BREAKING NEWS

Big story

News

Featured Post

रिलायंस फाउंडेशन की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, 5,100 छात्रों को मिलेगा मौका

रिलायंस फाउंडेशन की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, 5,100 छात्रों को मिलेगा मौका - अंडरग्रेजुएट छात्रों को ₹2 लाख और पोस्टग्रेजुएट छात्रों को ₹...

Pageviews

BIG STORIES

Event more news

Latest Updates

केजीएमयू शिक्षकों को पीजीआई के समान मिलेंगे सेवानिवृत्तिकालीन लाभ

केजीएमयू शिक्षकों को पीजीआई के समान मिलेंगे सेवानिवृत्तिकालीन लाभ

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर केजीएमयू प्रशासन को भेजे गए निर्देश

1 जनवरी 2016 के बाद 65 वर्ष की अधिवर्षिता आयु पर सेवानिवृत्त या दिवंगत शिक्षकों के मामलों में नियमानुसार मिलेगा लाभ

केजीएमयू शिक्षकों को पीजीआई के समान मिलेंगे सेवानिवृत्तिकालीन लाभ

लखनऊ, 11 सितंबर : किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के शिक्षकों के लिए राहत की बड़ी खबर है। अब 65 वर्ष की अधिवर्षिता आयु पर सेवानिवृत्त होने वाले केजीएमयू शिक्षकों को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के शिक्षकों के समान सेवानिवृत्तिकालीन लाभ दिए जाएंगे। यह व्यवस्था 1 जनवरी 2016 से प्रभावी मानी जाएगी। 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में केजीएमयू प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने केजीएमयू के कुलसचिव को पत्र भेजकर पात्र शिक्षकों को नियमानुसार सेवानिवृत्तिकालीन लाभ प्रदान करने की व्यवस्था स्पष्ट की है। 



उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 1 जनवरी 2016 के बाद 65 वर्ष की अधिवर्षिता आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को एसजीपीजीआई के शिक्षकों के समान सेवानिवृत्तिकालीन लाभ अनुमन्य होंगे। इसके साथ ही ऐसे शिक्षक जिनकी सेवानिवृत्ति के बाद मृत्यु हो चुकी है, उनके मामलों में भी नियमानुसार उनके परिवार को देय लाभ प्रदान किए जाएंगे।

जिन मामलों में राज्य सरकार के निर्णय के आधार पर शिक्षकों की अधिवर्षिता आयु 65 वर्ष की गई थी, लेकिन इसके लिए अलग से विकल्प उपलब्ध नहीं कराया गया था, वहां 65 वर्ष की आयु में सामान्य रूप से हुई सेवानिवृत्ति के आधार पर सेवानिवृत्तिकालीन लाभ अनुमन्य होंगे।

लंबे समय से लंबित था प्रकरण

इस निर्णय से केजीएमयू में लंबे समय से लंबित सेवानिवृत्तिकालीन लाभ से जुड़े मामलों के निस्तारण का रास्ता साफ हो गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने केजीएमयू प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पात्र शिक्षकों तथा दिवंगत शिक्षकों के आश्रित परिवारों के मामलों में नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें देय सेवानिवृत्तिकालीन लाभ समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो सकें।

बिजनौर में पहली बार वेटलिफ्टिंग-पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मिलेगी ₹75,200 की रिकॉर्ड प्राइज मनी

बिजनौर में पहली बार वेटलिफ्टिंग-पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मिलेगी ₹75,200 की रिकॉर्ड प्राइज मनी

महात्मा विदुर प्रथम प्रतियोगिता में विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र भी मिलेंगे

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर में पहली बार वेटलिफ्टिंग-पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मिलेगी ₹75,200 की रिकॉर्ड प्राइज मनी

बिजनौर : जिला खेल कार्यालय बिजनौर एवं जिला प्रशासन बिजनौर के संयुक्त तत्वावधान में जनपद में वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “महात्मा विदुर प्रथम वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग अंडर-18 बालक/बालिका एवं ओपन महिला/पुरुष प्रतियोगिता-2026” का आयोजन लॉर्ड शिवा बैंक्वेट हॉल, नूरपुर रोड, बिजनौर में किया जा रहा।

प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह है कि बिजनौर में पहली बार वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में इतनी बड़ी कुल ₹75,200 की प्राइज मनी खिलाड़ियों को प्रदान की जाएगी। विभिन्न कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता में अंडर-18 बालक एवं बालिका तथा ओपन महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। खिलाड़ियों के लिए आयोजन स्थल पर भोजन एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी।

जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार ने कहा कि बिजनौर में पहली बार इतनी बड़ी प्राइज मनी के साथ इस स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन खिलाड़ियों के लिए उत्साहवर्धक है। इससे जनपद के उभरते वेटलिफ्टर एवं पावरलिफ्टर अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर प्रदर्शित कर सकेंगे।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इस प्रतियोगिता से बिजनौर के खिलाड़ियों को नई ऊर्जा और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

जिला खेल कार्यालय द्वारा सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की गई है कि 20 सितम्बर 2026 तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से अपनी एंट्री अनिवार्य रूप से करा लें।

प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए स्टेडियम में अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक (भारोत्तोलन) विशाल कुमार से संपर्क किया जा सकता है। विशेष जानकारी के लिए हिमांशु, कनिष्ठ सहायक, जिला खेल कार्यालय बिजनौर से संपर्क किया जा सकता है।

प्रमुख आकर्षण

कुल ₹75,200 की प्राइज मनी

बिजनौर में पहली बार इतनी बड़ी पुरस्कार राशि

अंडर-18 बालक/बालिका एवं ओपन महिला/पुरुष वर्ग

विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण-पत्र एवं नकद पुरस्कार

सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र

खिलाड़ियों के लिए भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था

एंट्री की अंतिम तिथि: 20 सितम्बर 2026

स्थान: लॉर्ड शिवा बैंक्वेट हॉल, नूरपुर रोड, बिजनौर

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा : मुकेश अंबानी

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा : मुकेश अंबानी

* ‘अपराजिता’ के हिंदी संस्करण के विमोचन पर बोले- भारत अब महिलाओं के विकास से आगे बढ़कर महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की ओर बढ़ रहा है

* कामकाजी महिलाओं और माताओं के लिए मजबूत व्यवस्था बनाने की सामूहिक पहल का आह्वान

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा : मुकेश अंबानी

मुंबई ,11 सितंबर 2026 : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कहा, “जब भारत की महिलाएं आगे बढ़ेंगी, भारत आगे बढ़ेगा। और जब भारत की महिलाएं रुकने से इनकार करेंगी, तो भारत भी unstoppable बनेगा।” उन्होंने कॉरपोरेट जगत से कामकाजी महिलाओं और माताओं को बेहतर सहयोग देने के लिए मजबूत व्यवस्था बनाने की सामूहिक पहल शुरू करने का आह्वान किया।

यह बात उन्होंने अरुंधति भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘Indomitable’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ के विमोचन के मौके पर कही। उन्होंने अरुंधति के नेतृत्व और मुश्किल हालात में भी आगे बढ़ने के जज्बे की सराहना की। अंबानी ने कहा कि अरुंधति ने 2013 में भारतीय स्टेट बैंक की पहली महिला चेयरपर्सन बनकर इतिहास रचा और अपने बाद आने वाली महिलाओं के लिए भी रास्ते खोले।

मुकेश अंबानी ने अरुंधति की किताब से परिवार के मूल्यों, असफलता की जिम्मेदारी खुद लेने, लगातार सीखते रहने और लोगों को साथ लेकर नेतृत्व करने की सीख बताई। उन्होंने कहा कि असफलता के बाद दूसरों को दोष देने के बजाय यह देखना चाहिए कि गलती कहां हुई और आगे क्या बदला जा सकता है। उनके मुताबिक, अच्छा नेतृत्व सिर्फ अनुयायी बनाना नहीं, बल्कि नए नेताओं को तैयार करना है।

मुकेश अंबानी ने कहा कि उन्होंने महिलाओं की ताकत अपनी मां कोकिलाबेन, पत्नी नीता अंबानी और बेटी ईशा अंबानी में भी देखी है। उन्होंने कहा कि नीता और ईशा दोनों कामकाजी माताएं हैं और उनका नेतृत्व नई पीढ़ी की महिलाओं के लिए प्रेरणा है। अंबानी ने कहा कि भारत की युवा महिलाओं का आत्मविश्वास उन्हें देश के भविष्य को लेकर बेहद आशावादी बनाता है।

अंबानी ने कहा कि अरुंधति जैसी महिलाओं की उपलब्धियां प्रेरणा देती हैं, लेकिन कॉरपोरेट जगत को महिलाओं के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है। उन्होंने कारोबार जगत के नेताओं से कामकाजी महिलाओं और माताओं के लिए बेहतर सहयोग की व्यवस्था बनाने की अपील की। उन्होंने अरुंधति और अन्य अनुभवी महिलाओं से इस पहल का नेतृत्व करने का आग्रह किया और कहा कि रिलायंस फाउंडेशन इसमें पूरी तरह सहयोग करेगा।

