BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : जिला पंचायत अध्यक्ष सांकेंद्र प्रताप सिंह ने जिला पंचायत कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया

बिजनौर : जिला पंचायत अध्यक्ष सांकेंद्र प्रताप सिंह ने जिला पंचायत कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया

रिपोर्ट: शकील अहमद, बिजनौर

बिजनौर : जिला पंचायत अध्यक्ष सांकेंद्र प्रताप सिंह ने जिला पंचायत कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला।

बिजनौर : जिला पंचायत अध्यक्ष सांकेंद्र प्रताप सिंह ने जिला पंचायत कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया

प्रेस वार्ता में सतेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके देश को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का "वोट चोर, गद्दी छोड़" जैसे नारे लगाना और कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करना केवल राजनीतिक नौटंकी है। कांग्रेस के पास जमीन पर कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह इस तरह की अफवाहें फैला रही।

"कांग्रेस का राजनीतिक संगठन बहुत कमजोर हो चुका है। उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने की बजाय आत्ममंथन करते हुए अपने संगठन पर ध्यान देना चाहिए। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ही आपसी फूट है और जनता ने उन्हें नकार दिया है।"

Read More 







उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस को यदि देश के लिए कुछ अच्छा काम करना है तो ईमानदारी के साथ काम करें और सच्चाई को जनता के सामने रखें। झूठ और भ्रम की राजनीति से देश की जनता अब गुमराह होने वाली नहीं। भाजपा सरकार ने जो विकास के कार्य किए हैं, वह जनता के सामने हैं।" इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं और कहा कि जनता सब जानती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ उनके समर्थक और भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाइट: साकेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष, बिजनौर


Post a Comment