बिजनौर : तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
तहसील नजीबाबाद ऑरेज एलर्ट के कारण नदी किनारे वाले संवेदनशील ग्रामों का निरीक्षण किया गया
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
उत्तर प्रदेश में शनिवार को बंगाल की खाड़ी से उठे Cyclone Arnab (चक्रवात अर्नब/डीप डिप्रेशन) के प्रभाव से मौसम खराब होने के कारण जनपद में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है।
जिलाधिकारी के निर्देशन पर शनिवार को अपर जिलाधिकारी (वि0 रा0), समस्त तहसील के उपजिलाधिकारी व जिला आपदा विशेषज्ञ द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण किया गया जिसमे अपर जिलाधिकारी (वि ॰रा ॰) द्वारा रावली बाँध व गलखा देवी मंदिर का भ्रमण किया गया जहाँ स्थिति सामान्य पाई गई ।
तहसील नगीना क्षेत्र के अन्तर्गत खो नदी के जल स्तर का उपजिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमेें खो नदी का जल स्तर सामान्य पाया गया है।
तहसील नजीबाबाद ऑरेज एलर्ट के कारण नदी किनारे वाले संवेदनशील ग्रामों का निरीक्षण किया गया, जहाँ स्थिति सामान्य पाई गई। तहसील चान्दपुर- लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी चान्दपुर द्वारा बाढ प्रभावित क्षेत्र व जलीलपुर-हस्तिनापुर मार्ग का राजस्व कर्मियो के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। जलीलपुर-हस्तिनापुर मार्ग पर आवागमन सुचारू रूप से चलना पाया गया व गंगा नदी का जल स्तर सामान्य पाया गया।
जनपद में हो रही लगातार वर्षा से प्रशासन की तरफ से सर्तक दृष्टि बनाई रखी गई है व ग्राम चौपाल के माध्यम से प्राप्त ऐडवाइजरी के क्रम में आम जन मानस को सूचित भी किया जा रहा है व जनपद स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम द्वारा प्रत्येक 03 घण्टे पर अधिकारियों व ग्राम प्रधान व आपदा मित्र को वर्षा की सूचना दी जा रही है और आम जन मानस से अपील की जा रही है कि किसी भी प्रकार की अतिवृष्टि व बाढ़ के कारण क्षति होती है तो उसकी सूचना इमरजेन्सी आपरेशन सेन्टर(कन्ट्रोल रूम) जिसका नम्बर. 01342-262031, 01342-268295 पर सम्पर्क किया जा सकता है।






Post a Comment