अंत में अंबानी ने कहा, “कठिनाई आएगी, लेकिन हम रुकेंगे नहीं। असफलता आएगी, लेकिन हम झुकेंगे नहीं। हम उठेंगे, हम सीखेंगे और हम जीतेंगे।”

माधुरी की कोल्हापुर वापसी, वनतारा देगा देखभाल में मदद

माधुरी की कोल्हापुर वापसी, वनतारा देगा देखभाल में मदद

* हाई-पावर्ड कमेटी की मंजूरी के बाद माधुरी को कोल्हापुर के नंदनी मठ लौटने की मिली अनुमति

* माधुरी से कोई काम नहीं लिया जाएगा; 24 घंटे देखभाल और हर 15 दिन में स्वास्थ्य जांच की शर्त

करीब एक साल बाद हाथी माधुरी की अपने पुराने ठिकाने नंदनी मठ, कोल्हापुर लौटने की राह साफ हो गई है। हाई-पावर्ड कमेटी की मंजूरी के बाद माधुरी को वापस कोल्हापुर ले जाया जा रहा

जामनगर, 10 सितंबर 2026: करीब एक साल बाद हाथी माधुरी की अपने पुराने ठिकाने नंदनी मठ, कोल्हापुर लौटने की राह साफ हो गई है। हाई-पावर्ड कमेटी की मंजूरी के बाद माधुरी को वापस कोल्हापुर ले जाया जा रहा है। वनतारा ने कहा है कि वह इस फैसले का सम्मान करेगा और माधुरी की आगे भी देखभाल में मदद करता रहेगा।

माधुरी को 30 जुलाई 2025 को हाई-पावर्ड कमेटी के निर्देश पर वनतारा लाया गया था। वनतारा के मुताबिक, उसने माधुरी की कस्टडी की मांग नहीं की थी, बल्कि आदेश के बाद उसकी देखभाल की जिम्मेदारी संभाली थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मामले की दोबारा सुनवाई हुई और नंदनी मठ में भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

कमेटी ने माधुरी को नंदनी लौटाने की अनुमति देते हुए उसकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कई शर्तें रखी हैं। माधुरी से कोई काम नहीं लिया जाएगा और उसका इस्तेमाल जुलूस या किसी दूसरे उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकेगा। उसकी 24 घंटे देखभाल करनी होगी और हर 15 दिन में उसकी स्वास्थ्य जांच करानी होगी।

वनतारा ने कहा कि माधुरी की सेहत इलाज और पशु चिकित्सकों की निगरानी से स्थिर हुई है, लेकिन उसकी पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए नियमित देखभाल जरूरी है। इसलिए नंदनी लौटने के बाद भी वनतारा के पशु चिकित्सक हर 15 दिन में माधुरी की जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर इलाज में मदद करेंगे।

वनतारा ने नंदनी में माधुरी के रहने की व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी सहयोग दिया है। इसमें जरूरी चिकित्सा सुविधाएं, उपकरण, दवाएं और अन्य सामान शामिल हैं। संस्था ने कहा कि आगे भी जरूरत पड़ने पर वह नंदनी मठ और स्थानीय अधिकारियों की मदद के लिए तैयार रहेगी।

वनतारा ने कहा कि माधुरी की वापसी से जुड़े फैसले में उसकी सेहत और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण हैं। संस्था ने सुप्रीम कोर्ट, बॉम्बे हाईकोर्ट, हाई-पावर्ड कमेटी और महाराष्ट्र-गुजरात सरकारों का आभार जताते हुए कहा कि माधुरी जहां भी रहे, उसकी अच्छी सेहत, सुरक्षा और लंबी जिंदगी सबसे पहली प्राथमिकता रहेगी।

बिजनौर : बोलेरो पिकअप को वाहन ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

बिजनौर : बोलेरो पिकअप को वाहन ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई ...1.प्रिंस पुत्र परमजीत सिंह उम्र करीब 11 वर्ष 2.सनी सिंह पुत्र दलेर सिंह उम्र करीब 12 वर्ष 3.मनदीप सिंह पुत्र लाल सिंह 25 वर्ष (चालक), 4.अर्शदीप सिंह पुत्र नामालूम उम्र 28 वर्ष 5.एक व्यक्ति नाम-पता नामालूम उम्र करीब 27 वर्ष हादसे में शामिल थे 

