BREAKING NEWS

Big story

News

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 347-आजमगढ़ की मतदाता सूची में व्यक्ति का नाम 10 बार अंकित होने के मामले में कम्प्यूटर सहायक एवं 05 बूथ लेवल अधिकारियों को मतदाता सूची के कार्य से हटाने के निर्देश

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 347-आजमगढ़ की मतदाता सूची में व्यक्ति का नाम 10 बार अंकित होने के  मामले में कम्प्यूटर सहायक एवं 05 बूथ लेवल अधिकारियों को मतदाता सूची के कार्य से हटाने के निर्देश

कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश                  

समाजवादी पार्टी द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से "विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 347-आजमगढ़ की मतदाता सूची में विकास यादव नामक व्यक्ति का नाम 10 बार अंकित होने" के आरोप के संबंध में करायी गयी जांच पूर्ण

प्रकरण में दोषी पाये गए कम्प्यूटर सहायक एवं 05 बूथ लेवल अधिकारियों को मतदाता सूची के कार्य से तत्काल हटाने के निर्देश

कम्प्यूटर सहायक एवं 05 बूथ लेवल अधिकारियों को सेवा से हटाये जाने सम्बन्धी दिया गया नोटिस

दोषी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-32 के अन्तर्गत कार्रवाई किये जाने के निर्देश

जिम्मेवार तत्कालीन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा 02 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ करने के निर्देश


लखनऊ, 24 अक्टूबर, 2026 : समाजवादी पार्टी द्वारा दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को प्रेस वार्ता के माध्यम से लगाये गये आरोप "विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 347-आजमगढ़ की मतदाता सूची में विकास यादव नामक व्यक्ति का नाम 10 बार अंकित होने" का त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रकरण की विस्तृत जांच आख्या जिला निर्वाचन अधिकारी, आजमगढ़ से प्राप्त की गयी। 

प्राप्त जांच आख्या के अनुसार समान नाम,समान वल्दियत का एक मतदाता गोरखपुर जनपद के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र चौरीचौरा से सम्बन्धित है, जो अन्य 13 प्रविष्टियों से भिन्न है। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 347-आजमगढ़ की मतदाता सूची में आरोप में उल्लिखित मतदाता ‘‘विकास यादव’’ का हिन्दी में नाम 13 बार अंकित होना पाया गया। 13 जगह मतदाताओं के नाम हिन्दी में ‘‘विकास यादव’’ प्रदर्शित होने के संदर्भ में 02 जगह पूर्व में ही नियमानुसार विलोपन की कार्यवाही की जा चुकी है। शेष 11 प्रविष्टियां जनपद आजमगढ़ के 11 अलग-अलग व्यक्तियों से सम्बन्धित हैं, जो अपने-अपने गांव में वर्तमान में निवास कर रहे हैं और उन 11 में से वास्तविक ‘‘विकास यादव’’ को छोड़कर अन्य 10 व्यक्तियों के वास्तविक नाम एवं अन्य विवरण के संशोधन हेतु को फार्म-8 भरवा दिया गया है।

प्रकरण में दोषी पाये गए मतदाता पंजीकरण केन्द्र के कम्प्यूटर सहायक एवं बूथ लेवल अधिकारियों को मतदाता सूची के कार्य से तत्काल हटाते हुए उनकी सेवा समाप्त किये जाने सम्बन्धी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रकरण के लिए जिम्मेवार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 347-आजमगढ़ के कम्प्यूटर सहायक एवं बूथ लेवल अधिकारियों, तत्कालीन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा 02 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-32 के अन्तर्गत कार्रवाई किये जाने से पूर्व उनको नोटिस दिए जाने के निर्देश दिये गये हैं।

मतदाता सूची तैयार करने के कार्य में अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं पर्यवेक्षण में शिथिलता बरतने के लिए तत्कालीन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा 02 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ किये जाने हेतु आरोप पत्र जारी किये जाने के भी निर्देश दिये गये हैं। 

जनपद आजमगढ़ के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की भी इस बिन्दु पर गहनता से जांच कर विस्तृत आख्या एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश भी जिला निर्वाचन अधिकारी, आजमगढ़ को दिये गये हैं।

https://x.com/ceoup/status/2113957359378895281

स्वस्थ बच्चे ही विकसित राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : ब्रजेश पाठक

स्वस्थ बच्चे ही विकसित राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : ब्रजेश पाठक

उप मुख्यमंत्री ने न्यूरोपेडिकॉन-2026 के 25वें वार्षिक सम्मेलन को किया संबोधित 

सम्मेलन में बाल चिकित्सा तंत्रिका विज्ञान के नवीनतम अनुसंधानों पर हुआ मंथन

स्वस्थ बच्चे ही विकसित राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 24 अक्टूबर : लखनऊ में बाल चिकित्सा तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों और चिकित्सा नवाचारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ‘न्यूरोपेडिकॉन-2026’ के 25वें तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही विकसित राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। आज का नया उत्तर प्रदेश मेडिकल के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। 

एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी (उत्तर प्रदेश चैप्टर) द्वारा लखनऊ एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स एवं किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पीडियाट्रिक्स विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में बाल चिकित्सा तंत्रिका विज्ञान से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उप मख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मेडिकल सेक्टर में उत्तर प्रदेश एक बड़ा नेटवर्क खड़ा करने में सफल हुआ है। वर्ष 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश लगातार विकास पथ पर अग्रसर है। 

उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए विभिन्न उल्लेखनीय कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बहुत जल्द उत्तर प्रदेश मेडिकल के क्षेत्र में देश में नंबर वन का स्थान प्राप्त करेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना एक गेम चेंजर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजन को गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मिले, यह हमारी प्रतिबद्धता है

*निरंतर शोध, आधुनिक तकनीक का करें उपयोग*

उपमुख्यमंत्री ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, बीमारियों के समयबद्ध निदान और गुणवत्तापूर्ण उपचार के लिए चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर शोध, आधुनिक तकनीक के उपयोग तथा विशेषज्ञों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य प्रदान करने के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों का अनुभव, समर्पण और अनुसंधानपरक दृष्टिकोण अत्यंत महत्वपूर्ण है।

*लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित हुईं डॉ. रश्मि कुमार*

सम्मेलन के दौरान वरिष्ठ पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि कुमार को चिकित्सा, शोध एवं बाल चिकित्सा तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. रश्मि कुमार ने उत्तर प्रदेश में पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी की नींव रखने के साथ ही केजीएमयू में पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी यूनिट की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नाम लगभग 130 शोध पत्र दर्ज हैं। वह 170 से अधिक आमंत्रित व्याख्यान दे चुकी हैं और प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर के रूप में 13 प्रमुख शोध परियोजनाओं का नेतृत्व कर चुकी हैं। वर्ष 2022 से लगातार स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में उनका शामिल होना उनकी शोध एवं अकादमिक उपलब्धियों को दर्शाता है।

