BREAKING NEWS

Big story

News

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पहुंचे बिजनौर

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पहुंचे बिजनौर 

15 नवंबर को होने वाली आगरा रैली को सफल बनाने की अपील

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर रामजीलाल सुमन का स्वागत

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर

बिजनौर : समाजवादी पार्टी जनपद बिजनौर के जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद माननीय रामजीलाल सुमन जी का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर एक जनसभा का भी आयोजन किया गया।

Read More 







जनसभा की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जनपद बिजनौर के जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने की तथा संचालन कार्यालय प्रभारी अखलाक पप्पू ने किया। सभा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर हाजी मोहम्मद बिलाल हल्दौर ने राष्ट्रीय लोक दल छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर माननीय रामजीलाल सुमन जी ने सामाजिक न्याय, समानता एवं संविधान की मूल भावना को मजबूत करने पर जोर देते हुए 15 नवंबर को आगरा में होने वाली दलित समाज की महारैली की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि महारैली को सफल बनाने के लिए जनपद बिजनौर से अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव एवं क्षेत्र-क्षेत्र में संपर्क कर लोगों को महारैली की जानकारी दें और उन्हें आगरा पहुंचने के लिए प्रेरित करें। जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनपद बिजनौर संगठन स्तर पर महारैली की तैयारियों को लेकर पूरी सक्रियता से कार्य करेगा और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. रमेश तोमर, राशिद हुसैन, धनंजय यादव, चिराग सेठी, धर्मेंद्र पारस, अमित चौहान, शमशाद अंसारी, मेराज अहमद, डॉ. शाहबाज, नईम मकरानी, सरिता सैनी, काजी जमाल, नासिर, हेमंत कुमार, पंकज अग्रवाल, मदन सैनी, शिवकुमार गोस्वामी, महेंद्र पाल गुरुजी, डॉ. रामेंद्र यादव, अखिलेश कुमार, आकाशेष पारस, सोहेल बाकर, नवाब मंसूरी, राधा सैनी, कमलेश भुईयार, कृपा रानी प्रजापति, मोहम्मद उस्मान, आबिद खान, राजेश देवल, शाहिद हुसैन, शहजाद अंसारी, सरफराज अंसारी, डॉ. जमीरुद्दीन उस्मानी, काविश खान, डॉ. लखनपाल, आसिफ, असलम, यूनुस ताऊ, नाज़िम खान, नसीम प्रधान, अशोक आर्य, प्रमोद प्रधान, देवानंद भुईयार, वक्कर राईन, रामचंद्र, शेख इस्लामुद्दीन, नसीम राना, जीशान आलम, सिराज जैदी, फरहान खान, जुल्फकार कुरैशी, सुरेंद्र वाल्मीकि एवं अहमद खिज़र खान आदि उपस्थित रहे।

समाजवादी पार्टी, जनपद बिजनौर


Post a Comment