बिजनौर : बोलेरो पिकअप को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

हादसे में शामिल लोग अपने वाहन PB29F9377 बोलेरो पिकअप से रुद्रपुर से अमृतसर घोड़ों के मेले में 02 घोड़े लेकर जा रहे थे। उक्त वाहन सर्वनपुर तिराहा हाईवे पर खाना खाने हेतु रुका हुआ था। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन के चालक द्वारा तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए बोलेरो पिकअप में टक्कर मार दी।

मौके पर थाना पुलिस पहुंची। दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। मृतकों को एम्बुलेंस बुलवाकर जिला अस्पताल बिजनौर भिजवाया गया। शेष 02 बच्चे सामान्य है किसी प्रकार की कोई चोट नहीं है। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

थाना नजीबाबाद, बिजनौर




उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति पहुंची बिजनौर

उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति पहुंची बिजनौर

बिजनौर : उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति जनपद बिजनौर पहुंची। समिति के सदस्य जिले में अस्पताल, स्कूलों और अन्य विभागों से जुड़े कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

बिजनौर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में समिति को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। गेस्ट हाउस पहुंचने पर जिलाधिकारी जसजीत कौर, एसडीएम सदर स्मृति मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने समिति के सदस्यों का स्वागत किया।


जानकारी के अनुसार विधानसभा में नियम 351 के तहत उठाए गए सवालों और उन पर सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों के संबंध में समिति जनपद में हुए कार्यों की समीक्षा करेगी।

समिति का 8 सितंबर से 14 सितंबर तक मेरठ और मुरादाबाद मंडल के विभिन्न जिलों का स्थलीय निरीक्षण भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके क्रम में आज समिति बिजनौर में है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा आश्वासन समिति में गन्नौर विधायक रामखिलाड़ी, संभल विधायक इकबाल महमूद, विधायक डॉ. मनोज प्रजापति सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

बिजनौर : कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बनखला गांव में राजस्व विभाग की टीम कुएँ की जमीन की जांच करने पहुंची

बिजनौर : कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बनखला गांव में राजस्व विभाग की टीम कुएँ की जमीन की जांच करने पहुंची 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव बनखला गांव में राजस्व विभाग की टीम कुएँ की जमीन की जांच पड़ताल करने के लिए मौके पर पहुंची एसडीएम प्रिंस कुमार के आदेश पर पहुंची जांच टीम ने कुएं की जमीन का स्थलीय निरीक्षण कर मुआयना किया है 

बिजनौर : कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बनखला गांव में राजस्व विभाग की टीम कुएँ की जमीन की जांच करने पहुंची

मौका मुआयना करने पहुंची टीम ने जांच करते हुए दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों के बयान भी दर्ज किए तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से मस्जिद और जमीन के कागजात दिखाने की बात की है 

इससे पहले इस मामले में लखूवाला के कुछ लोगों ने पुलिस अधीक्षक बिजनौर से शिकायत की थी कि बनखला गांव में एक प्राचीन पानी पीने का हुआ था ग्रामीणों का आरोप है कि 10 साल पहले बनी मस्जिद में इस कुएं को शामिल कर लिया गया है ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कुएं के आसपास शौचालय और बाथरूम बना दिए गए हैं जिससे कुआं छुप गया है गांव के लोगों का दावा है की राजस्व विभाग के अभिलेख और नक़्शे में कुआं दर्ज है

इस मामले को लेकर हिंदू रक्षा दल ने डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन देकर पूरे मामले की जांच करने की मांग की है अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या फैसला लेता है

बिजनौर : दिव्यांग महिला को घर से उठा ले गया गुलदार, महिला की मौत

बिजनौर : दिव्यांग महिला को घर से उठा ले गया गुलदार, महिला की मौत 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव आलोपुर में आदमखोर गुलदार बबीता देवी नामक महिला उम्र 42 साल को घर से ही खींचकर जंगल में ले गया तभी वारदात के बाद परिजनों ने शोर मचाया और मंदिर में गुलदार महिला को उठाकर ले जाने का ऐलान कराया तभी ग्रामीण इकट्ठा हो गए

बिजनौर : दिव्यांग महिला को घर से उठा ले गया गुलदार, महिला की मौत

महिला को तलाशते हुए जंगल पहुंचे जहां गुलदार महिला के शव को खा रहा था ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार वहां से शव को छोड़कर भाग गया गुलदार ने महिला के हाथ और गर्दन को पूरी तरह खा लिया था गुलदार महिला को घर से लगभग 350 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में खींचकर घसीटते हुए ले गया था 

