बिजनौर : विद्युत अभियंताओं और कर्मचारियों से मारपीट के आरोप, दिया धरना
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर : 18 सितंबर को विद्युत अभियंताओं और अन्य कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के विरोध में विद्युत अभियंताओं ने दिया धरना, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की हलाकि विद्युत कर्मियों पर कई बार खुद ही आरोप भी लगते रहते हैं
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन जनपद बिजनौर के प्रतिनिधि मंडल द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना दिया गया। 18 सितंबर को बिजली चेकिंग के दौरान बिजली विभाग के जेई और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट करने को लेकर विद्युत अभियंताओं में रोष दिखा।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए मारपीट प्रकरण में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की गई। विद्युत विभाग की टीम के साथ हुई इस घटना को लेकर विद्युत अभियंताओं और कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वासन दिया गया है कि पुलिस टीम लगातार आरोपीियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है, शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी

Post a Comment