*दस से अधिक शोध पत्रिकाओं का विमोचन*

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी से संबंधित दस से अधिक शोध पत्रिकाओं एवं स्मारिका का विमोचन भी किया। इन प्रकाशनों के माध्यम से बाल चिकित्सा तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में हुए नवीनतम अनुसंधानों, चिकित्सा संबंधी नवाचारों और विशेषज्ञों के अनुभवों को साझा करने का अवसर मिलेगा। इससे चिकित्सा विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं एवं भावी चिकित्सकों को नवीन वैज्ञानिक जानकारियों से जोड़ने और बच्चों के बेहतर उपचार की दिशा में प्रयासों को गति देने में मदद मिलेगी।

*इनकी रही उपस्थिति*

सम्मेलन में मुख्य आयोजक डॉ. चंद्रकांता, डॉ. श्वेजित बंसल, डॉ. अशोक राय, डॉ. सपना गुप्ता, डॉ. अचल गुप्ता, डॉ. जितेंद्र साहू, डॉ. विनीत बंगडे, डॉ. अनूप वर्मा, डॉ. टीआर यादव सहित चिकित्सा जगत के अनेक विशेषज्ञ एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

स्वस्थ बच्चे ही विकसित राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : ब्रजेश पाठक







Healthy Children Are the Foundation of a Developed Nation: Brajesh Pathak

Deputy Chief Minister Addresses 25th Annual Conference of NeuroPedicon-2026

Experts Deliberate on the Latest Research and Advancements in Pediatric Neurology

Lucknow, October 24 : Addressing the 25th three day annual conference of NeuroPedicon-2026 in Lucknow, Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Brajesh Pathak said that healthy children are the foundation of a developed nation. He emphasized that Uttar Pradesh is setting new benchmarks in the medical sector and steadily strengthening its healthcare infrastructure.

The conference was organized by the Academy of Pediatric Neurology (UP Chapter) in collaboration with the Lucknow Academy of Pediatrics and the Department of Pediatrics at King George’s Medical University (KGMU). The event brought together medical experts to deliberate on significant developments in pediatric neurology, including the latest research, advanced treatment methods, and innovations in healthcare.

Addressing the gathering, Deputy Chief Minister Brajesh Pathak said that Uttar Pradesh has successfully established an extensive healthcare network. Since 2017, the state has continued to progress across various sectors, including healthcare. Highlighting the significant initiatives undertaken to strengthen medical services, he expressed confidence that Uttar Pradesh would soon secure the number one position in the country in the medical sector.

Describing the Ayushman Bharat scheme as a game changer in healthcare, Pathak said that various initiatives implemented under the leadership of Prime Minister Narendra Modi are helping people access quality healthcare services. He reaffirmed the government's commitment to ensuring better medical facilities for all sections of society.

*Continuous Research and Modern Technology Are Essential*

Deputy Chief Minister emphasized the importance of continuous medical research, the adoption of modern technology, and the exchange of knowledge among specialists to ensure better healthcare for children. He said that timely diagnosis, quality treatment, and the dedication and expertise of medical professionals are crucial to providing children with a healthy and secure future.

He also highlighted the importance of strengthening pediatric healthcare through scientific advancements and improved treatment practices.

*Dr. Rashmi Kumar Honoured with Lifetime Achievement Award*

During the conference, renowned pediatric neurologist Dr. Rashmi Kumar was honoured with the Lifetime Achievement Award in recognition of her outstanding contributions to medical research and pediatric neurology.

Dr. Kumar played a pioneering role in establishing pediatric neurology in Uttar Pradesh and was instrumental in setting up the Pediatric Neurology Unit at KGMU, Lucknow. She has approximately 130 research publications to her credit, has delivered more than 170 invited lectures, and has led 13 major research projects as Principal Investigator.

Her inclusion in Stanford University's list of the world's top 2% scientists consecutively since 2022 reflects her significant academic and research contributions.

*More Than 10 Research Publications Released*

On the occasion, Deputy Chief Minister Brajesh Pathak released more than 10 research journals related to pediatric neurology, along with a commemorative souvenir.

These publications are expected to facilitate the exchange of the latest research findings, medical innovations, and professional experiences in pediatric neurology. They will also help medical specialists, researchers, and aspiring doctors stay abreast of scientific developments and contribute to improving the diagnosis and treatment of neurological conditions in children.

*Eminent Medical Professionals Attend the Conference*

The conference was attended by chief organizers Dr. Chandrakanta, Dr. Shwejit Bansal, Dr. Ashok Rai, Dr. Sapna Gupta, Dr. Achal Gupta, Dr. Jitendra Sahu, Dr. Vineet Bangde, Dr. Anup Verma, and Dr. T. R. Yadav, along with several other eminent medical professionals and distinguished guests.

बिजनौर : महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को जनपद में होंगे विविध सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम

बिजनौर : महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को जनपद में होंगे विविध सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम

नगर पालिका ,नगर पंचायत व ब्लॉकों में 54 अलग-अलग स्थान पर होंगे कार्यक्रम 

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

बिजनौर, 24 अक्टूबर। शासन के निर्देशों के क्रम में 26 अक्टूबर 2026 को महर्षि वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर जनपद बिजनौर की 18 नगर पालिका व नगर पंचायतों में एक-एक स्थान पर एवं 11 विकास खंडों मे 36 अलग-अलग स्थानों पर कुल 54 स्थानों पर विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों, विचारों एवं सामाजिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार करते हुए आमजन को रामायण में निहित मानवीय मूल्यों, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रीय आदर्शों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। 

मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रमों के अंतर्गत चयनित 29 मंदिरों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन तथा अन्य भक्तिमय सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। प्रमुख स्थलों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8, 12 अथवा 24 घंटे के अखंड वाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन भी कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त श्रीराम, श्रीहनुमान एवं रामायण से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण मंदिरों तथा स्थलों पर भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

जिला पंचायत राज अधिकारी बिजनौर डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि संबंधित विभागों एवं आयोजकों को कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए महर्षि वाल्मीकि के जीवन, विचारों और आदर्शों से लोगों को परिचित कराया जाएगा।

कार्यक्रमों से संबंधित आवश्यक विवरण एवं छायाचित्र संस्कृति विभाग के निर्धारित पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि आयोजनों का अभिलेखीकरण एवं व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा सके।

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारियों एवं आयोजकों को निर्देशित किया है कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के सभी कार्यक्रम गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं जनसहभागिता के साथ आयोजित किए जाएं। उन्होंने अपेक्षा की कि इन आयोजनों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों तथा रामायण के प्रेरणादायी संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाए और समाज में नैतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव को बढ़ावा दिया जाए।