सूचना मिलते ही एसडीम शैलेंद्र कुमार वन विभाग के कर्मचारी सी ओ नजीबाबाद सुनील कुमार और वन विभाग के रेंजर रामकुमार घटनास्थल पर पहुंच गए घटना से नाराज ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास ही धरना दे दिया 



बाद में घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने किसी तरह नाराज ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत किया उसके बाद मां भाग के कर्मचारियों ने ड्रोन उड़ा कर गुलदार की लोकेशन लेने का प्रयास किया है जिससे गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत गुलजार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है गांव में रूपेंद्र सिंह पत्नी रेखा पुत्र देव और गैरशादीशुदा बहन बबीता के साथ रहते हैं


बिजनौर : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में आयोजित हुआ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम

बिजनौर : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में आयोजित हुआ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर 10 सितंबर : राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्षता श्रीमती विजया रहाटकर ने चक्कर बायपास रोड स्थित जेवीएस रिजॉर्ट में आयोजित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिलाओं को लखपति से महा लखपति दीदी बनने व स्वयं सहायता समूह के रोजगार व कार्यों को और आगे बढ़ाने और अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायताओं की महिलाओं को सम्मानित भी किया।

बिजनौर : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में आयोजित हुआ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम






उन्होंने कहा कि अगर एक पुरुष शिक्षित होता है तो एक व्यक्ति ही शिक्षित होता है लेकिन अगर एक महिला शिक्षित होती है तो एक पीढ़ी शिक्षित हो जाती है। अगर एक महिला सशक्त होती है तो उसका पूरा परिवार सशक्त होता है। उन्होंने कहा कि जब करोड़ महिलाएं आगे बढ़ती है तो उस देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। 

उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य उज्जवल है, यहां महिलाओं को आगे बढ़ने के अनेको अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूह ग्रुप के विदुर ब्रांड की प्रशंसा की। महिलाओं को लगनशीलता व योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सपनों के साथ कभी समझौता नहीं करना है तथा इसी प्रकार उत्तर प्रदेश व देश को आगे बढ़ाने का कार्य करना है। 

संवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने-अपने अनुभव अध्यक्षा के समक्ष साझा किये। अध्यक्षा ने उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम से पूर्व अध्यक्षा ने परिसर में कैंटीन का उद्घाटन व स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को देखा व सराहा तथा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान भी हुआ। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, आयोग के अधिकारी व अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहे।

सुरक्षा मानकों के साथ आतिशबाजी कारोबार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : ब्रजेश पाठक

सुरक्षा मानकों के साथ आतिशबाजी कारोबार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : ब्रजेश पाठक

फायर वर्क्स डीलर्स एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में डिप्टी सीएम ने व्यापारियों से किया संवाद

सुरक्षा मानकों के साथ आतिशबाजी कारोबार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 10 सितंबर : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षित, जिम्मेदार और नियमसम्मत आतिशबाजी कारोबार को बढ़ावा देने के साथ व्यापारियों के हितों और जनसुरक्षा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी कारोबार से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। 



डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गुरुवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश फायर वर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आत्मीय संवाद किया और उनके सुझावों, अपेक्षाओं एवं विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आतिशबाजी उद्योग से जुड़े व्यापारियों के हितों का संरक्षण महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ जनसुरक्षा और निर्धारित नियमों का पालन भी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि संबंधित सभी पक्षों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से कारोबार को आगे बढ़ाया जाए।

उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों को वार्षिक अधिवेशन के सफल आयोजन पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में अध्यक्ष, राज्य अल्पसंख्यक आयोग मोहसिन रजा, सदस्य, विधान परिषद रजनीकांत माहेश्वरी, सदस्य, विधान परिषद डॉ० सुधीर गुप्ता, फायर वर्क्स डीलर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हेमंत चांदना, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, एसोसिएशन के महासचिव महेश गुप्ता, पार्षद राजीव वाजपेयी, समाजसेवी नारायण शुक्ला, सतीश चंद्र मिश्र, अमरीश अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी : ब्रजेश पाठक

सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी : ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ, लोहिया संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों का इलाज

कहा- मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता 

सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी : ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 10 सितंबर : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में मरीजों को अब सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल में न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और कार्डियोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी के साथ स्ट्रोक यूनिट, न्यूरोसर्जरी वार्ड एवं ऑपरेशन थिएटर का शुभारंभ किया। इन सेवाओं से गंभीर एवं जटिल रोगों से पीड़ित मरीजों को बेहतर और समयबद्ध उपचार मिल सकेगा।

