BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया, सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली

बिजनौर : जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया, सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर वृद्धजनों से किया संवाद, स्वास्थ्य एवं सुविधाओं की ली जानकारी

बिजनौर : जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया, सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली





बिजनौर, 27 सितंबर : जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने रविवार को विकासखंड हल्दौर के ग्राम दारानगर गंज स्थित महात्मा विदुर सेवा आश्रम के आवासीय वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन, उपलब्ध सुविधाओं तथा कुशल-क्षेम के संबंध में जानकारी प्राप्त की ।

निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों से आश्रम में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं के साथ-साथ भोजन की गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी ली। वृद्धजनों द्वारा अवगत कराया गया कि आश्रम में उपलब्ध कराया जा रहा भोजन गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक है। निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों की आवश्यकताओं एवं उनकी सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा वृद्धजनों के बेहतर स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं समुचित देखभाल को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी, बिजनौर को निर्देशित किया गया कि वृद्धाश्रम में नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने के लिए समर्पित चिकित्सा टीम का गठन किया जाए तथा सभी वृद्धजनों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित कराया जाए, जिससे उनकी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं का समय से उपचार एवं निराकरण किया जा सके।

जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम परिसर, आवासीय कक्षों एवं प्रसाधनों में नियमित रूप से साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्पष्ट किया गया कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। साथ ही वृद्धजनों द्वारा उपयोग की जाने वाली चादर, तकिए के कवर, लिहाफ आदि को निर्धारित अंतराल पर बदलवाकर उनकी समुचित धुलाई एवं सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त वृद्धाश्रम में प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, टेलीविजन सहित मनोरंजन के अन्य साधनों तथा सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को सुव्यवस्थित एवं क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए, ताकि वृद्धजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और उन्हें आश्रम में स्वस्थ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध हो।

Read More 








वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी एवं सतत अनुश्रवण के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश भी दिए गए। नोडल अधिकारी द्वारा समय-समय पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य, स्वच्छता, भोजन, रहन-सहन तथा अन्य उपलब्ध सुविधाओं का सत्यापन किया जाएगा और आवश्यकतानुसार व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित कराया जाएगा।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वृद्धजनों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए उनकी सुविधाओं, स्वास्थ्य एवं सम्मानजनक जीवन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जाएं।

Post a Comment