मुंबई इंडियंस के नए हेड कोच बने कीरोन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस के नए हेड कोच बने कीरोन पोलार्ड

* MI के साथ 16 साल पुराना रिश्ता, खिलाड़ी और बैटिंग कोच के बाद अब हेड कोच की जिम्मेदारी

* नीता अंबानी बोलीं- पोलार्ड को मुंबई इंडियंस की संस्कृति और खेल की गहरी समझ

मुंबई इंडियंस के नए हेड कोच बने कीरोन पोलार्ड

मुंबई, 24 अक्टूबर 2026: मुंबई इंडियंस ने अपने पूर्व खिलाड़ी और बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। पोलार्ड पिछले 16 वर्षों से मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। खिलाड़ी और फिर बैटिंग कोच के रूप में टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले पोलार्ड अब हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मुंबई इंडियंस की को-ओनर नीता एम. अंबानी ने पोलार्ड की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा, "पोलार्ड महज 22 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे और पिछले 16 वर्षों में हमारे परिवार का अहम हिस्सा बन गए हैं। खिलाड़ी के रूप में उन्होंने हमें कई यादगार पल दिए। कोच के तौर पर भी उन्होंने अपना अनुभव, जुनून और खेल की गहरी समझ टीम के साथ साझा की है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह उसी समर्पण, विश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ अपनी नई जिम्मेदारी निभाएंगे।"

हेड कोच बनाए जाने पर पोलार्ड ने नीता अंबानी, आकाश अंबानी और पूरे मुंबई इंडियंस परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस उनके जीवन और करियर का अहम हिस्सा रही है। अब उनका लक्ष्य टीम की शानदार विरासत को आगे बढ़ाना, युवा प्रतिभाओं को निखारना और प्रशंसकों को जश्न मनाने के और मौके देना है।

बिजनौर के जजी चौराहे पर ड्रामा: कोर्ट मैरिज करने गए प्रेमी जोड़े को परिजनों ने रोका

बिजनौर के जजी चौराहे पर ड्रामा: कोर्ट मैरिज करने गए प्रेमी जोड़े को परिजनों ने रोका

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

बिजनौर : बिजनौर के जजी चौराहे पर आज उस समय जमकर हंगामा हो गया, जब एक प्रेमी जोड़ा कोर्ट मैरिज करने के लिए पहुंचा था।

बिजनौर के जजी चौराहे पर ड्रामा: कोर्ट मैरिज करने गए प्रेमी जोड़े को परिजनों ने रोका

बताया जा रहा है कि बढ़ापुर थाना क्षेत्र के शाहलीपुर के रहने वाले एक युवक और युवती काफी समय से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों आज अपनी शादी को कानूनी रूप देने के लिए बिजनौर के जजी (कचहरी) में कोर्ट मैरिज करने पहुंचे थे।

जैसे ही दोनों जजी चौराहे पर पहुंचे, तभी वहां युवती के परिजन आ गए। परिजनों ने युवती को जबरदस्ती अपनी ओर खींचने और अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।

लेकिन युवती ने परिजनों का जमकर विरोध किया और अपने प्रेमी का साथ नहीं छोड़ा। कहते हैं प्यार अंधा होता है आज यह कहावत सच साबित हुई। प्रेम में अंधी युवती ने अपने प्रेमी का पूरा साथ दिया।

हंगामे को देखकर चौराहे पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ का फायदा उठाकर युवक और युवती किसी तरह जजी कैंपस के अंदर दाखिल हो गए। यह नजारा देख युवती के परिजन खाली हाथ वापस लौट गए।

मामले पर बिजनौर कोतवाली प्रभारी अवनीत मान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।

जियो IPO का विश्व रिकॉर्ड, 1.38 करोड़ से ज्यादा आवेदन और 22 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन

जियो IPO का विश्व रिकॉर्ड, 1.38 करोड़ से ज्यादा आवेदन और 22 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन

• एंकर सहित करीब ₹7.40 लाख करोड़ की बोलियां, निवेशकों की जबरदस्त मांग

• बड़े संस्थागत निवेशकों की QIB कैटेगरी 70 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब

• रिटेल में उपलब्ध शेयरों से 2.72 गुना मांग

जियो IPO का विश्व रिकॉर्ड, 1.38 करोड़ से ज्यादा आवेदन और 22 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन

मुंबई, 23 अक्टूबर, 2026: देश के सबसे बड़े जियो IPO ने ऐतिहासिक क्लोजिंग के साथ विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के IPO में तीन दिनों के दौरान 1.38 करोड़ से ज्यादा आवेदन आए, जो दुनिया में किसी भी IPO को मिले अब तक के सबसे अधिक आवेदन हैं। शुक्रवार शाम 7 बजे बिडिंग बंद होने तक IPO 22 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका था। एंकर और गैर-एंकर निवेशकों की कुल बोलियां करीब ₹7.40 लाख करोड़ पहुंच गईं। इनमें गैर-एंकर निवेशकों से करीब ₹4.90 लाख करोड़ और एंकर निवेशकों से करीब ₹2.50 लाख करोड़ की मांग शामिल है।

जियो IPO में रिटेल निवेशकों के बीच भी शेयरों के लिए जबरदस्त होड़ रही। रिटेल कैटेगरी में करीब 8.5 करोड़ शेयर उपलब्ध थे, लेकिन 23 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां आईं। यानी उपलब्ध शेयरों के मुकाबले 2.72 गुना मांग रही। अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर कितने निवेशकों को शेयर मिल पाएंगे? हालांकि सब्सक्रिप्शन का यह अनुपात सीधे अलॉटमेंट की संभावना नहीं बताता। शेयरों का आवंटन वैध आवेदनों, न्यूनतम लॉट और लागू अलॉटमेंट प्रक्रिया के आधार पर होगा।

बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) की कैटेगरी 70.55 गुना सब्सक्राइब हुई। गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी 14 गुना, रिलायंस शेयरहोल्डर कोटा 7.60 गुना और कर्मचारी कोटा 2.93 गुना भर गया। अब निवेशकों की नजर शेयरों के अलॉटमेंट पर है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 26 अक्टूबर को अलॉटमेंट तय होगा, 27 अक्टूबर को शेयर डीमैट खातों में क्रेडिट किए जाएंगे और 28 अक्टूबर को जियो प्लेटफॉर्म्स की BSE और NSE पर लिस्टिंग प्रस्तावित है।