सिविल अस्पताल और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के बीच हुए समझौते के तहत लोहिया संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सक सिविल अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे। इससे मरीजों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध होंगी और विशेष रूप से न्यूरोलॉजी एवं स्ट्रोक के मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।







उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं की इस व्यवस्था का विस्तार प्रदेश के अन्य सरकारी अस्पतालों तक भी किया जाएगा। मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों के बीच समझौते कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं जिला स्तर तक पहुंचाई जाएंगी। इससे गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों को बार-बार केजीएमयू, लोहिया संस्थान और एसजीपीजीआई जैसे बड़े संस्थानों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी। साथ ही बड़े चिकित्सा संस्थानों पर मरीजों का दबाव भी घटेगा।

सरकारी अस्पतालों में मिल रहा आधुनिक इलाज

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता लगातार बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मरीज सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं और आधुनिक उपचार सुविधाओं का लाभ उठाएं। 

स्वाइन फ्लू को लेकर पैनिक की जरूरत नहीं

स्वाइन फ्लू को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सावधानी अवश्य बरतनी चाहिए। उन्होंने लोगों से मास्क का इस्तेमाल करने, स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करने और बुखार अथवा फ्लू जैसे लक्षण होने पर तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जांच और आवश्यक दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

70 वर्ष के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं

डिप्टी सीएम ने कहा कि अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों के ज्ञान एवं अनुभव का लाभ मरीजों को निरंतर मिलता रहे, इसके लिए 70 वर्ष की आयु वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों को पुनर्नियुक्ति के माध्यम से सरकारी अस्पतालों में सेवाएं देने का अवसर दिया जाएगा। इससे विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने के साथ प्रदेश की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

वायरल संक्रमण से बचाव के लिए बरतें सावधानी

डिप्टी सीएम ने कहा कि वायरल संक्रमण से भी बचाव की आवश्यकता है। इसके लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करें। संक्रमित होने पर स्वयं को आइसोलेट रखें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करें। बुखार या फ्लू जैसे लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। जांच एवं आवश्यक दवाओं की सुविधा सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित कुमार घोष, सचिव रितु माहेश्वरी, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण, लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह, सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता, सीएमएस डॉ. देवेश चंद्र पांडेय, लोहिया संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह, सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. एसआर सिंह, डॉ. आशुतोष दुबे सहित अन्य चिकित्सक एवं अधिकारी मौजूद रहे।


डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय, लखनऊ में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिक व डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए *ई-हॉस्पिटल (E-Hospital) परियोजना* के  साथ डिजिटल प्रणाली से लैस सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी, न्यूरोसर्जरी वार्ड, न्यूरोसर्जरी ओटी एवं स्ट्रोक यूनिट का भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी द्वारा किया गया।

बिजनौर : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा ने की जनसुनवाई

बिजनौर : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा ने की जनसुनवाई 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर 10 सितंबर। राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्षा श्रीमती विजय रहाटकर ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई की। उन्होंने महिलाओं से कहा कि महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जाएगा और राष्ट्रीय महिला आयोग हर कदम पर उनके साथ है। जनसुनवाई के दौरान पूर्व की चिन्हित 30 व नई 90 सहित कुल 120 शिकायते प्राप्त हुई जिनके गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए।

राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वह महिलाओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुने तथा नियम अनुसार गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपना आर्थिक व सामाजिक उत्थान करें।

महिला जनसुनवाई के दौरान पोक्सो एक्ट, दहेज उत्पीड़न, पेंशन की मांग आवास की मांग, ससुराल में उत्पीड़न आदि से संबंधित कुल 120  शिकायतें प्राप्त हुई जिनके 15 दिन में जांच कर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान तीन दंपतियों ने आपसी मन मुटाव को सुलझाते हुए साथ-साथ रहने पर सहमति दी।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता ने जिलाधिकारी जसजीत कौर के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे हैं उत्पीड़न को बर्दाश्त ना करें इसकी शिकायतें आयोग में करें। आयोग उनकी शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


जियोफाइनेंस ऐप बताएगा आपके पैसों का 'फाइनेंशियल हेल्थ स्कोर', ट्रांजैक्शन पर मिलेंगे ज्यादा फायदे

जियोफाइनेंस ऐप बताएगा आपके पैसों का 'फाइनेंशियल हेल्थ स्कोर', ट्रांजैक्शन पर मिलेंगे ज्यादा फायदे

