुटों में बंटी हुई है। पहले अपना घर संभालें, फिर भाजपा पर सवाल उठाएं।"

भाजपा ने किया है विकास

अंत में विनोद राठी ने कहा कि भाजपा ने जो कहा वो किया है। भाजपा ने 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' की नीति को साकार करने का काम किया है। चाहे शौचालय हो, आवास हो, किसान सम्मान निधि हो या हाईवे का निर्माण हो, भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ झूठ और भ्रम फैलाया है।

Post a Comment