आवेदनों की संख्या के मामले में भी जियो IPO ने पिछला रिकॉर्ड बड़े अंतर से तोड़ा है। इससे पहले सबसे ज्यादा आवेदन पाने का रिकॉर्ड Waaree Energies के नाम था। अक्टूबर 2024 में उसके IPO को 97.34 लाख आवेदन मिले थे। जियो को इससे करीब 42 फीसदी ज्यादा आवेदन मिले हैं। जियो IPO में पहले दिन करीब 30.5 लाख आवेदन आए थे, जबकि दूसरे दिन के अंत तक यह संख्या 75 लाख पार कर गई थी। तीसरे दिन आवेदनों की संख्या 1.38 करोड़ से ज्यादा पहुंच गई।

जियो IPO की क्लोजिंग का दिन एक और वजह से खास रहा। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी का जन्मदिन भी था। इसी दिन दुनिया में सबसे ज्यादा आवेदन पाने वाले IPO की ऐतिहासिक बिडिंग पूरी हुई।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में किया मतदान

लखनऊ ब्रेकिंग

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में किया मतदान

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में किया मतदान

लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव हेतु महानगर स्थित हेवेट पॉलिटेक्निक परिसर में सपत्नीक लोकतंत्र के महापर्व में की सहभागिता।

कहा - मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के प्रति हमारा दायित्व भी है।

मतदाताओं से अपील करते हुए बोले - सभी अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने के साथ-साथ विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

आपका एक वोट, विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव है: ब्रजेश पाठक


जियो IPO ने रचा इतिहास, पहली बार 1 करोड़ के पार पहुंचे आवेदन

जियो IPO ने रचा इतिहास, पहली बार 1 करोड़ के पार पहुंचे आवेदन

* आज आखिरी दिन, शाम 7 बजे तक खुली रहेगी बिडिंग

* Waaree Energies का 97.34 लाख आवेदनों का रिकॉर्ड टूटा

* ₹30,213 करोड़ का जियो IPO 6.89 गुना सब्सक्राइब, QIB कैटेगरी 14.38 गुना भरी

जियो IPO ने रचा इतिहास, पहली बार 1 करोड़ के पार पहुंचे आवेदन  * आज आखिरी दिन, शाम 7 बजे तक खुली रहेगी बिडिंग  * Waaree Energies का 97.34 लाख आवेदनों का रिकॉर्ड टूटा  * ₹30,213 करोड़ का जियो IPO 6.89 गुना सब्सक्राइब, QIB कैटेगरी 14.38 गुना भरी

मुंबई, 23 अक्टूबर, 2026: देश के सबसे बड़े जियो IPO ने एक और इतिहास रच दिया है। भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में पहली बार किसी IPO में आवेदनों की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच गई है। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के IPO ने यह रिकॉर्ड शुक्रवार को तीसरे और अंतिम दिन बनाया। शुक्रवार 12 बजे तक केआंकड़ों के मुताबिक, IPO में अब तक 1,00,15,118 आवेदन आ चुके हैं। निवेशकों के जबरदस्त उत्साह के बीच IPO कुल 6.89 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) की कैटेगरी 14.38 गुना भर गई है।

इससे पहले सबसे ज्यादा आवेदन पाने का रिकॉर्ड Waaree Energies के नाम था। अक्टूबर 2024 में उसके IPO को 97.34 लाख आवेदन मिले थे। जियो ने अब यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जियो IPO में पहले दिन करीब 30.5 लाख आवेदन आए थे। दूसरे दिन के अंत तक यह संख्या 75 लाख पार कर गई और तीसरे दिन 1 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा भी पार हो गया।

जियो IPO में निवेशकों की मांग सभी प्रमुख कैटेगरी में मजबूत बनी हुई है। गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी 9.38 गुना सब्सक्राइब हो चुकी है। रिटेल कैटेगरी 2.07 गुना, रिलायंस के कर्मचारियों का कोटा 2.48 गुना और शेयरहोल्डर कोटा 5.68 गुना भर चुका है। यानी सभी प्रमुख कैटेगरी पूरी तरह सब्सक्राइब हो चुकी हैं।

जियो IPO 21 अक्टूबर को खुला था। पहले दिन ही इसे 3.16 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था, जो दूसरे दिन बढ़कर 5.57 गुना पहुंच गया। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को आवेदन का अंतिम दिन है। शाम 7 बजे तक बिडिंग खुली रहेगी। ऐसे में निवेशकों के पास अभी भी आवेदन करने का मौका है। IPO को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के बीच अंतिम आंकड़े आने तक सब्सक्रिप्शन और आवेदनों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत मतदान

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत मतदान

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 


बिजनौर

स्नातक एमएलसी चुनाव 

जिले के बूथों पर 8442 मतदाता करेंगे मतदान

4274 पुरुष मतदाता और 4168 महिला मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

42 प्रत्याशी आजमा रहे अपनी किस्मत

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद,

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

हर मतदान स्थल पर वीडियो कैमरों से होगी रिकॉर्डिंग

मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध

9 जोनल और 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार करेंगे निगरानी

बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक सीट निर्वाचन क्षेत्र की सीट के लिए चुनाव

सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान

बिजनौर, 23 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर को आज मतदान। निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट से मतदान दलों को रवाना किया गया था। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में कुल 13 मतदान दलों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया था। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण है पर्याप्त पुलिस बल निर्वाचन के दौरान मतदान केंद्रों पर मौजूद।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत मतदान



जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में मतदान के लिए 12 मतदान केंद्रों पर कुल 13 मतदेय स्थल हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज नजीबाबाद में 1,060, हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर में 345, राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर के कक्ष संख्या-1 में 1,397 तथा कक्ष संख्या-2 में 435 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी प्रकार सीडी इंटर कॉलेज हल्दौर में 265, हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर में 1,052, खंड विकास कार्यालय नूरपुर में 846, आरएसपी इंटर कॉलेज स्योहारा में 428, केएम इंटर कॉलेज धामपुर में 1,042, खंड विकास कार्यालय नहटौर में 455, हिंदू इंटर कॉलेज नगीना में 689, पीजी इंटर कॉलेज शेरकोट में 138 तथा नगर पालिका परिषद कार्यालय अफजलगढ़ में 290 मतदाताओं के लिए मतदान की व्यवस्था है।

उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 8,442 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 4,274 पुरुष एवं 4,168 महिला मतदाता हैं। सभी मतदान दलों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने तथा मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन की शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जनपद में 12 सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी एवं व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिए नौ जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 23 अक्टूबर को प्रातः 8:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक मतदान होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदान दल कार्मिक किसी का भी आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट मतदान के समय भ्रमणशील रहकर आयोग की मंशा के अनुरूप मतदान को संपन्न कराएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान दल रिजर्व में भी बनाए गए हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके साथ ही 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है।