जियोफाइनेंस+ में लोन, क्रेडिट कार्ड और गोल्ड खरीद पर अतिरिक्त फायदे

जियोफाइनेंस360 देगा खर्च, कर्ज, निवेश, बीमा और टैक्स का रिपोर्ट कार्ड

मुंबई, 10 सितंबर 2026: जियोफाइनेंस ऐप इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अब एक ही जगह यह जान सकेंगे कि उनकी पैसों की सेहत कैसी है, साथ ही चुनिंदा वित्तीय सेवाओं पर अतिरिक्त फायदे भी मिलेंगे। कंपनी ने ऐप पर जियोफाइनेंस+ और जियोफाइनेंस360 नाम के दो नए फीचर शुरू किए हैं।

जियोफाइनेंस+ एक मेंबरशिप प्रोग्राम है, जिसे शुरुआती ऑफर के तहत पहले 365 दिनों के लिए मुफ्त रखा गया है। इसके तहत पात्र पर्सनल लोन पर ₹5,000 तक और क्रेडिट कार्ड पर ₹1,000 तक का कैश वैल्यूबैक मिल सकता है। ₹2,500 या इससे ज्यादा की एकमुश्त जियोगोल्ड खरीद पर 1% अतिरिक्त गोल्ड और पात्र ट्रांजैक्शन पर 25% ज्यादा जियोपॉइंट्स भी मिलेंगे।

दूसरा फीचर जियोफाइनेंस360 ग्राहक की बैंकिंग, निवेश, लोन, बीमा और दूसरी वित्तीय जानकारी को जोड़कर 0 से 100 के बीच फाइनेंशियल हेल्थ स्कोर देगा। आसान शब्दों में, यह बताएगा कि खर्च और बचत का संतुलन कैसा है, कर्ज कितना है, निवेश सही दिशा में है या नहीं, बीमा पर्याप्त है या नहीं और टैक्स बचाने की कोई गुंजाइश बची है। यह रिपोर्ट मुफ्त मिलेगी और जरूरत के मुताबिक सुधार के सुझाव भी देगी।

जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड की CEO सुरभे एस. शर्मा ने कहा कि नए फीचर्स का मकसद ग्राहकों को उनकी वित्तीय स्थिति की साफ तस्वीर देना और हर पात्र ट्रांजैक्शन पर ज्यादा फायदा पहुंचाना है।

बिजनौर : 14 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में फैसला, एक और दोषी को आजीवन कारावास

बिजनौर : 14 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में फैसला, एक और दोषी को आजीवन कारावास

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर / नजीबाबाद: 14 साल पहले हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में अदालत ने एक और दोषी को सजा सुनाई है। अपर जिला जज डॉ. शहजाद अली ने आरोपी रफीक को आजीवन कारावास और 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

क्या था मामला:

यह मामला नजीबाबाद थाना क्षेत्र के साहनपुर इलाके का है। 15 फरवरी 2012 को बुन्दु ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनका बड़ा बेटा सलमान बर्तनों की दुकान करता था और दूसरा बेटा जाकिर नगीना देहात में बर्तनों की दुकान करता था। 15 फरवरी 2012 को जाकिर दुकान बंद करके घर आया, फिर बाइक लेकर घर से निकल गया। उसने अपने छोटे भाई सलमान को भी फोन कर बुला लिया। जब दोनों भाई रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की।

अगले दिन जाकिर की बाइक एक इंटर कॉलेज के पास पड़ी मिली। तलाश करने पर गन्ने के खेत में जाकिर का गर्दन कटा शव मिला और कुछ दूरी पर ही सलमान का भी गर्दन कटा शव मिला। दोनों की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। तहरीर में बुन्दु ने बताया था कि हत्या से करीब 9 महीने पहले जाकिर का नद्दीफन निवासी माजिद से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जांच में चारों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस के मुताबिक रफीक ने पुलिस के सामने जाकिर और सलमान की हत्या का जुर्म कबूल किया था। इस मामले में दो अन्य दोषी सलाहुद्दीन और गुड्डू को 4 साल पहले ही उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है, जबकि चौथा आरोपी शाहिद अभी भी फरार है।

बाइट : अजीत पवार






डिप्टी सीएम ने यूपी टेक्स-2026 के समापन समारोह को किया संबोधित

बहुत तेजी से तरक्की कर रहा उत्तर प्रदेश का वस्त्र उद्योग: ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ने यूपी टेक्स-2026 के समापन समारोह को किया संबोधित 

डिप्टी सीएम ने यूपी टेक्स-2026 के समापन समारोह को किया संबोधित

लखनऊ, 09 सितंबर : आज का उत्तर प्रदेश बहुत तेजी से तरक्की कर रहा है। वस्त्र उद्योग भी पीछे नहीं है। एक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताओं में रोटी, कपड़ा और मकान होता है। आज वस्त्र उद्योग ने भी बहुत तरक्की की है। नई तकनीक के आधार पर वस्त्रो का उत्पादन हो रहा है। 



यह कहना है प्रदेश की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। वे बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय “यूपी टेक्स-2026” के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

हमारी सरकार ने दिया वस्त्र उद्योग को मार्केट

डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य में वस्त्र पहले से स्थापित है लेकिन उसे मार्केट नहीं मिल पाता था। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने वस्त्र को मार्केट दिया और आज उत्तर प्रदेश का वस्त्र देश और दुनिया में जा रहा है। उत्तर प्रदेश में वस्त्र उद्योग को लेकर काफी निवेश भी आ रहा है। 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हथकरघा और वस्त्र क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।

समृद्ध हथकरघा एवं वस्त्र परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की समृद्ध हथकरघा एवं वस्त्र परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ लाखों कारीगरों, बुनकरों एवं उद्यमियों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। यह आयोजन प्रदेश की पारंपरिक कला, आधुनिक तकनीक, नवाचार और उद्यमिता को एक मंच पर लाने का सराहनीय कार्य है।हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को सशक्त बनाते हुए उनके हुनर को वैश्विक बाजार तक पहुंचाया जाए, ताकि ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को और मजबूती मिले।

इस अवसर पर मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार राकेश सचान, प्रमुख सचिव, हथकरघा अनिल कुमार सागर, आयुक्त एवं निदेशक, हथकरघा के. विजेंद्र पांडियन, विशेष सचिव, हथकरघा शेषमणि पांडेय, महासचिव, सी०आई०टी०आई चंद्रिमा चटर्जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, शिक्षा को नई दिशा देने का माध्यम : ब्रजेश पाठक

एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, शिक्षा को नई दिशा देने का माध्यम : ब्रजेश पाठक

इंस्पिरेशन एकेडमिक कंसल्टेंट्स के शिक्षण संवाद कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने रखे विचार 

कहा- शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा उत्तर प्रदेश

एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, शिक्षा को नई दिशा देने का माध्यम : ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 09 सितंबर : इंस्पिरेशन एकेडमिक कंसल्टेंट्स की ओर से लखनऊ में आयोजित ‘शिक्षक संवाद’ कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर रोजगार समाप्त होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन तकनीक के विकास के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। एआई को चुनौती के बजाय अवसर के रूप में स्वीकार करने की जरूरत है।





उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की शिक्षा परंपरा अत्यंत समृद्ध रही है। तक्षशिला और नालंदा जैसे विश्वविद्यालय हमारी गौरवशाली शैक्षिक विरासत के प्रतीक हैं। आज बदलते तकनीकी दौर में शिक्षा व्यवस्था को भी समय की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करना जरूरी है। एआई और आधुनिक तकनीक का बेहतर उपयोग शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 

शिक्षक भावी पीढ़ी के निर्माण और संस्कारों के संवाहक

उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के निर्माण और संस्कारों के संवाहक हैं। बदलते शिक्षा परिवेश में शिक्षकों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। शिक्षा से जुड़े अभियानों के माध्यम से प्रदेश में बड़ी संख्या में बच्चे विद्यालयों से जुड़ रहे हैं।

83 मेडिकल कॉलेज पूरी क्षमता से कर रहे काम

डिप्टी सीएम ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में 83 मेडिकल कॉलेज पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में करीब 40 मेडिकल कॉलेज थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कौशल विकास के क्षेत्र में भी लगातार कार्य किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।

ओडीओपी से पूरी दुनिया में मिली पहचान

उन्होंने ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में पहचान मिल रही है। स्थानीय हुनर और उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

शिक्षकों के सवालों का दिया जवाब

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों के साथ शिक्षा की गुणवत्ता, तकनीकी बदलाव, एआई, नवाचार और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े विषयों पर विस्तार से संवाद किया। शिक्षकों ने विभिन्न मुद्दों पर सवाल और सुझाव रखे, जिनका उपमुख्यमंत्री ने जवाब दिया। कार्यक्रम में इंस्पिरेशन एकेडमिक कंसल्टेंट्स की प्रेरणा त्रिपाठी सहित लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के सम्मानित एवं प्रतिष्ठित शिक्षण समुदाय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।