इस अवसर पर निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

तुष्टीकरण और अराजकता की राजनीति करती है सपा : ब्रजेश पाठक

तुष्टीकरण और अराजकता की राजनीति करती है सपा : ब्रजेश पाठक

अखिलेश यादव के रामपुर जेल में आजम खान से मिलने पर उप मुख्यमंत्री ने साधा निशाना

योगी सरकार में विकास, स्वास्थ्य सेवाओं और कानून-व्यवस्था हुई सुदृढ़ 

तुष्टीकरण और अराजकता की राजनीति करती है सपा : ब्रजेश पाठक

लखनऊ। 22 अक्टूबर : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामपुर जिला जेल में आजम खान से मुलाकात के संदर्भ में सपा की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और अराजकता की राजनीति से भरा रहा है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का आजम खान से मिलना कोई असामान्य बात नहीं है, लेकिन आजम खान जैसे नेताओं के पूर्व में दिए गए विवादित बयानों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। भारत माता के प्रति अपमानजनक टिप्पणियों और भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति अनादर से जुड़े बयानों को लेकर समाजवादी पार्टी को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

उपमुख्यमंत्री ने सपा सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शासनकाल में पुलिस प्रशासन से भैंसों की तलाश जैसे कार्य कराए जाने की घटनाएं प्रदेश की जनता को आज भी याद हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं तत्कालीन सरकार की प्राथमिकताओं और प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े करती हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब विकास, सुशासन और बेहतर कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने और जरूरतमंदों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश की जनता विकास और सुशासन के महत्व को समझती है तथा सरकार के कार्यों का आकलन अपने अनुभवों के आधार पर करती है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन और बेहतर जनसुविधाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

SP practices the politics of appeasement and anarchy: Brajesh Pathak

Deputy Chief Minister targets Akhilesh Yadav over his meeting with Azam Khan in Rampur jail

Development, healthcare services, and law and order have been strengthened under the Yogi government

Lucknow, October 22

Targeting the Samajwadi Party’s (SP) brand of politics in the context of SP national president Akhilesh Yadav’s meeting with Azam Khan at the Rampur District Jail, Deputy Chief Minister Brajesh Pathak stated that the history of the Samajwadi Party is replete with the politics of appeasement, corruption, and anarchy.

He remarked that while Akhilesh Yadav meeting Azam Khan may not be unusual, the controversial statements made by leaders like Azam Khan in the past cannot be overlooked. He asserted that the Samajwadi Party must clarify its stance regarding remarks that were insulting toward 'Bharat Mata' (Mother India) and disrespectful toward 'Bharat Ratna' Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar.

Questioning the tenure of the previous SP government, the Deputy Chief Minister recalled that the people of the state still remember how, under the administration of then Chief Minister Akhilesh Yadav, the police force was tasked with duties such as searching for missing buffaloes. He noted that such incidents raise questions about the priorities and administrative style of the former government.

Deputy Chief Minister emphasized that the people of Uttar Pradesh now prioritize development, good governance, and robust law and order. Under the leadership of Chief Minister Yogi Adityanath, the state government is continuously working toward expanding healthcare services, strengthening medical infrastructure, and ensuring effective law and order.

He stated that the government is committed to making healthcare services accessible to the general public, expanding medical facilities, and providing better treatment to those in need. The people of the state understand the value of development and good governance, and they evaluate the government’s performance based on their own experiences.

Deputy Chief Minister added that workers of the Bharatiya Janata Party (BJP) are consistently working with a firm resolve toward public service and development. The state government’s goal is to elevate Uttar Pradesh to new heights in terms of development, good governance, and improved public amenities.

जियो IPO में दूसरे दिन भी जबरदस्त तेजी, 5.57 गुना सब्सक्राइब

जियो IPO में दूसरे दिन भी जबरदस्त तेजी, 5.57 गुना सब्सक्राइब

• दो दिन में 75 लाख से ज्यादा आवेदन, QIB कैटेगरी 13.29 गुना सब्सक्राइब

• एंकर सहित करीब ₹3.73 लाख करोड़ की बोलियां, गैर-एंकर निवेशकों से ₹1.23 लाख करोड़ की मांग

• रिटेल, कर्मचारी और शेयरहोल्डर समेत सभी प्रमुख कैटेगरी फुल, आवेदन के लिए सिर्फ एक दिन बाकी

जियो IPO में दूसरे दिन भी जबरदस्त तेजी, 5.57 गुना सब्सक्राइब

मुंबई, 22 अक्टूबर 2026: देश के सबसे बड़े जियो IPO में दूसरे दिन भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। गुरुवार शाम 7 बजे तक जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ का IPO 5.57 गुना सब्सक्राइब हो गया। दो दिनों में आवेदनों की संख्या 75 लाख पार कर गई। बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) की कैटेगरी 13.29 गुना सब्सक्राइब हुई, जबकि रिटेल कैटेगरी भी 1.54 गुना भर गई।

जियो IPO के पहले दिन कुल सब्सक्रिप्शन 3.16 गुना था, जो दूसरे दिन बढ़कर 5.57 गुना पहुंच गया। गैर-एंकर निवेशकों के लिए उपलब्ध 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 110 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां आईं। इन बोलियों की कुल रकम करीब ₹1.23 लाख करोड़ रही। इससे पहले एंकर निवेशकों से भी करीब ₹2.50 लाख करोड़ की बोलियां मिली थीं। इस तरह एंकर और गैर-एंकर निवेशकों की कुल बोलियां करीब ₹3.73 लाख करोड़ पहुंच गई हैं।

जियो IPO में गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी 5.97 गुना सब्सक्राइब हुई। रिलायंस के कर्मचारियों का कोटा 2.10 गुना और शेयरहोल्डर कोटा 4.05 गुना भर गया। इस तरह IPO की सभी प्रमुख कैटेगरी पूरी तरह सब्सक्राइब हो चुकी हैं।

दूसरे दिन खास तौर पर NII और रिलायंस शेयरहोल्डर कैटेगरी में मांग तेजी से बढ़ी। पहले दिन NII कैटेगरी 1.68 गुना और शेयरहोल्डर कोटा 1.46 गुना सब्सक्राइब हुआ था। दूसरे दिन ये आंकड़े बढ़कर क्रमशः 5.97 और 4.05 गुना पहुंच गए।

जियो IPO में निवेश के लिए अब सिर्फ एक दिन बाकी है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को आवेदन की अंतिम तारीख है। IPO कई गुना सब्सक्राइब होने के बावजूद निवेशकों के लिए आवेदन का मौका अभी खुला है। जो पात्र निवेशक अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे शुक्रवार तक आवेदन कर सकते हैं।

बिजनौर के चांदपुर में किसान की गोली मारकर हत्या, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मिला शव

बिजनौर के चांदपुर में किसान की गोली मारकर हत्या, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मिला शव

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

बिजनौर : चांदपुर थाना क्षेत्र में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव उसकी ही ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पड़ा मिला मृतक की पहचान केलनपुर गांव निवासी विजय पाल सिंह पुत्र रोहताश (उम्र 50 वर्ष) के रूप में हुई है।

बिजनौर के चांदपुर में किसान की गोली मारकर हत्या, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मिला शव

परिजनों के अनुसार, विजयपाल कल शाम खेत पर जमीन जोतने के लिए गए थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो पत्नी गीता (42 वर्ष) ने उन्हें फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। चिंतित परिजनों ने तलाश शुरू की तो गांव से लगभग 3 किलोमीटर दूर खेत के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पर उनका शव पड़ा मिला।


मृतक के शरीर पर दो गोलियां लगी हुई थीं और शव के पास एक कारतूस भी पड़ा मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची चांदपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

पत्नी गीता ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है, बताया जा रहा है कि मृतक के दो बेटे थे। एक बेटे की पहले ही सड़क हादसे में मौत हो चुकी है, जबकि दूसरा बेटा मोहित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में नौकरी करता है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।


विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत की मतदाता सूची में पाई गयी त्रुटियों पर कड़ा रूख

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत की मतदाता सूची में पाई गयी त्रुटियों पर कड़ा रूख 

त्रुटियों के लिए जिम्मेवार अधिकारी एवं कर्मचारी के विरूद्ध विधिक कार्रवाई के निर्देश

संबंधित को तत्काल मतदाता सूची के कार्य से हटाये जाने के निर्देश 

https://x.com/SupriyaShrinate/status/2112924288613531789

लखनऊ, 21 अक्टूबर, 2026 : 127-पीलीभीत विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं के नाम के इपिक नम्बर पर किसी अन्य मतदाता का विवरण प्रदर्शित होने संबंधी शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए आज प्रकरण की जांच जिला निर्वाचन अधिकारी, पीलीभीत से करायी गयी। 

जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त आख्या के अनुसार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत की मतदाता सूची में जांचोंपरांत कतिपय मतदाताओं के इपिक नम्बर को ऑनलाइन सर्च करने पर किसी अन्य मतदाता का विवरण प्रदर्शित होता पाया गया। 

इस प्रकार की त्रुटियों को तत्काल ठीक करने एवं विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा वीआरसी ऑपरेटर को मतदाता सूची के कार्य से तत्काल हटाये जाने तथा उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-32 एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही इस विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के उत्तरदायित्व के संबंध में स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। 

जनपद पीलीभीत के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की इस बिन्दु पर गहनता से जांच कर विस्तृत आख्या दो दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी, पीलीभीत को दिये गये हैं। 

उत्तर प्रदेश के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए अपने जनपद के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की इस बिन्दु पर गहनता से जांच कर दो दिवस में आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दे दिये गये हैं।

https://x.com/ceoup/status/2112943261337985059



https://x.com/INCIndia/status/2112835581319479805

https://x.com/SupriyaShrinate/status/2112924288613531789

video : कांग्रेस ने लगाए थे आरोप 


बिजनौर : धामपुर में टीचर कॉलोनी में युवक ने अपने घर में खुद लगाई आग

बिजनौर : धामपुर में टीचर कॉलोनी में युवक ने अपने घर में खुद लगाई आग

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : धामपुर में टीचर कॉलोनी में युवक ने अपने घर में खुद लगाई आग

खबर बिजनौर के धामपुर से है। जहां बंद मकान में आग लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना बुधवार सुबह टीचर्स कॉलोनी की है, जहां 32 वर्षीय आशीष चौहान अपने मकान में अकेला रहता था। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में था। बुधवार सुबह मकान के अंदर खड़ी बाइक और दो स्कूटी समेत अन्य सामान में आग लग गई।

इसके बाद युवक ने खुद को भी आग लगा ली और छत पर पहुंच गया। मकान से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों की सूचना पर धामपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी पुलिस बल और दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 


टीम ने आग पर काबू पाया और युवक को बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। आग से युवक करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। आग में घर में खड़ी तीनों दोपहिया गाड़ियां और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। बताया गया कि आशीष के माता-पिता का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था और वह घर में अकेला रहता था। फिलहाल घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

बाइट दीपक चौधरी दमकल विभाग धामपुर 

बाइट केंद्रपाल सिंह पड़ोसी 

बाइट रमेश शर्मापड़ोसी 

बाइट कमलेश देवी पड़ोसी 





बिजनौर : भाकियू महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने उठाए ज़रूरी मुद्दे, कहा जब तक किसान एकजुट नहीं होगा, उसकी कोई सुनेगा नहीं

बिजनौर : भाकियू महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने उठाए ज़रूरी मुद्दे, कहा जब तक किसान एकजुट नहीं होगा, उसकी कोई सुनेगा नहीं

सरकार गन्ने का मूल्य ₹600 प्रति कुंतल करे और मिलें किसानों का पुराना भुगतान तुरंत करें - टिकैत 

जंतर मंतर प्रदर्शन पर भी बोले, कहा कही भी कर लो प्रदर्शन, लोग होने चाहिए  

बिजनौर में गरजे राकेश टिकैत, बोले -"यूएई का मुसलमान अच्छा, यहां लाठी क्यों?"

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर

सरकार गन्ने का मूल्य ₹600 प्रति कुंतल करे और मिलें किसानों का पुराना भुगतान तुरंत करें

बिजनौर : नुमाइश मैदान में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में उस वक्त सियासी गर्मी बढ़ गई जब राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने मंच से धर्म और राजनीति पर बड़ा बयान दे दिया। हजारों किसानों की मौजूदगी में टिकैत ने सरकार को गन्ना मूल्य से लेकर धार्मिक राजनीति तक पर घेरा।

5 बड़ी बातें कही 

1. गन्ना मूल्य पर अल्टीमेटम : "बिजनौर गन्ने की राजधानी है। मिलें चलने को तैयार हैं लेकिन सरकार ने अभी तक रेट घोषित नहीं किया। हमारा साफ कहना है, सरकार गन्ने का मूल्य ₹600 प्रति कुंतल करे और मिलें किसानों का पुराना भुगतान तुरंत करें।"

2. MSP गारंटी कानून: " धान की फसल मंडी में औने-पौने दाम पर बिक रही है। किसान को लूटा जा रहा है। जब तक MSP गारंटी कानून नहीं बनेगा, किसान की लूट बंद नहीं होगी।"


3. किसानों को किया जागरूक: "मैं हर महीने देश में 10-15 पंचायतें करता हूं। किसान धर्म और जाति की राजनीति में बंट गया है। जब तक किसान एकजुट नहीं होगा, उसकी कोई सुनेगा नहीं।"

4. यूएई का उदाहरण देकर सरकार पर वार 

टिकैत ने कहा, _"हम 8 दिन के  लिए अबू धाबी, यूएई गए थे। वहां की सरकार ने 35 एकड़ जमीन मंदिर के लिए फ्री में दी है और उस मंदिर की आधारशिला वहां के मुस्लिम शेख ने खुद रखी।"_

_"तो सरकार को यूएई वाला मुसलमान अच्छा लगता है। यहां का मुसलमान बुरा लगता है। यह दोहरी नीति है, यह बात यहां की जनता को समझनी चाहिए।"_उनका इशारा हाल ही में नजीबाबाद में मौअज्जिन की गिरफ्तारी की घटना की तरफ था।

5. महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब : नुमाइश मैदान में जिले के कोने-कोने से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर हजारों किसान पहुंचे। पूरे मैदान में "जय जवान, जय किसान" के नारों की गूंज रही।


देश का सबसे बड़ा जियो IPO पहले ही दिन 3.16 गुना सब्सक्राइब

देश का सबसे बड़ा जियो IPO पहले ही दिन 3.16 गुना सब्सक्राइब

• निवेशकों ने जियो IPO को लिया हाथोंहाथ, QIB कैटेगरी 9.42 गुना सब्सक्राइब

• करीब 30.5 लाख आवेदन, ₹69,745 करोड़ की बोलियां; कर्मचारी और शेयरहोल्डर कोटे भी फुल

• जियो ने पहले ही दिन पार किया हुंडई के पूरे बिडिंग पीरियड का सब्सक्रिप्शन

देश का सबसे बड़ा जियो IPO पहले ही दिन 3.16 गुना सब्सक्राइब

मुंबई, 21 अक्टूबर 2026: देश के सबसे बड़े ₹30,213 करोड़ के जियो IPO को पहले ही दिन 3.16 गुना सब्सक्रिप्शन मिल गया। बुधवार को जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO पर निवेशकों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। करीब 30.5 लाख आवेदन आए और एंकर निवेशकों से अलग, सार्वजनिक सब्सक्रिप्शन में करीब ₹69,745 करोड़ की बोलियां मिलीं। बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) की कैटेगरी 9.42 गुना सब्सक्राइब हो गई। कर्मचारियों और रिलायंस शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व कोटे भी पूरी तरह भर गए हैं। अब तक जियो IPO को कुल मिलाकर करीब ₹3.20 लाख करोड़ की बोलियां मिल चुकी है। इसमें एंकर निवेशकों की करीब ₹2.50 लाख करोड़ और गैर-एंकर निवेशकों की करीब ₹70,000 करोड़  की बोलियां शामिल हैं।

जियो IPO में कर्मचारियों का कोटा 1.36 गुना और शेयरहोल्डर कोटा 1.46 गुना सब्सक्राइब हुआ। कर्मचारियों के लिए ₹500 करोड़ और पात्र रिलायंस शेयरहोल्डर्स के लिए ₹2,500 करोड़ तक के शेयर रिजर्व हैं। गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी 1.68 गुना और रिटेल कैटेगरी 73 फीसदी सब्सक्राइब हुई। रिटेल कैटेगरी में पहले ही दिन करीब ₹6,908 करोड़ की बोलियां आना भी एक रिकॉर्ड है। किसी भारतीय IPO के पहले दिन रिटेल कैटेगरी में यह अब तक की सबसे बड़ी बोली राशि है।

साल 2026 के दूसरे बड़े IPO से तुलना करें तो जियो की शुरुआत काफी तेज रही। इस साल जियो के अलावा तीन सबसे बड़े IPO में NSE को पहले दिन 42 फीसदी, SBI Funds Management को 68 फीसदी और Manipal Health को महज 15 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला था। इनमें से कोई भी IPO पहले दिन पूरी तरह सब्सक्राइब नहीं हो पाया था। इसके मुकाबले जियो का IPO पहले ही दिन 316 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है।

जियो के पहले दिन के सब्सक्रिप्शन ने हुंडई मोटर इंडिया के पूरे बिडिंग पीरियड के सब्सक्रिप्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। जियो से पहले देश के सबसे बड़े IPO का रिकॉर्ड हुंडई के नाम था। अक्टूबर 2024 में आए हुंडई IPO को पहले दिन महज 18 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला था। पूरे बिडिंग पीरियड में भी यह सिर्फ 2.37 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

खास बात यह है कि जियो IPO में निवेश के लिए अभी दो दिन बाकी हैं। IPO 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा। ऐसे में निवेशकों के पास इसमें आवेदन करने के लिए अभी और समय है।

4 घंटे में 1.66 गुना सब्सक्राइब हुआ जियो IPO, 20 लाख के करीब पहुंचे आवेदन

4 घंटे में 1.66 गुना सब्सक्राइब हुआ जियो IPO, 20 लाख के करीब पहुंचे आवेदन

• देश के सबसे बड़े IPO में आवेदनों की झड़ी, निवेशकों का जबरदस्त उत्साह

• रिलायंस के कर्मचारियों का कोटा 100% भरा, शेयरहोल्डर कोटा भी 89% सब्सक्राइब

• बड़े संस्थागत निवेशकों की भारी डिमांड, QIB कैटेगरी 4.86 गुना सब्सक्राइब

4 घंटे में 1.66 गुना सब्सक्राइब हुआ जियो IPO, 20 लाख के करीब पहुंचे आवेदन

मुंबई, 21 अक्टूबर 2026: देश के सबसे बड़े जियो IPO में आवेदनों की झड़ी लग गई है। महज चार घंटों में ही जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ का IPO 1.66 गुना सब्सक्राइब हो गया। बुधवार दोपहर 1 बजे तक करीब 20 लाख आवेदन आ चुके थे। बड़े संस्थागत निवेशकों के साथ रिलायंस के कर्मचारियों और शेयरहोल्डर्स ने भी जबरदस्त उत्साह दिखाया। कर्मचारियों के लिए रिजर्व कोटा 100 फीसदी भर गया, जबकि रिलायंस शेयरहोल्डर्स का कोटा भी 89 फीसदी सब्सक्राइब हो चुका था।

जियो IPO में सबसे ज्यादा डिमांड बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) की तरफ से देखने को मिली। दोपहर 1 बजे तक QIB कैटेगरी 4.86 गुना सब्सक्राइब हो चुकी थी। वहीं रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में 49 फीसदी सब्सक्रिप्शन दर्ज हुआ। IPO में निवेश के लिए अभी 23 अक्टूबर तक का समय है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरहोल्डर्स के लिए जियो IPO में ₹2,500 करोड़ तक के शेयर रिजर्व रखे गए हैं। वहीं कर्मचारियों के लिए ₹500 करोड़ तक का कोटा है। पात्र रिलायंस शेयरहोल्डर्स रिटेल और शेयरहोल्डर, दोनों कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं। इससे उन्हें शेयर आवंटन का एक अतिरिक्त अवसर मिलता है।

इससे पहले बुधवार सुबह जियो IPO ने महज 100 मिनट में 100 फीसदी सब्सक्रिप्शन का आंकड़ा पार कर लिया था। एंकर निवेशकों के लिए रखे गए करीब ₹8,110 करोड़ के शेयरों के मुकाबले भी ₹2.5 लाख करोड़ से अधिक की बोलियां मिली थीं।

100 मिनट में 100% सब्सक्राइब, देश के सबसे बड़े जियो IPO की धमाकेदार ओपनिंग

100 मिनट में 100% सब्सक्राइब, देश के सबसे बड़े जियो IPO की धमाकेदार ओपनिंग

- जियो IPO पर निवेशकों की जबरदस्त डिमांड, QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब

- पहले ही दिन 10 लाख से ज्यादा आवेदन, एंकर निवेशकों से भी मिली थी 30 गुना से ज्यादा डिमांड

- रिलायंस शेयरहोल्डर्स के लिए ₹2,500 करोड़ का रिजर्वेशन, शेयर मिलने का अतिरिक्त मौका

100 मिनट में 100% सब्सक्राइब, देश के सबसे बड़े जियो IPO की धमाकेदार ओपनिंग  - जियो IPO पर निवेशकों की जबरदस्त डिमांड, QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब  - पहले ही दिन 10 लाख से ज्यादा आवेदन, एंकर निवेशकों से भी मिली थी 30 गुना से ज्यादा डिमांड  - रिलायंस शेयरहोल्डर्स के लिए ₹2,500 करोड़ का रिजर्वेशन, शेयर मिलने का अतिरिक्त मौका

मुंबई, 21 अक्टूबर 2026: देश के सबसे बड़े ₹30,213 करोड़ के जियो IPO को निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया। बुधवार सुबह खुले जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को सिर्फ 100 मिनट में ही 100 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिल गया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक IPO 1.14 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) का हिस्सा 3.68 गुना भर गया है, जबकि कुल 10 लाख से ज्यादा आवेदन मिले हैं। IPO निवेश के लिए 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा।

जियो के IPO को लेकर निवेशकों के उत्साह की झलक पहले ही मिल गई थी। एंकर निवेशकों के लिए रखे गए करीब ₹8,110 करोड़ के शेयरों के मुकाबले ₹2.5 लाख करोड़ से अधिक की बोलियां आई थीं। यानी 30 गुना से ज्यादा डिमांड। सबसे बड़ा एलोकेशन LIC को मिला, जो करीब ₹500 करोड़ का था।

जियो ने IPO के आकार में भी नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले देश का सबसे बड़ा IPO हुंडई मोटर इंडिया का था, जिसका आकार ₹27,870 करोड़ था। जियो के IPO का प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर रखा गया है।

खास बात यह है कि IPO पूरा सब्सक्राइब होने के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरहोल्डर्स के पास शेयर पाने का एक अतिरिक्त मौका है। उनके लिए ₹2,500 करोड़ तक के शेयर रिजर्व हैं। पात्र निवेशक शेयरहोल्डर और रिटेल, दोनों कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं। इससे उन्हें शेयर मिलने का एक अतिरिक्त अवसर मिल सकता है।

बिजनौर में पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी गई! एंबुलेंस में भरकर ले जा रहे थे 105 किलो पटाखे, चार गिरफ्तार!

बिजनौर में पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी गई! एंबुलेंस में भरकर ले जा रहे थे 105 किलो पटाखे, चार गिरफ्तार!

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

बिजनौर में पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी गई! एंबुलेंस में भरकर ले जा रहे थे 105 किलो पटाखे, चार गिरफ्तार!

बिजनौर में दिवाली से पहले पटाखों को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक सफेद एंबुलेंस में भरकर ले जाए जा रहे करीब 105 किलो पटाखे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पूरा मामला बिजनौर के मंडावर चौराहे का है, जहां 19 अक्टूबर को कोतवाली शहर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक एंबुलेंस में अवैध रूप से खरीदे गए पटाखे भरकर लाए जा रहे हैं।

पुलिस ने चेकिंग के दौरान एंबुलेंस को रोकने का इशारा किया। पुलिस के मुताबिक, चालक ने गाड़ी तेजी से निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बैरियर लगाकर एंबुलेंस को रोक लिया।

जब एंबुलेंस की तलाशी ली गई, तो पुलिस भी हैरान रह गई। गाड़ी में चार लोग बैठे थे और अंदर गत्ते की पेटियों में अलग-अलग तरह के पटाखे भरे हुए थे। इनमें रॉकेट, अनार, फुलझड़ी, सुतली बम और कई अन्य प्रकार के पटाखे शामिल थे।


पुलिस के मुताबिक, बरामद पटाखों का कुल वजन करीब **105 किलो 400 ग्राम** है। पटाखों को खरीदने और ले जाने से संबंधित लाइसेंस या परमिट मांगा गया, लेकिन चारों लोग कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान **सचिन कुमार पुत्र सतीश कुमार, अशोक कुमार पुत्र ईश्वर सिंह, अभिषेक पुत्र सुरेश कुमार और सनी उर्फ वंश पुत्र धर्मवीर** के रूप में की है। चारों आरोपी मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस का कहना है कि चारों आरोपियों ने पटाखे बिजनौर के जलालाबाद स्थित फायर क्रैकर्स नाम की दुकान से खरीदने की बात कही थी और वे इन्हें अपने गांव ले जाकर बेचने जा रहे थे।

फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर एंबुलेंस और बरामद पटाखों को कब्जे में ले लिया है। 

**अब सवाल यह है कि एंबुलेंस में पटाखे भरकर ले जाने के पीछे क्या वजह थी? पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।**


बिजनौर में रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन, रामलीला ग्राउंड में उमड़ी हजारों की भीड़

बिजनौर में रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन, रामलीला ग्राउंड में उमड़ी हजारों की भीड़

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर

बिजनौर में रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन, रामलीला ग्राउंड में उमड़ी हजारों की भीड़

विजयदशमी के पावन अवसर पर बिजनौर के रामलीला ग्राउंड में रावण वध के बाद रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। सदर विधायक सूची चौधरी, भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने रॉकेट में आग लगाकर पुतला दहन कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन देखने के लिए रामलीला ग्राउंड में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। विजयदशमी के अवसर पर यहां मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

बिजनौर के रामलीला ग्राउंड में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रावण वध के बाद रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। सदर विधायक सूची चौधरी, भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने रॉकेट में आग लगाकर पुतला दहन किया। पुतलों में आग लगते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, विजयदशमी के अवसर पर आयोजित मेले में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा और उत्साह के बीच लोगों ने दशहरे के पर्व का आनंद लिया।